आज की ताजा खबर 8 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: AMU के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, सोपोर में एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सलमान खान को फिर मिली धमकी; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 8 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे पर आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान होने का अधिकार रखता है। लेकिन अल्पसंख्यक के दर्जे पर फैसला बाद में होगा। सात जजों की संविधान पीठ ने इस पर अपना फैसला सुनाया। फैसला 4-3 के बहुमत से सुनाया गया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने फैसला पढ़कर सुनाया। इसके अल्पसंख्यक के दर्जे पर फैसला तीन जजों की बेंच करेगी। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के साथ संबंधों को बहाल करने और यूक्रेनी संकट को समाप्त करने की इच्छा पर ध्यान देने की जरूरत है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने पर डोनाल्ड ट्रंप को बृहस्पतिवार को बधाई दी। यह अमेरिका में मतदान के परिणाम पर रूसी नेता की पहली सार्वजनिक टिप्पणी है वहीं अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को रात 12 बजे के करीब भेजे गए मैसेज में सलमान खान और लॉरेंस बिश्ननोई पर गाना लिखने वाले को एक महीने के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि यह धमकी लॉरेंस गैंस से आया है। मुंबई पुलिस इस धमकी की जांच में जुट गई है। सलमान को बीते 15 दिनों में छठी बार धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी गई है वहीं उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड का आगमन हो चुका है। रात में ठंडक के चलते कई लोगों ने पंखा भी बंद कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है उधर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स की हार के बाद मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुप्पी तोड़ी है। देश के नाम संबोधन में बाइडन ने कहा कि जनता की इच्छा ही सर्वोपरि है। बाइडन ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक प्रेरक अभियान चलाया। मैंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता के शांतिपूर्ण परिवर्तन का आश्वासन दिया है।
आज की ताजा खबर 8 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: AMU के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, सोपोर में एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सलमान खान को फिर मिली धमकी; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
