LIVE

आज की ताजा खबर, 8 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: वडोदरा के मालाबार गोल्ड शोरूम में चोरी की कोशिश, महिला रंगे हाथों पकड़ी गई;

आज की ताजा खबर लाइव, 8 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [मिडिल ईस्ट युद्ध], [INDIA ब्लॉक की बैठक], [जयपुर में इंटरनेट बंद] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: वैश्विक स्तर पर मिडल-ईस्ट (पश्चिम एशिया) में युद्ध के हालात बेहद गंभीर हो गए हैं; इजरायल द्वारा सीजफायर उल्लंघन और तेहरान पर एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने अपने 1 लाख से अधिक बचावकर्मियों को देशव्यापी हाई-अलर्ट पर रख दिया है, जबकि यमन की मिसाइल के बाद इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। वहीं भारत में, दिल्ली में आज विपक्षी 'INDIA' गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है जिससे DMK और AAP ने दूरी बना ली है। इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर में 5 धार्मिक अतिक्रमणों को हटाने के लिए 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात कर इंटरनेट बंद कर दिया गया है, और दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-तूफान के कारण एयर इंडिया के तीन विमान आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Nitin AroraUpdated Jun 8, 2026, 21:34 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 8 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: वडोदरा के मालाबार गोल्ड शोरूम में चोरी की कोशिश, महिला रंगे हाथों पकड़ी गई;

आज की ताजा खबर, 8 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: वडोदरा के मालाबार गोल्ड शोरूम में चोरी की कोशिश, महिला रंगे हाथों पकड़ी गई;

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [मिडिल ईस्ट युद्ध], [INDIA ब्लॉक की बैठक], [जयपुर में इंटरनेट बंद] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: मिडल-ईस्ट में स्थिति पूरी तरह विस्फोटक हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायली पीएम नेतन्याहू को 'ईरान डील' स्वीकार करने की नसीहत देने के महज कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमला कर दिया। लेबनान में सीजफायर टूटने और इजरायली हमलों के खतरे को देखते हुए ईरान ने अपने 1,10,000 से अधिक प्रशिक्षित बचावकर्मियों (रेड क्रिसेंट) को देशव्यापी स्टैंडबाय पर डाल दिया है। इसी बीच, यमन की तरफ से इजरायल पर दागी गई मिसाइल के बाद पूरे सेंट्रल इजरायल और यरूशलेम में सायरन गूंज उठे, जिसके कारण इजरायल को अस्थाई रूप से अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद करना पड़ा।

JUN 08, 2026 21:34 IST

वडोदरा के मालाबार गोल्ड शोरूम में चोरी की कोशिश, महिला रंगे हाथों पकड़ी गई

वडोदरा शहर के रेसकोर्स क्षेत्र स्थित Malabar Gold & Diamonds शोरूम में कथित चोरी की कोशिश करने वाली एक महिला को कर्मचारियों की सतर्कता के चलते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के बहाने शोरूम में आई थी। आरोप है कि उसने बातचीत में कर्मचारियों को उलझाकर एक गोल्ड ईयररिंग और एक गोल्ड-डायमंड फिंगर रिंग को छिपाने की कोशिश की। हालांकि, शोरूम स्टाफ को उसकी गतिविधियों पर संदेह हो गया और उन्होंने तुरंत नजर रखी। कर्मचारियों की सतर्कता के कारण महिला की कथित चोरी की पूरी साजिश उजागर हो गई और उसे मौके पर ही रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला वडोदरा के नामी ज्वेलरी शोरूमों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। वह कथित रूप से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी करने की मंशा से शोरूम पहुंची थी। घटना की सूचना मिलने पर Akota Police Station की टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला का शहर में हुई अन्य ज्वेलरी चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।
JUN 08, 2026 20:50 IST

नवी मुंबई एयरपोर्ट कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद, उपमुख्यमंत्रियों को न बुलाने पर जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

मुख्यमंत्री कार्यालय ने CIDCO प्रशासन और अडानी नवी मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने पर जारी किया गया है।

नोटिस में पूछा गया है कि प्रोटोकॉल नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया और कार्यक्रम की योजना बनाते समय जिला कलेक्टर तथा CIDCO प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन क्यों नहीं किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने दोनों संस्थाओं से इस मामले में तत्काल जवाब देने के निर्देश दिए हैं और यह भी कहा है कि भविष्य में जिला कलेक्टर और CIDCO प्रशासन सभी प्रोटोकॉल नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि 6 जून को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 12 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया था।
JUN 08, 2026 18:00 IST

मथुरा में रोडवेज बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, 13 अन्य यात्री घायल

