LIVEआज की ताजा खबर, 9 मई 2025 : जम्मू-कश्मीर में लगातार बज रहे सायरन, पोखरण में गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन, तुर्किए के ड्रोन से भारत पर हुआ हमला...' विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी, यहां देखें आज तक हर बड़ी खबर
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 मई 2025 और बड़ी खबरें : यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 मई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे।
यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 मई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं
ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

आज की ताजा खबर, 9 मई 2025 : जम्मू-कश्मीर में लगातार बज रहे सायरन, पोखरण में गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन, तुर्किए के ड्रोन से भारत पर हुआ हमला...' विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी, यहां देखें आज तक हर बड़ी खबर
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 9 मई 2025 और बड़ी खबरें : यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी की। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया है। भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों पर हमला किया है। दरअसल गुरुवार की शाम पाकिस्तान की ओर से भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में मिसाइल से हमले की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था।
इसके बाद जब भारतीय सेना मैदान में उतरी तो उसने पाकिस्तान में तबाही मचा दी। एक के बाद एक कई हमले किए। भारत ने पाकिस्तान के फाइटर जेट भी मार गिराए हैं, साथ ही पाकिस्तान के कई शहरों के एयर डिफेंस सिस्टम भी ध्वस्त कर दिए हैं। कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को वेटिकन के बिशप के सबसे प्रभावशाली कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है।
कैथोलिक चर्च के इतिहास के दो हजार साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई अमेरिकी पोप चुना गया है। पेरू में सेवा करते हुए अब तक अपना जीवन बिताने वाले 69 वर्षीय प्रीवोस्ट को लियो 14वें के नाम से जाना जाएगा। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: गुजरात में दिखे सभी ड्रोन न्यूट्रलाइज
गुजरात में दिखाई दिए सभी ड्रोन को भारत ने न्यूट्रलाइज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कच्छ के जखौ पोर्ट में भी ड्रोन को देखा गया है। एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन मार गिराए है। जखौ पोर्ट को खाली कराया जा रहा है। जखौ के अलावा, नलिया, लखपत में भी ड्रोन को देखा गया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:अवंतीपोरा, श्रीनगर और बारामुल्ला में सेना ने 6-8 ड्रोन को निष्प्रभावी किया: रक्षा सूत्र
अवंतीपोरा, श्रीनगर एयरफील्ड और बारामुल्ला के ऊपर भारतीय वायु रक्षा द्वारा 6-8 ड्रोन को प्रभावी ढंग से निष्प्रभावी किया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन ने आवासीय इलाके पर हमला किया
तनाव को और बढ़ाते हुए एक पाकिस्तानी ड्रोन ने शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर में एक आवासीय क्षेत्र पर हमला किया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: लखनपुर में बरामद किया गया बम
कठुआ में जंगलोट के पास ड्रोन गतिविधि देखी गई और उसे नष्ट कर दिया गया। लखनपुर में टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गोला भी बरामद किया गया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पठानकोट और फिरोजपुर में सुनी गई धमाके की आवाज, पंजाब के कई जिलों में लागू हुआ ब्लैकआउट
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के बीच शुक्रवार की शाम पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट और होशियारपुर समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। पंजाब के फिरोजपुर और पठानकोट जिलों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों के अनुसार, पठानकोट, फिरोजपुर अमृतसर और होशियारपुर जिलों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी गोलीबारी
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ड्रोन अटैक के बाद जोधपुर शहर में भी किया गया ब्लैक आउट
राजस्थान के जोधपुर में ब्लैक आउट किया गया है। जानकारी के अनुसार, पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: होशियारपुर के दसूहा में धमाके से गूंजा इलाका, कई मिसाइल नष्ट
पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में धमाके हुए है। जानकारी के अनुसार, कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: गुरदासपुर में फिर से ड्रोन हमले हुए शुरू, एक साथ हुए 3 धमाके
गुरदासपुर और पठानकोट एयरबेस पर ड्रोन अटैक विफल रहा है। फिलहाल इलाके में फिलहाल शांति है। पठानकोट एयरबेस को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: जम्मू में वायु रक्षा प्रणाली को फिर से किया गया सक्रिय
जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन हमले शुरू हो गए है। जानकारी के मुताबिक, ड्रोन हमलों के बाद जम्मू में एक बार फिर से वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पोकरण के आसमान में घूमता दिखा पाकिस्तानी ड्रोन
पाकिस्तानी ड्रोन हमले का लगातार प्रयास कर रहा है। आर्मी केंट सहित आसपास के क्षेत्र में हमले के प्रयास हो रहे। आर्मी एयर डिफेंस की ओर से ड्रोन पर लगातार फायर किए जा रहे है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: जम्मू के पास सांबा, आर एस पुरा में कुछ ड्रोन को किया गया इंटरसेप्ट
जम्मू के पास सांबा, आर एस पुरा में कुछ ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया है। भारतीय सेना द्वारा इसे आसमान में ही न्यूट्रलाइज किया गया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: जम्मू के अखनूर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: फिरोजपुर में सायरन बजाए गए फिर पूरे शहर में किया गया ब्लैक आउट
फिरोजपुर में सायरन बजाए गए फिर पूरे शहर में ब्लैक आउट किया गया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: जम्मू में फिर हुए कई धमाके
जम्मू में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। इस बीच उमर अब्दुल्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि जहां मैं हूं, वहां से अब रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आ रही हैं। शायद भारी तोपों की ये आवाजें है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: एहतियात के तौर पर फिर राजस्थान के जैसलमेर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू
एहतियात के तौर पर राजस्थान के जैसलमेर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सशस्त्र बलों के दिग्गजों के एक समूह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात और विभिन्न मुद्दों पर दिग्गजों के साथ विस्तृत बातचीत की। इसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और अन्य दिग्गज शामिल थे, जिन्होंने देश की सेवा की है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच भारी तनाव, UP में हाई अलर्ट
भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में मौजूदा सुरक्षा हालातों को ध्यान में रखते हुए नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी फ्लाइवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बंकर बनाए जा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: कुपवाड़ा में पाकिस्तान तोपों से कर रही गोलाबारी
कुपवाड़ा में तोपों से गोलाबारी शुरू हो गई है। पाकिस्तानी सेना ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, सेना जवाब दे रही है।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:सरकार ने NOTAM को 15 मई की सुबह 5.29 बजे तक बढ़ाया
उत्तर और पश्चिम भारत के हवाई अड्डे 15 मई की सुबह तक बंद रहेंगे। वर्तमान में 24 हवाई अड्डे 10 मई, सुबह 5:29 बजे तक बंद हैं। सरकार NOTAM को 15 मई की सुबह 5.29 बजे तक बढ़ाएगी।