LIVE

आज की ताजा खबर: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

आज की ताजा खबर, 9 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज एसआईआर, पीएम मोदी, राहुल गांधी. आज का मौसम, टी20 विश्व कप के मुख्य समाचार: उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत होने वाली है। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय में SIR को लेकर टीएमसी की याचिका पर आज सुनवाई होने जा रही है।
आज की ताजा खबर: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
आज की ताजा खबर, 9 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज एसआईआर, पीएम मोदी, राहुल गांधी. आज का मौसम, टी20 विश्व कप के मुख्य समाचार: उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत होने वाली है। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय में SIR को लेकर टीएमसी की याचिका पर आज सुनवाई होने जा रही है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर नेता शरद पवार को सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 83 साल के वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से बीमार थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पुणे में आगे के इलाज की सलाह दी।

मेडिकल टीमें सुबह-सुबह बारामती में पवार के गोविंदबाग आवास पर उनकी हालत का जायजा लेने पहुंचीं। करीब एक घंटे की जांच के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रांसफर करने की सलाह दी। इसके बाद वह दोपहर में पुणे के लिए रवाना हुए, एहतियात के तौर पर उनके साथ कार्डियक इक्विपमेंट वाली एम्बुलेंस भी थी।
Feb 9, 2026 | 05:16 PM IST

किसानों का धैर्य समाप्त हो रहा : रास में कांग्रेस सदस्य ने कहा

सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की रजनी अशोक पाटिल ने सोमवार को राज्यसभा में दावा किया कि अब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं हो पाई हैं।

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए रजनी ने कहा कि अपनी समस्याओं के हल की उम्मीद कर रहे किसानों का धैर्य समाप्त होता जा रहा है और उनकी आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है।
उन्होंने सरकार से देश के अन्नदाता की आमदनी दोगुनी करने, उसकी परेशानियां दूर करने का वादा पूरा करने की अपील की।

शून्यकाल में ही भाजपा के नारायणसा के भांडगे ने कहा कि कर्नाटक में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह चुन ली गई, भूमि पूजन भी हो गया। लेकिन बाद में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए दी गई अनुमति ही वापस ले ली गई।

कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह ने देश के सेमी कंडक्टर बाजार का मुद्दा उठाया।
Feb 9, 2026 | 05:16 PM IST

दिल्ली के मंगोलपुरी में 10वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में सोमवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर में चाकू मारे जाने के कारण छात्र को गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि बाद में जब पुलिस को लड़का मिला तो चाकू उसके सिर में ही फंसा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि छात्र पर उस समय हमला किया गया जब वह सुबह स्कूल जा रहा था। पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एक टीम मौके पर पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि घायल छात्र को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र था और वह परीक्षा देने जा रहा था। चाकूबाजी की यह घटना किन कारणों से हुई इसका पता लगाया जा रहा है।"
Feb 9, 2026 | 05:15 PM IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

Feb 9, 2026 | 03:12 PM IST

दिल्ली के मंगोलपुरी में स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत



नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि छात्र के सिर में चाकू घोंपा गया, जो सिर में ही फंसा हुआ था। गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक मृतक छात्र सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। उस दिन उसका प्री-बोर्ड एग्जाम था। छात्र की उम्र करीब 15 से 16 साल बताई जा रही है और वह 10वीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में गुस्सा और डर दोनों का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगोलपुरी और आसपास के इलाकों में पिछले 40 दिनों में चाकूबाजी की 5 वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Feb 9, 2026 | 03:06 PM IST

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर नेता शरद पवार को सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 83 साल के वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से बीमार थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पुणे में आगे के इलाज की सलाह दी।

मेडिकल टीमें सुबह-सुबह बारामती में पवार के गोविंदबाग आवास पर उनकी हालत का जायजा लेने पहुंचीं। करीब एक घंटे की जांच के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रांसफर करने की सलाह दी। इसके बाद वह दोपहर में पुणे के लिए रवाना हुए, एहतियात के तौर पर उनके साथ कार्डियक इक्विपमेंट वाली एम्बुलेंस भी थी।
Feb 9, 2026 | 01:10 PM IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

Feb 9, 2026 | 12:01 PM IST

पप्पू यादव के जमानत पर सुनवाई टली



निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के जमानत पर आज सुनवाई नहीं होगी अब सुनवाई कल होने की संभावना है। वकील के हड़ताल और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद फिलहाल पप्पू यादव के जमानत पर होने वाली सुनवाई आज टल गई है।
Feb 9, 2026 | 10:03 AM IST

भदोही में दलित युवक की बेरहमी से पिटायी, एक आंख की रोशनी गंवायी

भदोही जिले में एक नहर के पास शौच करने को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटायी की गयी और हमलावर ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल की चाबी उसकी एक आंख में घोंप दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना औराई के घोसिया इलाके में शुक्रवार दोपहर को हुई, जब दलित युवक राहुल (20) एक नहर के पास शौच करने गया था।
उसे रविवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि राहुल को देख कर इसी थाना क्षेत्र के समधाख़ास नवटरवा गांव निवासी शंकर बिन्द उससे झगड़ा करने लगा। हमलावर ने राहुल को कथित तौर पर जातिसूचक गाली दी तथा उससे मारपीट की।
Feb 9, 2026 | 07:21 AM IST

कोच्चि के मंदिर में हाथी का उत्पात, महावत घायल

कोच्चि में त्रिपुनिथुरा पूर्णथ्रयीसा मंदिर में रविवार को एक बेकाबू हाथी ने उत्पात मचाया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसका महावत घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, अथाझा सीवेली अनुष्ठान के लिए कतार में खड़ा हाथी चम्पुझा उन्नीकृष्णन रात करीब 8.30 बजे आक्रामक हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल महावत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
हाथी आक्रामक हो गया और मंदिर कार्यालय की ओर बढ़कर वहीं खड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई, लेकिन मंदिर अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और भीड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Feb 9, 2026 | 06:26 AM IST

SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज TMC की याचिका पर सुनवाई

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दाखिल टीएमसी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर मतदाता सूची से नाम हटाए जा सकते हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होगी। कोर्ट की सुनवाई को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
Feb 9, 2026 | 06:25 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में योगी सरकार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी, जिसमें विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहने की उम्मीद है। वहीं विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सत्र के दौरान तीखी बहस और हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।
Feb 9, 2026 | 06:25 AM IST

उन्नाव केस: कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सेंगर ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और निचली अदालतें उनकी कई याचिकाएं खारिज कर चुकी हैं। आज की सुनवाई पर पीड़िता के परिवार और पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।