LIVE

9 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती, कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस से कहां हुई चूक

Shashank Shekhar MishraUpdated Apr 9, 2025, 20:10 IST

9 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान किया। रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की। इस पर एक्सपर्ट ने ये बात कही। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाओं का भी समर्थन हासिल करना होगा जो देश की आबादी का करीब 50 फीसदी हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे ओबीसी मतदाताओं का फिर से विश्वास हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सकती है। डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइटक्लब की छत गिरने की घटना में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और प्राधिकारी हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए। मेंडेज ने बताया कि मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है।

9 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती, कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस से कहां हुई चूक
9 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: आरबीआई ने रेपो रेट में की कटौती, कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस से कहां हुई चूक

9 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान किया। रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की। इस पर एक्सपर्ट ने ये बात कही। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाओं का भी समर्थन हासिल करना होगा जो देश की आबादी का करीब 50 फीसदी हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे ओबीसी मतदाताओं का फिर से विश्वास हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सकती है। डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइटक्लब की छत गिरने की घटना में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और प्राधिकारी हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए। मेंडेज ने बताया कि मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है।

  • डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से 44 लोगों की मौत

  • अमेरिका के वर्जीनिया में हुई फायरिंग; घटना में 3 लोगों की मौत

  • पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

  • प्रधानमंत्री मोदी के इस महीने सऊदी अरब की यात्रा पर जाने की संभावना

APR 09, 2025 17:28 IST

उबर ऐप से फर्जीवाड़ा कर रहे गैंग का खुलासा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने उबर एप्लीकेशन के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर कंपनी को चूना लगाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी आधार कार्ड की 500 फोटोकॉपी, 21 मोबाइल फोन, एक पिट्ठू बैग, एक छोटा प्रिंटर और एक हुंडई आई-10 कार बरामद की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
APR 09, 2025 16:54 IST

अयोध्या मंदिर में राम दरबार छह जून से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा: नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या में राम मंदिर में अगले महीने राम दरबार स्थापित किया जाएगा जिसे श्रद्धालुओं के लिए छह जून से खोला जाएगा। हालांकि यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह जैसा नहीं होगा। मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी है। यह आयोजन, 2020 में शुरू हुए मंदिर निर्माण के पूरा होने से भी जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 2024 में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। मिश्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, “राम लला की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर के भूतल पर 2024 में हो चुकी है। अब राजा राम को प्रथम तल पर राम दरबार में विराजमान करने की बारी है। अनुमान है कि भगवान राम, उनके भाइयों और माता सीता की प्रतिमाएं अयोध्या पहुंचेंगी और 23 मई को मंदिर के प्रथम तल पर इन्हें स्थापित किया जाएगा।”
APR 09, 2025 16:07 IST

शहीद पुलिसकर्मी के पिता ने तहव्वुर राणा के लिए मौत की सजा की मांग की

मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमलों में शहीद हुए एसआरपीएफ कांस्टेबल के पिता ने बुधवार को आरोपी तहव्वुर राणा के लिए मृत्युदंड की मांग की। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है। शहीद एसआरपीएफ कांस्टेबल राहुल शिंदे के पिता सुभाष शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हमले के सभी दोषियों को कड़ी सजा देना आतंकवादी हमले में मारे गए पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगा। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राणा ने अमेरिका में ऐसे मामलों में उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया गया है और उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा।
APR 09, 2025 14:48 IST

वक्फ (संशोधन) अधिनियम बंगाल में लागू नहीं होगा: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह अल्पसंख्यकों की और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। आप भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे कोई बांटकर राज कर सके।’’
APR 09, 2025 13:17 IST

वाराणसी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी शहर के लालपुर पांडेयपुर इलाके में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक 23 में से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है।
APR 09, 2025 13:13 IST

यूपी में एक बार फिर से न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर हुए तबादले

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 961 न्यायिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। न्यायिक अधिकारियों में 361 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेंशन जज, 300 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 300 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर तबादले हुए हैं। तबादला सूची में प्रदेश के हर जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले भी 30 मार्च को करीब 582 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने 8 अप्रैल को देर शाम अधिसूचना जारी की थी।
APR 09, 2025 12:07 IST

गांधीवादी और पूर्व तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख कुमारी अनंथन का निधन

