आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: TMC नेता फिरहाद हकीम ने दिया कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा, दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चला बुलडोजर
आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। MP News: विश्व पर्यावरण दिवस पर आज से शुरू होगा 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान, सीएम करेंगे शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ करेंगे।
आज की ताजा खबर, 5 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: TMC नेता फिरहाद हकीम ने दिया कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा, दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में चला बुलडोजर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 5 जून से 30 सितंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और दमन के दौरे पर जाएंगे, जहां वह लगभग 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह सूरत में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें सूरत में 200 बिस्तरों वाला ईएसआईसी अस्पताल और दमन के नमो हवाईअड्डे का नया टर्मिनल भवन शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’मैं पांच जून को गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।’’
पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव से पहले 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा, जजों (न्यायिक अधिकारियों) को बंधक बनाने और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मौलाना इमरान अली और रिंकू एसके के रूप में हुई है। एनआईए ने दोनों को अलग-अलग मामलों में छापेमारी के बाद हिरासत में लिया है।
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भारी संख्या में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आज 12:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगें, जहां 1:00 बजे आज जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी। खोड़ा इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
’विधान सौध’ में उनके नामांकन दाखिल करने के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और के सी वेणुगोपाल तथा राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी को सौंपे गए।
बेंगलुरु-मुंबई इंडिगो विमान से पक्षी टकराया
शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले में सीबीआई ने यूपी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
अन्नामलाई ने तमिलनाडु की राजनीति में नया बदलाव लाने का वादा किया
अन्नामलाई (42) ने "पंथवादी राजनीति" से दूर जाने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसके बजाय "आम आदमी" की राजनीति करेंगे, जो लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन मौजूदा पार्टियों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा है। उन्होंने संबोधन में कहा, "हम यहां किसी से प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं हैं। सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी पार्टियां जो भी हों, उन्हें अपनी नीतियां व्यक्त करने दीजिए, और हम भी उचित समय पर अपनी नीतियां व्यक्त करेंगे।" उन्होंने कहा, "हमारी राजनीति सिर्फ विरोध करने के लिए नहीं है। तमिलनाडु में हम द्रमुक, अन्नाद्रमुक, एनटीके, सीमन (एनटीके के संस्थापक), अंबुमणि (पीएमके नेता), जी.के. वासन (टीएमसी नेता), ए.सी. शणमुगम, पारिवेंधर, जॉन पांडियन, कृष्णासामी, वाइको, प्रेमलता मैडम को जिस नजरिए से देखते हैं, ठीक उसी नजरिए से मैं भारतीय जनता पार्टी को देखूंगा।" अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति के अनुसार, उनका सिद्धांत किसी संगठन को सम्मानपूर्वक सूचित करके उससे बाहर निकलना था और उन्होंने भाजपा से अपने प्रस्थान को तमिल सद्गुण का विस्तार बताया।
TMC नेता फिरहाद हकीम ने दिया कोलकाता नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा
खरगे ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
’विधान सौध’ में उनके नामांकन दाखिल करने के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और के सी वेणुगोपाल तथा राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी को सौंपे गए।
पुणे में एलपीजी रिसाव के कारण हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, दो रिश्तेदार घायल
उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे खांडवे नगर की दो मंजिला इमारत में हुई। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने सिलेंडर विस्फोट और आग लगने के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद खराड़ी, धानोरी और यरवदा दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
भारत और चीन के ‘नाजुक' संबंधों में हस्तक्षेप नहीं करेगा रूस: पुतिन
उन्होंने कहा, ’’राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी, दोनों सीमा मुद्दे समेत आपसी हितों से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’’
रेखा गुप्ता ने 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का उद्घाटन किया
केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधे भी रोपे। इस कार्यक्रम के दौरान ’दिल्ली की कार्य योजना 2026-27 से 2036-37’ और ’दिल्ली बर्ड एटलस’ सहित कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए।
गुप्ता ने कहा, "इस वर्ष दिल्ली सरकार ने एक हरित बजट पेश किया है जिसमें बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा हरित परियोजनाओं के लिए चिन्हित किया गया है। सरकार का इस साल 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।"
चमोली सड़क हादसा: 'पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह जोशीमठ के पास 'पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे। एक महिला जिसकी मौत हो गई है और जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं
खोड़ा इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का करेंगें पाठ
मालदा हिंसा मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई
Xi Jinping North Korea Visit: उत्तर कोरिया के दौरे पर जाएंगी चीनी राष्ट्रपति
यह घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु बम ईंधन उत्पादन के लिए एक नए केंद्र का अनावरण करने के एक दिन बाद हुई। संयंत्र के दौरे के दौरान किम ने देश की परमाणु शक्ति को ’’तेजी से’’ बढ़ाने की योजना की घोषणा की। विशेषज्ञों का कहना है कि संयंत्र के खुलासे से संकेत मिलता है कि शी चिनफिंग की उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की यात्रा से पहले किम अपने देश को परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर, 22,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’मैं पांच जून को गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।’’
