LIVE

8 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी को माना जाएगा यौन उत्पीड़न, केरल हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला; मिल्कीपुर में कांग्रेस-सपा साथ, तो दिल्ली में अखिलेश को भाई AAP

Shashank Shekhar MishraUpdated Jan 8, 2025, 16:21 IST

8 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने 2013 से उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर 2016-17 में आपत्तिजनक संदेश और वॉयस कॉल भेजना शुरू कर दिया। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने की घोषणा की है। दिल्ली में वह कांग्रेस को अपना समर्थन नहीं देगी। अखिलेश यादव की यह घोषणा हैरान करने वाली है। राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा था कि सपा दिल्ली में कांग्रेस का समर्थन करेगी। अब इंडिया गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे। इसरो वैज्ञानिक वी नारायणन इसरो के नए चीफ होंगे, केंद्र सरकार बताया कि वी नारायणन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में एस सोमनाथ का स्थान लेंगे। वी नारायणन अंतरिक्ष विभाग के सचिव का भी कार्यभार संभालेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश के अनुसार, वी नारायणन 14 जनवरी को वर्तमान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मालदीव के रक्षा मंत्री के साथ बात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बात होगी। ठंड और कोहरे की मार के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित रहा। दिल्ली-NCR समेत कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता कम है। बुधवार को भी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश हिस्सों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा।

8 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी को माना जाएगा यौन उत्पीड़न, केरल हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला; मिल्कीपुर में कांग्रेस-सपा साथ, तो दिल्ली में अखिलेश को भाई AAP
8 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी को माना जाएगा यौन उत्पीड़न, केरल हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला; मिल्कीपुर में कांग्रेस-सपा साथ, तो दिल्ली में अखिलेश को भाई AAP

8 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने 2013 से उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर 2016-17 में आपत्तिजनक संदेश और वॉयस कॉल भेजना शुरू कर दिया। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने की घोषणा की है। दिल्ली में वह कांग्रेस को अपना समर्थन नहीं देगी। अखिलेश यादव की यह घोषणा हैरान करने वाली है। राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा था कि सपा दिल्ली में कांग्रेस का समर्थन करेगी। अब इंडिया गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे। इसरो वैज्ञानिक वी नारायणन इसरो के नए चीफ होंगे, केंद्र सरकार बताया कि वी नारायणन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में एस सोमनाथ का स्थान लेंगे। वी नारायणन अंतरिक्ष विभाग के सचिव का भी कार्यभार संभालेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश के अनुसार, वी नारायणन 14 जनवरी को वर्तमान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मालदीव के रक्षा मंत्री के साथ बात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बात होगी। ठंड और कोहरे की मार के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित रहा। दिल्ली-NCR समेत कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता कम है। बुधवार को भी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश हिस्सों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मालदीव के रक्षा मंत्री के साथ करेंगे बात

  • दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं से बढ़ा सर्दी का कहर

  • तिब्बत में भूकंप से जनहानि पर भारत ने शोक व्यक्त किया

  • महाकुंभ को साइबर हमले के लिहाज से सुरक्षित रखने के लिए 150 पुलिसकर्मी रख रहे नजर

  • 15 जनवरी को होगा कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन

JAN 08, 2025 16:21 IST

इस देश का हर नागरिक एक सैनिक के समान: वायुसेना प्रमुख

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत का हर नागरिक एक सैनिक के समान है और वर्दी में देश की सेवा करने का एक अलग ही मजा है लेकिन कोई भी व्यक्ति बिना सैन्य वर्दी के भी देश की सेवा कर सकता है। दिल्ली छावनी में आयोजित गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने एनसीसी के चरित्र को रेखांकित किया और कहा कि यह वह स्थान है जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग ‘एक हो जाते हैं’ और भारत के सार को आत्मसात करते हैं।
JAN 08, 2025 13:51 IST

पेरिया दोहरा हत्याकांड: केरल उच्च न्यायालय ने चार दोषियों की सजा पर रोक लगाई

केरल उच्च न्यायालय ने पांच साल पहले कासरगोड जिले के पेरिया शहर में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के जुर्म में पांच साल की सजा पाए माकपा के एक पूर्व विधायक सहित चार आरोपियों की सजा पर बुधवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार और न्यायमूर्ति जे. सेबेस्टियन की पीठ ने पूर्व विधायक और माकपा के जिला नेता के वी कुन्हीरामन, कन्हानगढ़ ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष के मणिकंडन, राघवन वेलुथोली और ए वी भास्करन की याचिका पर विचार करते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने पिछले सप्ताह इस मामले में 10 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी वहीं कुन्हीरामन, मणिकंडन, वेलुथोली और भास्करन को पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी।
JAN 08, 2025 13:49 IST