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात गांधीवादी कुमारी अनंथन का बुधवार तड़के निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थे। अनंथन वेल्लोर ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। कुमारी अनंथन तमिलनाडु की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्तित्व थे। वे न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि तमिल भाषा और संस्कृति के प्रबल समर्थक भी थे। उनकी बेटी वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने पिता के निधन की जानकारी दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अनंथन के निधन पर शोक जताया और तमिलिसाई के सालीग्राम, चेन्नई स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्टालिन ने कहा, "कुमारी अनंथन ने अपना जीवन कांग्रेस आंदोलन और तमिल समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका निधन तमिल समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।"
APR 09, 2025 12:05 IST

फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

फतेहपुर जिले में तीन लोगों की हत्या के आरोपी दो युवक बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। इन युवकों के पैर में गोली लगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि खागा में पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस टीम पर पीयूष सिंह (36) और सज्जन सिंह (38) ने फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में इनके पैर में गोली लगी। ये दोनों काले रंग की एसयूवी (स्कॉर्पियो) में यात्रा कर रहे थे और पुलिस पर गोलीबारी करने लगे। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
APR 09, 2025 11:09 IST

मुख्य निर्वाचन आयुक्त 11 अप्रैल से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार 11 अप्रैल से झारखंड का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। बुधवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीईसी यहां स्वयंसेवकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मुलाकात कर पिछले वर्ष झारखंड में लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के सफल आयोजन से संबंधित उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, ‘‘सीईसी 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिन के लिए झारखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान वह रामगढ़ तथा रांची जिलों के विभिन्न इलाकों का भी भ्रमण करें।’’
APR 09, 2025 09:04 IST

फिर जेल से बाहर आया सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम

हरियाणा सरकार ने सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक बार फिर मेहरबान दिखाई है। हरियाणा सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो पर रिहा किया है। जेल से निकलने के बाद राम रहीम मंगलवार सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा की तरफ गया। बताया जा रहा है कि राम रहीम इस बार अपने सिरसा डेरा में रहेगा।
APR 09, 2025 08:45 IST

Saif Ali Khan Stabbing Case: मुंबई पुलिस ने दाखिल की 1000 पन्नों की चार्जशीट

बांद्रा पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में बांद्रा कोर्ट में कई सबूतों सहित 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2025 07:48 IST

अकाल तख्त ने पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार को तलब किया

अकाल तख्त ने पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार को तख्त के पांचों जत्थेदारों के समक्ष पेश होने का मंगलवार को निर्देश दिया। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ने कहा कि पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह को अकाल तख्त के पांचों जत्थेदारों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि उनके खिलाफ धार्मिक कदाचार की गंभीर शिकायतें मिली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वह अकाल तख्त आकर स्पष्टीकरण नहीं देते, वह किसी भी धार्मिक समागम या धार्मिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।
APR 09, 2025 07:22 IST

पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट को लेकर मंगलवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सैनी ने घटना के बाद कालिया के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
APR 09, 2025 07:21 IST

प्रधानमंत्री मोदी के इस महीने सऊदी अरब की यात्रा पर जाने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अप्रैल में सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के साथ-साथ प्रस्तावित भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री संभवतः अप्रैल के तीसरे सप्ताह में सऊदी अरब की यात्रा करेंगे, जो करीब चार वर्षों के अंतराल के बाद इस खाड़ी देश की उनकी पहली यात्रा होगी।
APR 09, 2025 07:20 IST

अमेरिका के वर्जीनिया में हुई फायरिंग; घटना में 3 लोगों की मौत; कई अन्य घायल

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, अब वर्जीनिया में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में अबतक 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए।
APR 09, 2025 07:20 IST

डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से 44 लोगों की मौत

डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइटक्लब की छत गिरने की घटना में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 160 अन्य घायल हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और प्राधिकारी हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए। मेंडेज ने बताया कि मरने वालों की संख्या 44 तक पहुंच गई है।
APR 09, 2025 07:20 IST

कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस से कहां हुई चूक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाओं का भी समर्थन हासिल करना होगा जो देश की आबादी का करीब 50 फीसदी हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे ओबीसी मतदाताओं का फिर से विश्वास हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सकती है।