20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: किसानों से शंभू और खनौरी बॉर्डर कराया खाली, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया
20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: पंजाब पुलिस ने एक साल से अधिक समय से डेरा डाले किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटा दिया है। इससे पहले पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौटते समय मोहाली में हिरासत में ले लिया था। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान 13 फरवरी 2024 से प्रदर्शन कर रहे थे। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक मामले पर आज फैसला आएगा।
20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: किसानों से शंभू और खनौरी बॉर्डर कराया खाली, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया
इजरायली हवाई अड्डे और अमेरिकी विमानवाहक पोत पर किया मिसाइल अटैक : हूती विद्रोही
संभल में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एक मस्जिद और 33 मकानों को जारी हुआ नोटिस
मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
महिला श्रद्धालु को मंदिर के सुरक्षा कर्मी ने भीड़ से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
दिशा सालियान के पिता ने जिनके नाम लिए हैं, क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा : भाजपा विधायक
आकाशीय बिजली गिरने से परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत
पुलिस ने बताया कि कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा, उनकी पत्नी सरोज देवी (28) और उनके एक वर्षीय बेटे अंकुश कुशवाहा की पूर्वाह्न करीब 10 बजे कर्मा गांव तिराहे पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
झारखंड के हजारीबाग में अपराधियों का हमला
इस सिलसिले में अब तक दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अंजाम दी गई इस घटना के बाद सीसीएल की उरीमारी, बिरसा और न्यू बिरसा परियोजना में कामकाज ठप है। यहां तक कि कोयले की लोडिंग भी पूरी तरह बंद है।
नारे लिखी हुई टी-शर्ट के कारण नहीं चल सकी संसद की कार्यवाही
बिहार विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा
149 अफगान कैदियों को तालिबान को सौंपा : ईरान
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक जवान की भी मौत
मूर्तिकार राम सुतार को ‘महाराष्ट्र भूषण' से सम्मानित किया जाएगा : फडणवीस
राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली ढेर
जम्मू कश्मीर: सड़क दुर्घटना में नौ पर्यटक घायल
भागलपुर में मामूली विवाद में भाइयों के बीच चली गोली; एक की मौत
बीकानेर के पास सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
नारायणपुर में नक्सलियों ने किया विस्फोट
बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
हाथरस में रेपिस्ट प्रोफेसर गिरफ्तार, इतनी लड़कियों से थे संबंध
महाराष्ट्र के बीड में दो अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू
शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 37 (1) (3) के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। मध्य महाराष्ट्र का बीड जिला पिछले चार महीनों से मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर सुर्खियों में है।
