LIVE
आज की ताजा खबर, 4 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग; राहुल गांधी को संभल जाने से पुलिस ने रोका; फडणवीस के सिर सजा महाराष्ट्र का ताज
आज की ताजा खबर लाइव, 4 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज संभल का दौरा करने वाले हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी सुबह 10 बजे संभल के लिए निकलेंगे। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संभल डीएम ने पड़ोसी जिलों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को रोकने की अपील की है। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को नए सीएम का शपथ ग्रहण होना है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे, लेकिन सीएम के नाम को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा है कि आज नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। दक्षिण कोरिया की बात करें तो राष्ट्रपति की ओर से मार्शल लॉ हटाने का ऐलान किया गया है। बता दें, दक्षिण कोरिया की संसद ने राष्ट्रपति का फैसला पलटते हुए मार्शल लॉ के खिलाफ संसद में मतदान किया, जिसके बाद इसे रद्द किया गया। बांग्लादेश में आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है, ब्रिटेन की ओर से ट्रैवल एडवाइजरी में इसका जिक्र किया गया है। वहीं, दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दो कारों में टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...
आज की ताजा खबर,4 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव:
- आज संभल जाएंगे राहुल गांधी, पुलिस-प्रसाशन अलर्ट।
- महाराष्ट्र में आज हो सकता है नए सीएम के नाम का ऐलान।
- दक्षिण कोरिया में हटाया गया मार्शल लॉ, राष्ट्रपति ने की घोषणा।
- बांग्लादेश में आतंकी हमले का खतरा, ब्रिटेन ने किया अलर्ट
DEC 04, 2024 16:50 IST
मणिपुर में परिवहन सेवा बहाल
णिपुर सरकार द्वारा बुधवार से विभिन्न जिलों के बीच सरकारी परिवहन सेवाओं का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया लेकिन इसे यात्रियों की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इंफाल से चुराचांदपुर और कांगपोकपी के बीच चलाई गई बसों में दोपहर तक कोई भी यात्री सवार नहीं हुआ। हालांकि, कुछ यात्री अशांत राज्य के बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम जिलों में जाने के लिए बसों का इंतजार करते देखे गए। इन सेवाओं के माध्यम से लोग बिष्णुपुर से चुराचांदपुर और इंफाल पश्चिम में सेकमई से कांगपोकपी तक पहुंच सकेंगे।
DEC 04, 2024 14:37 IST
गाजा युद्धविराम के लिए मध्यस्थता कोशिशें क्यों हैं स्थगित ? कतर ने बताई वजह
कतर ने कहा कि हमास और इजरायल के बीच युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता के प्रयास फिलहाल स्थगित रहेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद बिन मोहम्मद अल अंसारी ने यह जानकारी दी। अंसारी ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, "कतर ने दोनों पक्षों के वार्ता की मेज पर लौटने के लिए गंभीरता दिखाने तक मध्यस्थता प्रयासों को स्थगित रखा है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अंसारी ने कहा कि निलंबन 'केवल मध्यस्थता प्रक्रिया पर ही लागू होता है', जबकि क्षेत्रीय संचार और सहयोग निरंतर जारी है। मध्यस्थता के निलंबन के बावजूद, अल अंसारी ने गाजा के लिए तनाव कम करने और मानवीय सहायता के लिए कतर की निरंतर प्रतिबद्धता जोर दिया। उन्होंने कहा, "अधिकारी अपने समकक्षों के साथ दैनिक संचार में लगे हुए हैं...गाजा में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने और लेबनान में चल रहे तनाव कम करने में सहायता करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।"
DEC 04, 2024 14:27 IST
केरल में सड़क दुर्घटना में एक तीर्थयात्री की मौत,19 घायल
कोल्लम में बुधवार तड़के आर्यंकावु चौकी के निकट तमिलनाडु से श्रद्धालुओं को ले जा रही एक मिनी बस और एक मालवाहक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तेनमाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मिनी बस सबरीमला से लगभग 24 तीर्थयात्रियों को लेकर तमिलनाडु लौट रही थी, तभी उसकी टक्कर एक मालवाहक ट्रक से हो गई। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 17 यात्रियों का पुनालुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जबकि दो अन्य को तिरुवनंतपुरम राजकीय मेडिकल कॉलेज ‘रेफर’ किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के असल कारण फिलहाल पता नहीं लग पाए हैं।
DEC 04, 2024 14:26 IST
