आज की ताजा खबर: दिल्ली के जनकपुरी हादसे में जल बोर्ड के तीन अधिकारी सस्पेंड; इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका
इस वार्ता का उद्देश्य लगभग चार वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करना है। हालांकि ट्रंप प्रशासन के दबाव के बावजूद दोनों पक्षों में अभी तक युद्धविराम पर सहमति नहीं बन पाई है।
नियम 169 के तहत प्रस्ताव पेश करते हुए राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि एसआइआर प्रक्रिया से मतदाताओं को परेशान किया गया और मानसिक तनाव के कारण 107 लोगों की मौत हो गई। वहीं,आज विधानसभा में एसआईआर पर चर्चा हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा का 9वां सीजन 6 फरवरी को लाइव होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा से जुड़े तनाव, आत्मविश्वास आदि को लेकर बार करते हैं। साथ ही बच्चों को तनाव से दूर रहने और करियर से जुड़े सवालों का जवाब देते हैं। अगर आप भी परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी की ओर से साझा किए जाने वाले विचार या टिप्स को सुनना चाहते हैं तो आप कई प्लेटफॉर्म के जरिए इसे लाइव सुन सकते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी शहर में रूस और यूक्रेन के बीच दो दिनी शांति वार्ता गुरुवार को खत्म हो गई। दूसरे दिन की वार्ता में दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी है। पिछले पांच महीने में कैदियों की यह पहली अदला-बदली होगी।
इस वार्ता का उद्देश्य लगभग चार वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करना है। हालांकि ट्रंप प्रशासन के दबाव के बावजूद दोनों पक्षों में अभी तक युद्धविराम पर सहमति नहीं बन पाई है।
दिल्ली में बढ़ते लापता मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी शेयर की है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे लापता बच्चों के मामलों में अचानक वृद्धि की अफवाहों का शिकार न हों। ऐसे दावों का खंडन करते हुए, हम अफवाह फैलाने वालों को आंकड़ों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके अनावश्यक भय फैलाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी देते हैं। प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोपरि है। दिल्ली पुलिस 24x7 सेवा देने और लापता/अपहृत बच्चों का पता लगाने तथा उन्हें उनके परिवार के सदस्यों के साथ शीघ्रता से मिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।
ईरान ने फारस की खाड़ी में ईंधन की कथित तस्करी कर रहे दो विदेशी तेल टैंकर को जब्त किया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। मीडिया की रिपोर्ट में इन टैंकर की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया और न ही यह बताया गया कि उन पर किस देश का झंडा था। ’रेवोल्यूशनरी गार्ड’ की नौसेना के क्षेत्रीय कमांडर जनरल हैदर होनारियन मोजर्रद ने कहा कि टैंकर डीजल समेत लगभग 10 लाख लीटर ईंधन (लगभग 6,300 बैरल) ले जा रहे थे और उन्हें फारसी द्वीप के पास जब्त कर लिया गया तथा बुशहर ले जाया गया।
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। जालंधर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि यह घटना सुबह हुई।
ओबेरॉय अपने वाहन से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उसने कहा कि मामले की जांच जारी है।
जन सुराज को न्यायालय की फटकार
उच्चतम न्यायालय ने बिहार विधानसभा चुनाव निरस्त किये जाने संबंधी याचिका पर पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को शुक्रवार को फटकार लगाते हुए कहा कि जब लोग ’’आपको नकार देते हैं, तो आप राहत पाने के लिए’’ न्यायिक मंच का सहारा लेते हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची की पीठ ने जन सुराज की संबंधित याचिका खारिज कर दी और याचिकाकर्ता को पटना उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा। पीठ ने चुनाव हारने के बाद लोकप्रियता हासिल करने के लिए न्यायिक मंच का इस्तेमाल करने की कोशिश को लेकर गहरी नाराजगी भी जताई। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सवालिया लहजे में कहा, ’’आपको कितने वोट मिले?’’ उन्होंने कहा, ’’जब लोग आपको नकार देते हैं, तो आप राहत पाने के लिए न्यायिक मंच का सहारा लेते हैं! किसी को तो उसी समय योजना को चुनौती देनी चाहिए थी। आप तो पूरे राज्य के चुनाव को अमान्य घोषित करने के लिए एक व्यापक निर्देश चाहते हैं।’’ पीठ ने कहा कि यह याचिका पूरे राज्य के लिए एक समग्र चुनाव याचिका के अलावा और कुछ नहीं है।बम की धमकी के बाद अंबाला जिला अदालत परिसर में तलाशी ली गई
अंबाला जिला अदालत के अधिकारी को बम धमकी का ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को अदालत परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। उसने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अंबाला सिटी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते मौके पर पहुंचे तथा अदालत परिसर में गहन तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। कुमार ने बताया कि अदालत में आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और आईडी कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को यहां तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।UP में SIR के तहत आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि छह मार्च तक बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाकर छह मार्च कर दी गई है और अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दस अप्रैल को किया जायेगा। यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रिनवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू हुई थी। गणना चरण पूरा होने के बाद छह जनवरी को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया गया था। सीईओ ने बताया कि मूल कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक थी।आप किस स्टोरी को 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 6, 2026
