LIVE
सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को रसायन का नोबेल पुरस्कार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दो दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई में हैं। आज रसायन विज्ञान के लिए 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वहीं, वैष्णो देवी यात्रा सुबह 6 बजे फिर से शुरू हो गई है। आज 93वां वायुसेना दिवस है। पढ़ते हैं देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर...
-प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में कीर स्टारमर से मिलेंगे
-भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली Y+ सिक्योरिटी- सूत्र
-मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने के बाद हुई मौतों का आंकड़ा 20 हुआ
-93वां वायुसेना दिवस
-वैष्णो देवी यात्रा शुरू
-रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा जल्द
-प्रधानमंत्री मोदी नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे
-SIR समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी
-2025 वनडे महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
OCT 08, 2025 20:34 IST
उत्तराखंड CM ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि केंद्र सरकार देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का पूरा खर्च वहन करे और उन्हें "आदर्श रेलवे स्टेशन" के रूप में विकसित करे, साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य भी पूरा करे। केंद्रीय मंत्री ने दोनों स्टेशनों को आदर्श स्टेशनों के रूप में विकसित करने पर सहमति व्यक्त की और आश्वासन दिया कि दोहरीकरण परियोजना और पूर्ण केंद्रीय वित्त पोषण के प्रस्ताव की जाँच की जाएगी और उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेलवे परियोजना के संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को शामिल करने का भी अनुरोध किया, साथ ही सड़क संपर्क और सुरंग निर्माण के प्रावधान भी किए जाएं। रेल मंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
OCT 08, 2025 20:32 IST
सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को रसायन का नोबेल पुरस्कार
वैज्ञानिकों सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को 1989 से धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास में उनके कार्यों के लिए इस साल रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नोबेल समिति ने कहा कि तीनों वैज्ञानिकों ने ‘आणविक ढांचे का एक नया प्रारूप विकसित किया है’। समिति ने कहा कि उन्होंने बड़े स्थानों के साथ आणविक संरचनाएं बनाई हैं, जिनके माध्यम से गैसें और अन्य रसायन प्रवाहित हो सकते हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बुधवार को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। रॉब्सन (88) ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न विश्वविद्यालय से, 74 वर्षीय कितागावा जापान के क्योतो विश्वविद्यालय से और 60 वर्षीय याघी कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से संबद्ध हैं।
OCT 08, 2025 18:09 IST
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत
डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि दोपहर करीब एक बजे हुई यह घटना पटाखा निर्माण फैक्टरी में लापरवाही के कारण हुई। डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल मीणा ने कहा कि यह लाइसेंस प्राप्त पटाखा फैक्टरी है। कंपनी श्री गणपति ग्रैंड फायर वर्क्स का दावा है कि वह 1932 से पटाखों के कारोबार में है।
OCT 08, 2025 15:00 IST
पाकिस्तान को अमेरिकी मिसाइल की आपूर्ति का अनुबंध केंद्र के लिए कूटनीतिक झटका: कांग्रेस
कांग्रेस ने पाकिस्तान को अमेरिका से ‘एआईएम-120, उन्नत, मध्यम दूरी’ की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (एएमआरएएएम) मिलने की संभावना को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और इसे कूटनीतिक झटका करार दिया।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने X पर पोस्ट किया, 'सात मई, 2025 को सैन्य अनुबंधों संबंधी अमेरिकी युद्ध विभाग की एक सार्वजनिक अधिसूचना के अनुसार, रेथियॉन द्वारा निर्मित उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें कनाडा, ताइवान, बुल्गारिया, हंगरी, पोलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य, दक्षिण कोरिया, कुवैत, जापान, फ़िनलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, स्पेन और लिथुआनिया को आपूर्ति की जानी थीं।'