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने ‘जीवन रक्षा योजना' के तहत 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया

कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर बुधवार को ‘‘जीवन रक्षा योजना’’ के तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना क्रांतिकारी साबित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। मेरा मानना ​​है कि यह देश के लिए भी जरूरी है।’’ गहलोत ने यह भी कहा कि प्रस्तावित योजना दिल्लीवासियों की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस घोषणा के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का नारा ‘‘होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी’’ प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जिसमें सभी के लिए आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के कांग्रेस के ‘‘वादे’’ पर प्रकाश डाला गया। गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना का उद्देश्य परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है जिसके दायरे में गंभीर बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के लिए चिकित्सा व्यय को शामिल किया जाएगा। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।
JAN 08, 2025 13:28 IST

नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में गंगा नदी से गाद निकालने की कवायद पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना ‘‘पर्यावरणीय अपराध’’ है। यादव ने यह भी कहा कि इस कवायद का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए ‘‘भ्रष्टाचार से पैसा’’ कमाना है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं। ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है। इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है।’’
JAN 08, 2025 13:27 IST

पंजाब, हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा, ठंड से राहत नहीं

पंजाब और हरियाणा में बुधवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा तथा दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना और पटियाला में दृश्यता क्रमशः केवल 20 मीटर और 10 मीटर थी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता 80 मीटर थी। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा छाया रहा।
JAN 08, 2025 12:35 IST

पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर का ताबूत अमेरिकी संसद परिसर में लाया गया, नेताओं ने दी श्रद्वांजलि

पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का पार्थिव शरीर मंगलवार को राजधानी वाशिंगटन लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार का तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। कार्टर का ताबूत शनिवार से कार्टर प्रेसिडेंशियल सेंटर में रखा हुआ था। ताबूत को मंगलवार सुबह अटलांटा परिसर से उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रवाना किया गया। ‘स्पेशल एयर मिशन 39’ अटलांटा के उत्तर में डोबिन्स एयर रिजर्व बेस से रवाना हुआ और मैरीलैंड में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचा। इसके बाद ताबूत को मोटर काफिले के साथ वाशिंगटन में संसद भवन परिसर लाया गया। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य कार्टर को यहां श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
JAN 08, 2025 12:34 IST

ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे मिला एक व्यक्ति का लहूलुहान शव

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की सुबह बांजरपुर गांव के पास 32 वर्षीय एक युवक का शव लहूलुहान हालत में सड़क के किनारे से बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आजमपुर गढ़ी निवासी विपिन के रूप में हुई है। दनकौर थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि विपिन शराब पीने का आदी था और करीब आठ माह तक नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा था।’’ उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत संभवत: सड़क दुर्घटना में हुई और मामले की जांच की जा रही है।
JAN 08, 2025 12:33 IST

‘एक देश-एक चुनाव' संबंधी संसदीय समिति की बैठक शुरू

देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले दो विधेयकों पर विचार करने के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति की पहली बैठक बुधवार को शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली इस समिति की पहली बैठक में विधि मंत्रालय के अधिकारी इसके सदस्यों को दोनों प्रस्ताविक कानूनों के प्रावधानों से अवगत कराएंगे। बैठक में चौधरी के अलावा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और समिति के कई दूसरे सदस्य शामिल हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर विचार के लिए 39 सदस्यीय संसद की संयुक्त समिति का गठन किया गया है।
JAN 08, 2025 12:33 IST

किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी को माना जाएगा यौन उत्पीड़न, केरल हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने 2013 से उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर 2016-17 में आपत्तिजनक संदेश और वॉयस कॉल भेजना शुरू कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
JAN 08, 2025 11:25 IST

मिल्कीपुर में कांग्रेस-सपा साथ, तो दिल्ली में अखिलेश को भाई AAP

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने की घोषणा की है। दिल्ली में वह कांग्रेस को अपना समर्थन नहीं देगी। अखिलेश यादव की यह घोषणा हैरान करने वाली है। राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा था कि सपा दिल्ली में कांग्रेस का समर्थन करेगी। अब इंडिया गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
JAN 08, 2025 10:20 IST

असम की खदान में पानी भरने से 1 की मौत, 8 लोग अभी भी फंसे

असम कोयला खदान में फंस मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। सेना और एनडीआरएफ की टीमों के साथ अब भारतीय नौसेना के गोताखोर बुलाए गए हैं। उनके जल्द ही उमरंगसो पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, अभी इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो चुकी है। यहां पढें पूरी खबर
JAN 08, 2025 09:15 IST

गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करेंगे: ट्रंप

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करेंगे। ट्रंप ने साथ ही कहा कि ऐसा करना उचित है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने जा रहे हैं। ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ कितना अच्छा नाम है ना।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘यही सही है।’’ हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई। जॉर्जिया से रिपब्लिकन पार्टी की सांसद ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में इस संबंध में एक विधेयक पेश करेंगी।
JAN 08, 2025 08:35 IST

वी नारायणन होंगे इसरो के नए प्रमुख, 14 जनवरी को लेंगे एस सोमनाथ की जगह

इसरो वैज्ञानिक वी नारायणन इसरो के नए चीफ होंगे, केंद्र सरकार बताया कि वी नारायणन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में एस सोमनाथ का स्थान लेंगे। वी नारायणन अंतरिक्ष विभाग के सचिव का भी कार्यभार संभालेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश के अनुसार, वी नारायणन 14 जनवरी को वर्तमान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के स्थान पर पदभार ग्रहण करेंगे। यहां पढें पूरी खबर
JAN 08, 2025 08:32 IST

मुंबई: स्कूल के परीक्षा हॉल में 10वीं के दो छात्रों पर चाकू से हमला

मुंबई स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा के दो छात्रों ने आंतरिक परीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद कक्षा में दो अन्य छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह मध्य मुंबई के एंटॉप हिल स्थित निजी स्कूल में उस समय हुई जब कक्षा 10वीं की प्रारंभिक परीक्षाएं शुरू होने वाली थीं। उन्होंने बताया कि दोनों घायल छात्रों का सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में स्कूल भवन की चौथी मंजिल पर स्थित परीक्षा हॉल में एक बेंच पर बैठने को लेकर कक्षा 10 के दो छात्रों (दोनों की उम्र 15 वर्ष) के बीच विवाद हुआ।
JAN 08, 2025 07:33 IST

चीन HMPV वायरस का कहर, वुहान में स्कूल बंद

HMPV वायरस अब दुनिया को फिर से डराने लगा है। चीन में हालात बिगड़ने लगे है। जानकारी के मुताबिक, चीन के वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बढ़ते मामलों से WHO भी टेंशन में आ गया है। उसने चीन से इस वायरस के बारे में जानकारी मांगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JAN 08, 2025 05:46 IST

आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे।
JAN 08, 2025 05:45 IST

15 जनवरी को होगा कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन

JAN 08, 2025 05:44 IST

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द किया

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 96 अन्य लोगों का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई लोगों को जबरन गायब किये जाने और पिछले साल जुलाई में हुई हत्याओं में उनकी कथित संलिप्तता के कारण की गयी है। शेख हसीना (77), पिछले साल पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर आंदोलन के बाद बांग्लोदश से भागकर नयी दिल्ली चली गई थीं, जिससे उनकी अवामी लीग की 16 साल लंबी सरकार गिर गई थी। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने हसीना और कई पूर्व कैबिनेट मंत्रियों, सलाहकारों तथा सैन्य एवं असैन्य अधिकारियों के खिलाफ ‘मानवता के खिलाफ अपराध एवं नरसंहार’ के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
JAN 08, 2025 05:43 IST

महाकुंभ को साइबर हमले के लिहाज से सुरक्षित रखने के लिए 150 पुलिसकर्मी रख रहे नजर

प्रयागराज महाकुंभ को साइबर हमले के लिहाज से सुरक्षित रखने के लिए जनपदीय साइबर प्रकोष्ठ प्रयागराज, साइबर अपराध थाना प्रयागराज, साइबर थाना महाकुंभ मेला और जनपदीय थाना स्तर पर गठित साइबर प्रकोष्ठ के कुल 150 पुलिसकर्मी लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने बताया कि कूटरचित वेबसाइट, सोशल मीडिया और अन्य साइबर धोखाधड़ी के मामलों से निपटने के लिए ये पुलिसकर्मी निरंतर नजर रख रहे हैं और इन पुलिसकर्मिंयों को तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किए जाने के बाद मेला हेल्प लाइन नंबर का संचालन किया गया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मेला हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त होने वाली साइबर ठगी संबंधी शिकायतों पर जनपदीय साइबर प्रकोष्ठ प्रयागराज आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रहा है और पीड़ित लोगों का सहयोग किया जा रहा है।
JAN 08, 2025 05:43 IST

तिब्बत में भूकंप से जनहानि पर भारत ने शोक व्यक्त किया

भारत ने मंगलवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप से हुई मौतों और तबाही पर संवेदना व्यक्त की। तिब्बत में आए 6.8 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 126 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। भारत के संदेश में चीन का जिक्र नहीं किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ‘‘सरकार और भारत के लोग तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप के कारण हुई जान-माल की दुखद क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हैं।’’
Related News

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त