मथुरा जिले के फरह थानाक्षेत्र में सोमवार को टोल प्लाजा के पास एक रोडवेज बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मोगर्रा थाना क्षेत्र के नागला चिंगा की चंचल (19) और आगरा की सुनीता (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ओवरटेक करने की कोशिश में बस डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

​पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को फरह और मथुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फरह के थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि चार घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि नौ यात्रियों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी (सिटी) ने कहा कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गोवर्धन से आगरा जा रही थी।
JUN 08, 2026 17:52 IST

कुरुक्षेत्र से पिहोवा रोड जा रही मालगाड़ी बनी हादसे का शिकार, रेलवे ने शुरू की जांच

JUN 08, 2026 16:51 IST

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज की पुलिस हिरासत दो दिन बढ़ाई

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड मामले में अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज की पुलिस हिरासत दो दिन बढ़ाई और रसोइये केशव नेगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
JUN 08, 2026 16:18 IST

RS चेयरमैन ने TMC सांसद सुखेंदु शेखर रे का इस्तीफा स्वीकार किया


राज्यसभा चेयरमैन सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को TMC सदस्य सुखेंदु शेखर रे का ऊपरी सदन से इस्तीफा स्वीकार कर लिया और सीट खाली घोषित कर दी।
JUN 08, 2026 16:17 IST

हाथरस मंदिर में पुजारी मृत पाए गए

पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां एक हनुमान मंदिर परिसर में अज्ञात हमलावरों द्वारा कथित तौर पर सिर पर हमला किए जाने के बाद 51 साल के पुजारी मृत पाए गए।
JUN 08, 2026 16:16 IST

राजस्थान में पूनिया, गुर्जर ने राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल किया

BJP उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया। नॉमिनेशन फाइल करने से पहले BJP विधायक दल की मीटिंग में बोलते हुए, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूनिया और गुर्जर के अनुभव से न केवल राजस्थान बल्कि देश को भी फायदा होगा।
JUN 08, 2026 16:15 IST

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

बिहार में सत्ताधारी NDA के कुल नौ उम्मीदवारों ने सोमवार को विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और राज्य मंत्री निशांत कुमार भी शामिल हैं।
JUN 08, 2026 16:05 IST

INDIA गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद ममता बनर्जी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से रवाना हुईं।

JUN 08, 2026 15:41 IST

लेह में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए तंबाकू युक्त ‘माउथ फ्रेशनर' पर प्रतिबंध

लद्दाख के अधिकारियों ने लेह जिले में तंबाकू या इसी तरह के पदार्थों वाले माउथ फ्रेशनर उत्पादों के भंडारण, बिक्री, प्रदर्शन, वितरण और आपूर्ति पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

लेह के जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध का आदेश दिया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित खुदरा दुकानों के माध्यम से, विशेष रूप से स्कूली बच्चों को ऐसे उत्पादों की बढ़ती उपलब्धता पर चिंता व्यक्त करते हुए यह कदम उठाया।

आदेश के अनुसार, ’कूल लिप’ जैसे ब्रांड नामों के तहत विपणन किए जाने वाले और तंबाकू युक्त अन्य समान माउथ फ्रेशनर उत्पादों का सेवन नाबालिगों के बीच बढ़ गया है, जिससे दांत और मुंह संबंधी (ओरल) और सामान्य स्वास्थ्य के लिए संभावित जोखिम पैदा हो रहे हैं।
JUN 08, 2026 15:40 IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के समीप मोर्टार की तीन गोले निष्क्रिय किये गये

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से मोर्टार के तीन गोले बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह झांघर वन क्षेत्र में दो मोर्टार गोलों का पता चला जबकि नौशेरा सेक्टर के मकरी गांव में एक सुनसान स्थान पर एक मोर्टार गोला मिला।

उन्होंने बताया कि सेना के बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार के तीनों गोले सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिए। एक अन्य घटना में, पुलिस ने सोमवार को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ढाकी नाले से हवाई जहाज की आकृति का एक गुब्बारा बरामद किया जिसपर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) का निशान था।
JUN 08, 2026 15:39 IST

बैंकॉक से आया यात्री बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 3.57 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ पकड़ा गया

बैंकॉक से यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को 3.57 करोड़ रुपये मूल्य के हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री को पांच जून को सीमा शुल्क अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रोक लिया था।

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर बताया कि यात्री ने चेक-इन बैगेज में 10.20 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा हुआ था, जिसकी कीमत 3.57 करोड़ रुपये है। यात्री से हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर लिया गया है।
JUN 08, 2026 15:39 IST