उनका कहना है कि 30 सितंबर, 2025 को सैन्य अनुबंधों पर अमेरिकी युद्ध विभाग की सार्वजनिक अधिसूचना में रेथियॉन हवा से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइलों की आपूर्ति के लिए कतर, ओमान, सऊदी अरब, इजराइल, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों के नाम शामिल हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने X पर पोस्ट किया, 'सात मई, 2025 को सैन्य अनुबंधों संबंधी अमेरिकी युद्ध विभाग की एक सार्वजनिक अधिसूचना के अनुसार, रेथियॉन द्वारा निर्मित उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें कनाडा, ताइवान, बुल्गारिया, हंगरी, पोलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य, दक्षिण कोरिया, कुवैत, जापान, फ़िनलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, स्पेन और लिथुआनिया को आपूर्ति की जानी थीं।'
उनका कहना है कि 30 सितंबर, 2025 को सैन्य अनुबंधों पर अमेरिकी युद्ध विभाग की सार्वजनिक अधिसूचना में रेथियॉन हवा से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइलों की आपूर्ति के लिए कतर, ओमान, सऊदी अरब, इजराइल, तुर्की और पाकिस्तान जैसे देशों के नाम शामिल हैं।
OCT 08, 2025 14:59 IST
उप्र : जावेद हबीब के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज
संभल जिले में करीब सात करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, उनके बेटे अनोस हबीब और उनके एक सहयोगी के खिलाफ कम से कम 23 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने एफएलसी कंपनी के बैनर तले एक निवेश योजना चलाई थी जिसमें बिटकॉइन निवेश पर 50-70 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न का वादा किया गया था।
OCT 08, 2025 14:58 IST
नीतीश कुमार ही राजग के मुख्यमंत्री पद के चेहरा: गिरिराज सिंह
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री पद के चेहरा होंगे। उन्होंने राजग के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह के मतभेद की बात को खारिज करते हुए कहा कि इस पर बातचीत जारी है और जल्द ही अंतिम फार्मूला तय कर लिया जाएगा।
OCT 08, 2025 14:58 IST
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में संघर्ष में 11 सैनिक और 19 टीटीपी आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना पर आधारित अभियान के दौरान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 19 आतंकवादी और 11 सैनिक मारे गए। यह जानकारी सेना ने दी। एक बयान में सेना की मीडिया शाखा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सात-आठ अक्टूबर की रात को अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के ओरकजई जिले में 'फितना अल-खवारिज' से संबंधित आतंकवादियों की कथित उपस्थिति पर अभियान चलाया।
OCT 08, 2025 14:57 IST
बिहार में सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे को 'सुलझा लिए जाने' की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं की एक बैठक (सीईसी) आज दोपहर बाद होगी, जिसमें वह डिजिटल माध्यम से शामिल होंगे।
OCT 08, 2025 13:19 IST
दिल्ली में पटाखे मिलेंगे या नहीं?
दिल्ली में ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति मिलेगी या नहीं? इस पर सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच अब शुक्रवार को इ मामले में सुनवाई करेगी।
OCT 08, 2025 11:01 IST
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली Y+ सिक्योरिटी- सूत्र
भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह को MHA ने Y+ सुरक्षा दी है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। गृह मंत्रालय ने उन्हें आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इसमें अब सीआरपीएफ के कमांडो पवन सिंह को सुरक्षा देंगे।
OCT 08, 2025 09:18 IST
अलीगढ़- युवक ने ममेरे भाई को घर बुलाया, गोली मारी
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के रहसूपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या की घटना का मामला सामने आया है। हत्या में 14 साल जेल काटकर आए एक युवक ने अपने ममेरे भाई को घर बुलाया, रात को शराब पार्टी की और घर की ऊपरी मंजिल में पहले पीछे से गोली मारी, फिर चारपाई पर पड़े घायल अपने ममेरे भाई की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। उसको शक था की वह यदि वह ममेरे भाई को ना मारता तो वह उसको मरवा देता। जिसने मर्डर किया, वह 14 साल जेल काटकर आया था।
OCT 08, 2025 09:16 IST