POLL में भाग लीजिए👉 https://t.co/cNniD9lvpU #ChakraViewWithSumitAwasthi के साथ बताइए अपनी राय #ChakraView @awasthis pic.twitter.com/B6htnUBhL1
जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक के लापता होने के बाद वे रातभर दर्जनभर थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने फोन कर परिजनों को युवक का शव मिलने की सूचना दी।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ने नक्सली और पुलिस की बीच बड़ा एनकाउंटर
महाराष्ट्र पुलिस की C 60 कमांडो के बड़ा ऑपरेशन. 3 नक्सले मारे गए। 1 C 60 कमांडो भी शहीद, एक कमांडो को गोली लगने से घायल। महाराष्ट्र पुलिस ने गढ़चिरौली के जंगल में नक्सलियों का बड़ा कैंप नष्ट किया.आम आदमी पार्टी के नेता की जालंधर में गोली मारकर हत्या
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। जालंधर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि यह घटना सुबह हुई।
ओबेरॉय अपने वाहन से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उसने कहा कि मामले की जांच जारी है।
ईरान ने फारस की खाड़ी में दो विदेशी तेल टैंकर को जब्त किया
ईरान ने फारस की खाड़ी में ईंधन की कथित तस्करी कर रहे दो विदेशी तेल टैंकर को जब्त किया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। मीडिया की रिपोर्ट में इन टैंकर की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया और न ही यह बताया गया कि उन पर किस देश का झंडा था। ’रेवोल्यूशनरी गार्ड’ की नौसेना के क्षेत्रीय कमांडर जनरल हैदर होनारियन मोजर्रद ने कहा कि टैंकर डीजल समेत लगभग 10 लाख लीटर ईंधन (लगभग 6,300 बैरल) ले जा रहे थे और उन्हें फारसी द्वीप के पास जब्त कर लिया गया तथा बुशहर ले जाया गया।उन्होंने कहा कि दोनों टैंकर पर सवार चालक दल के 15 सदस्य ’’न्यायिक निकायों की हिरासत में हैं’’ लेकिन उन्होंने उनकी राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी। ईरान इसी तरह के आरोपों को लेकर क्षेत्र में तेल ले जाने वाले पोतों को पहले भी समय-समय पर जब्त करता रहा है।
दिल्ली में लापता बच्चों के मामले पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली में बढ़ते लापता मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी शेयर की है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे लापता बच्चों के मामलों में अचानक वृद्धि की अफवाहों का शिकार न हों। ऐसे दावों का खंडन करते हुए, हम अफवाह फैलाने वालों को आंकड़ों को गलत तरीके से प्रस्तुत करके अनावश्यक भय फैलाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी देते हैं। प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोपरि है। दिल्ली पुलिस 24x7 सेवा देने और लापता/अपहृत बच्चों का पता लगाने तथा उन्हें उनके परिवार के सदस्यों के साथ शीघ्रता से मिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।पीएम मोदी आज छात्रों से करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा का 9वां सीजन 6 फरवरी को लाइव होने वाला है। परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा से जुड़े तनाव, आत्मविश्वास आदि को लेकर बार करते हैं। साथ ही बच्चों को तनाव से दूर रहने और करियर से जुड़े सवालों का जवाब देते हैं। अगर आप भी परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी की ओर से साझा किए जाने वाले विचार या टिप्स को सुनना चाहते हैं तो आप कई प्लेटफॉर्म के जरिए इसे लाइव सुन सकते हैं।Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन में कैदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी शहर में रूस और यूक्रेन के बीच दो दिनी शांति वार्ता गुरुवार को खत्म हो गई। दूसरे दिन की वार्ता में दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी है। पिछले पांच महीने में कैदियों की यह पहली अदला-बदली होगी।इस वार्ता का उद्देश्य लगभग चार वर्ष से जारी युद्ध को समाप्त करना है। हालांकि ट्रंप प्रशासन के दबाव के बावजूद दोनों पक्षों में अभी तक युद्धविराम पर सहमति नहीं बन पाई है।
बंगाल विधानसभा में आज हो सकती है SIR पर चर्चा
बंगाल सरकार ने राज्य में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के कारण लोगों को कथित रूप से हो रही कठिनाइयों को लेकर गुरुवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया।नियम 169 के तहत प्रस्ताव पेश करते हुए राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि एसआइआर प्रक्रिया से मतदाताओं को परेशान किया गया और मानसिक तनाव के कारण 107 लोगों की मौत हो गई। वहीं,आज विधानसभा में एसआईआर पर चर्चा हो सकती है।
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
'हर काम संविधान के दायरे में हो, उल्लंघन पर...', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर मुरली मनोहर जोशी का दो टूक जवाब
सुप्रीम कोर्ट में मामला, फिर सड़कों पर प्रदर्शन क्यों? राहुल गांधी से BJP का तीखा सवाल
BJP सांसद ने IAF दिवस पर शेयर की पाकिस्तानी विमान की फोटो, कांग्रेस नेता बोले- 25 साल हाल बेहाल
जोधपुर के आसमान में गूंजा भारत का दमखम, 'तरंग शक्ति 2026' में सारंग टीम के हैरतअंगेज करतब ने मचाया रोमांच
© 2026 Times Horizon Private Limited