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बिहार के औरंगाबाद के पास सड़क हादसे में राज्य के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। अधिकारियों के अनुसार, नेल्लोर जिले के 46 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस रविवार देर रात एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। नायडू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, "बिहार में नेल्लोर जिले में हुए हादसे के विषय में जानकर गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।" मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और घायल यात्रियों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बिहार सरकार के साथ समन्वय कर पीड़ितों को हर जरूरी सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नायडू ने अधिकारियों को हादसे में बचे तीर्थयात्रियों की उनके गृह नगरों तक सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। विज्ञप्ति के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी घायल तीर्थयात्रियों की हालत फिलहाल स्थिर है।
JUN 08, 2026 13:39 IST

Rajkot News: गुजरात में लाखों मोबाइल टॉर्च जलाकर की डिजिटल आरती, बागेश्वर सरकार के साथ भक्ति में डूबा पूरा दिव्य दरबार

राजकोट, गुजरात में बागेश्वर सरकार की राजकोट में आयोजित दो दिवसीय हनुमान कथा एवं एक दिवसीय श्री बालाजी भगवान के दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं का विशाल जनसमूह उमड़ा। दिव्य दरबार में अनेक भक्तों की अर्जी लगी, जिनकी समस्याओं का समाधान बालाजी महाराज की कृपा से पर्चा के माध्यम से बताया गया,दिव्य दरबार के समापन एवं विराम अवसर पर एक अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला। हनुमान जी की आरती के समय बागेश्वर सरकार ने उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं से अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाने का आवाह्न करते हुए कहा कि आज सभी मिलकर “हनुमान दादा की डिजिटल आरती” करेंगे,आह्वान होते ही पूरे मैदान में मौजूद हजारों भक्तों ने अपने मोबाइल की टॉर्च ऑन कर दी। देखते ही देखते पूरा कथा स्थल दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव से आरती में लीन हो गए और जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा,मोबाइल टॉर्च की रोशनी में संपन्न हुई यह सामूहिक आरती श्रद्धा, आस्था और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम का प्रतीक बन गई। दूर-दूर तक फैली रोशनी का दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा मैदान दिव्य प्रकाश से आलोकित हो गया हो। बागेश्वर सरकार का यह क्षण उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहने वाला बन गया।।
JUN 08, 2026 12:45 IST

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

भारत ने ईरान के लिए अपनी एडवाइजरी दोहराई है और अपने नागरिकों से कहा है कि वे उस देश की यात्रा करने से बचें।
JUN 08, 2026 11:34 IST

नीतीश कुमार से गन प्वाइंट पर इस्तीफा दिलवाया

नीतीश कुमार से गन प्वाइंट पर इस्तीफा दिलवाया गया है। आनंद मोहन का बड़ा आरोप है किकुछ बेईमान लोगों ने नीतीश कुमार को दरबारी बना दिया। उनसे गन प्वाइंट पर इस्तीफा दिलवाया गया और कुछ चाटुकार NDA को कमजोर कर रहे हैं।
JUN 08, 2026 11:33 IST

Rohtak News: रोहतक में नेशनल हाईवे-9 पर सांपला स्थित कनक ढाबे के पास एक कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिला

नेशनल हाईवे-9 पर सांपला स्थित कनक ढाबे के पास एक कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आसौदा गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में जवान के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार राहगीरों ने हाईवे किनारे खड़ी एक कार में व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा। काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। बाद में उसकी पहचान आसौदा गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान की अचानक मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई। कार में किसी प्रकार के संघर्ष या हादसे के स्पष्ट संकेत मिले हैं या नहीं, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जांच अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

सांपला थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत होने का मामला सामने आ रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था और आदर्श नगर थाने में तैनात था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।
JUN 08, 2026 10:05 IST

Modinagar News: आज नगर पालिका की जमीन पर बनी 14 दुकानों को बुलडोजर के द्वारा तोड़ा जाएगा

गाजियाबाद। मोदीनगर,बेगमाबाद की जामा मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानों पर प्रशासन द्वारा नोटिस चस्पा करके दिये गए दो दिन के अल्टीमेट से पहले ही देर रात लोगों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। आज 12 बजे होनी है बड़ी करवाई अवैध अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। इस से पहले हो रात लोगों ने खुद ही दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया।
JUN 08, 2026 09:16 IST

क्या खान सर को मिलेगी जमानत?

पटना, बिहार : शिक्षक खान सर के लिए अग्रिम जमानत की अर्ज़ी पर उनके वकील अरविंद कुमार मव्वार ने कहा, 'काम चल रहा है... सब कुछ कानून पर निर्भर करता है।'