आज की ताजा खबर 7 जनवरी 2025 हिंदी समाचार Updates: दिल्ली में 5 फरवरी को होगी वोटिंगे, 8 को रिजल्ट, तिब्बत में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 53 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर 7 जनवरी 2025, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: किसानों की मांगों को लेकर पिछले 42 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत सोमवार शाम को बिगड़ गई और उनका रक्तचाप गिर गया। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वहीं, असम के दीमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने से नौ मजदूर फंस गए। यह घटना जिले के उमरांगसो से तीन किलो क्षेत्र में स्थित असम कोयला खदान में घटी। खदान के कर्मचारियों के अनुसार, वहां अंदर लगभग 15 श्रमिक थे। उधर, मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई 16 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके अलावा तमिलनाडु में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक चेन्नई और एक सलेम में है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि दोनों प्रभावित व्यक्तियों की हालत फिलहाल स्थिर है। जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें।
आज की ताजा खबर 7 जनवरी 2025 हिंदी समाचार Updates: दिल्ली में 5 फरवरी को होगी वोटिंगे, 8 को रिजल्ट, तिब्बत में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 53 लोगों की मौत
मैंने इस्तीफा नहीं दिया है: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे
मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान
HMPV Virus: महाराष्ट्र सरकार ने बनाई टास्क फोर्स
जल्द ही 100 करोड़ मतदाताओं वाला देश बन जाएगा भारत: मुख्य निर्वाचन आयुक्त
अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहायता के लिए 'भारतपोल' का शुभारंभ किया
आसाराम को मिली अंतरिम जमानत
छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
थिएटर भगदड़ मामला: अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे से अस्पताल में मुलाकात की
इससे पहले अर्जुन का पांच जनवरी को अस्पताल जाने का कार्यक्रम था लेकिन यह योजना रद्द कर दी गई। चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ मचने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी और उसी दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। मंगलवार को अल्लू अर्जुन के अस्पताल दौरे के दौरान तेलंगाना स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू भी मौजूद थे। अभिनेता के दौरे के मद्देनजर अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
असम: कोयला खदान में फंसे श्रमिकों को बचाने में जुटे सेना के जवान
तिब्बत में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 53 लोगों की मौत
सरकारी सामाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 53 लोगों की मौत हो गई और 62 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) और भारतीय राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई और कहा कि इसका केंद्र चीन के टिंगरी काउंटी के शिजांग में था, जो उत्तर-पूर्व नेपाल के खुम्बू हिमालय पर्वतमाला में लोबुत्से से 90 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
मुंबई: इमारत में आग लगने से वरिष्ठ नागरिक की मौत
अधिकारियों ने बताया कि आग सोमवार रात 10 बजे 'ओबेरॉय कॉम्प्लेक्स' स्थित 13 मंजिले 'स्काई पैन' इमारत की 11वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी। उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के बाद धुएं के कारण दो लोगों का दम घुट गया और उन्हें निकटवर्ती कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से एक की पहचान 75 वर्षीय राहुल मिश्रा के रूप में हुई है, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे व्यक्ति रौनक मिश्रा (38) का इलाज हो रहा है।