आजम खान से मिलने रामपुर आ रहे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव आज रामपुर में आ रहे हैं। करीब 23 महीने बाद 23 सितंबर को सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर आए आम खान से मिलने के लिए यादव रामपुर आ रहे हैं। अखिलेश यादव दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर आजम खान के घर पहुंचेंगे। लगभग वे 1 घंटे वहां रहेंगे।
OCT 08, 2025 08:16 IST
प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में कीर स्टारमर से मिलेंगे
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर दो दिनों के लिए भारत पहुंचे हैं। मुंबई के लिए दो दिवसीय व्यापार मिशन के लिए वे यहां आए। गुरुवार (9 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री स्टार्मर मुंबई के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, दोनों नेता विजन 2035 रोडमैप के अनुरूप 'भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विविध पहलुओं में प्रगति' की समीक्षा करेंगे। यह दस वर्षीय योजना व्यापार और निवेश, नवाचार, रक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है।
OCT 08, 2025 08:16 IST
मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने के बाद हुई मौतों का आंकड़ा 20 हुआ
मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने के बाद हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। यह अब 20 हो चुका है। सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में 17 मौतें हुई हैं।
OCT 08, 2025 08:15 IST
93वां वायुसेना दिवस
भारतीय वायुसेना प्रमुख ने आज भव्य परेड में कुल 6 यूनिट्स को सम्मानित किया जाएगा। वायुसेना प्रमुख का आगमन एक Ford Galaxy Ltd हेरिटेज कार में होगा। यह वही शैली थी जिससे पहले वायुसेना प्रमुख पी.सी. लाल ने प्रवेश किया था। यह परंपरा और गौरव का प्रतीक है।
सम्मानित यूनिट्स में शामिल हैं —
43 स्क्वाड्रन 'Ibexes'
17 स्क्वाड्रन 'Golden Arrows'
Rafale 2601 Trio Formation
222 स्क्वाड्रन 'Tigers' (Su-30)
7 BRD (Base Repair Depot)
2232 स्क्वाड्रन 'Castral'
इन सभी यूनिट्स को उत्कृष्ट सेवा और अद्वितीय प्रदर्शन के लिए वायुसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
सम्मानित यूनिट्स में शामिल हैं —
43 स्क्वाड्रन 'Ibexes'
17 स्क्वाड्रन 'Golden Arrows'
Rafale 2601 Trio Formation
222 स्क्वाड्रन 'Tigers' (Su-30)
7 BRD (Base Repair Depot)
2232 स्क्वाड्रन 'Castral'
इन सभी यूनिट्स को उत्कृष्ट सेवा और अद्वितीय प्रदर्शन के लिए वायुसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
OCT 08, 2025 08:15 IST
वैष्णो देवी यात्रा शुरू
कटरा: प्रतिकूल मौसम संबंधी चेतावनी के कारण तीन दिन के निलंबन के बाद वैष्णो देवी यात्रा सुबह 6 बजे फिर से शुरू हो गई है।
OCT 08, 2025 08:15 IST
रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा जल्द
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा आज स्टॉकहोम (स्वीडन) में की जाएगी। नोबेल सप्ताह का यह तीसरा दिन है, जिसकी शुरुआत सोमवार (6 अक्टूबर) को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ हुई थी।
OCT 08, 2025 08:15 IST
प्रधानमंत्री मोदी नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) का उद्घाटन करने वाले हैं। नवी मुंबई के उल्वे (दक्षिण मुंबई से लगभग 37 किमी दूर) में स्थित, 1,160 हेक्टेयर के नए NMIA ने टर्मिनल 1 के साथ अपना पहला चरण शुरू कर दिया है। अकेले इस टर्मिनल की वार्षिक क्षमता 20 मिलियन यात्रियों और 0.8 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो की है।
OCT 08, 2025 08:15 IST
SIR समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी
भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम बंगाल में SIR की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बंगाल का दौरा करेगी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उप-चुनाव आयुक्त (DEC) ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में यह टीम उत्तर 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुरा और झारग्राम का दौरा करेगी।
OCT 08, 2025 08:15 IST
2025 वनडे महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम आज 2025 वनडे महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम से भिड़ेगी। जहां ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में सबसे मजबूत टीमों में से एक बनकर उभरी है, वहीं पाकिस्तान अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है।