पुंछ जिले में एक सैन्य चौकी पर आतंकवादियों ने दागे ग्रेनेड
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार तड़के आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर दो ग्रेनेड दागे जिनमें से केवल एक में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ । उनके अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट क्षेत्र में एक सैन्य शिविर के पीछे सैन्य चौकी पर आतंकवादियों ने दो ग्रेनेड दागे जिनमें एक फटा। बाद में तलाश अभियान के दौरान विशेषज्ञों ने दूसरे ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि फटे हुए ग्रेनेड का सेफ्टी पिन सैन्य शिविर की चारदीवारी के समीप मिला। अधिकारियों के मुताबिक हमले के बाद आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना और पुलिस ने इलाके में सघन तलाश अभियान शुरू किया है।
DEC 04, 2024 14:04 IST
बीजेपी नेता प्रवेश रतन AAP में हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता प्रवेश रतन बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। उन्हें 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटेल नगर (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
DEC 04, 2024 13:45 IST
ईडी समन मामले में हाईकोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन
ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस कोर्ट ने व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने से छूट की मांग वाली उनकी याचिका 25 नवंबर को खारिज कर दी थी और उन्हें 4 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया था। हेमंत सोरेन ने इस आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
DEC 04, 2024 13:15 IST
ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल जल्द
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में चरणबद्ध फेरबदल अगले साल की शुरुआत से शुरू होने की संभावना है और यह प्रक्रिया अगले दो से तीन महीनों में पूरी होने की उम्मीद है।
DEC 04, 2024 12:59 IST
DEC 04, 2024 12:56 IST
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, बुधवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया।
DEC 04, 2024 11:15 IST
अमृतसर-मुंबई ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी
अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 11058 के पार्सल वैन में बम की कॉल मिलने से जीआरपी कंट्रोल रूम में खलबली मच गई। जब गहनता से जांच की गई तो जीआरपी को पटाखे मिले। जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली है।
DEC 04, 2024 11:11 IST
महाराष्ट्र: विधान भवन में विधायक दल की बैठक जारी
महाराष्ट्र के विधानभवन में विधायक दल की बैठक जारी है। इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा।
DEC 04, 2024 11:09 IST
गाजियाबाद बॉर्डर पर रोके गए राहुल गांधी व प्रियंका
संभल जा रहे राहुल गांधी व कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गाजियाबाद में रोक लिया है। कांग्रेस नेता संभल जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
DEC 04, 2024 10:34 IST
DEC 04, 2024 09:55 IST
स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला
स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। उनपर एक शख्स ने गोली चलाने की कोशिश की, हालांकि हमले में वह बाल-बाल बच गए।
DEC 04, 2024 09:37 IST
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया
तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
DEC 04, 2024 08:57 IST
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक घर के तीन लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी शामिल हैं। उनका बेटा-परिवार का चौथा सदस्य टहलने के लिए निकला था। पुलिस मौके पर मौजूद है।
DEC 04, 2024 07:55 IST
DEC 04, 2024 07:29 IST
DEC 04, 2024 07:10 IST
महाराष्ट्र : मतपत्र से ‘पुनर्मतदान' के आरोप में 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा
महाराष्ट्र के सोलापुर में मरकडवाडी गांव और आस-पास के क्षेत्रों के 200 से अधिक लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग करके ‘‘पुनर्मतदान’’ की कोशिश करने के सिलसिले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गलत सूचना फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।
DEC 04, 2024 06:57 IST
गुजरात के नडियाद में बड़ा हादसा
गुजरात के नडियाद में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गोलाना गांव जसवंतपुरा तहसील सिरोही जिला राजस्थान के रहने वाले थे।
