LIVEझारखंड में ED ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मारे छापे, नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार; 87 साल की उम्र में हुआ निधन, राज्यसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक
प्रवर्तन निदेशालय ने आयुष्मान भारत से संबंधित कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी लगभग 21 स्थानों पर छापे मार रहे हैं। यह जांच केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना में कुछ कथित अनियमितताओं से संबंधित है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता मनोज कुमार को अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता हैं और उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को राज्यसभा में पारित किया गया। इस बिल के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच खूब जुबानी तीर चले। इस दौरान सत्ता पक्ष ने इसके फायदे गिनाए और विपक्ष ने इसे संविधान विरोधी करार दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का जवाब देते हुए कनाडा ने भी अमेरिकी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।

झारखंड में ED ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मारे छापे, नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार; 87 साल की उम्र में हुआ निधन, राज्यसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक
प्रवर्तन निदेशालय ने आयुष्मान भारत से संबंधित कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी लगभग 21 स्थानों पर छापे मार रहे हैं। यह जांच केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना में कुछ कथित अनियमितताओं से संबंधित है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता मनोज कुमार को अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता हैं और उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को राज्यसभा में पारित किया गया। इस बिल के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच खूब जुबानी तीर चले। इस दौरान सत्ता पक्ष ने इसके फायदे गिनाए और विपक्ष ने इसे संविधान विरोधी करार दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का जवाब देते हुए कनाडा ने भी अमेरिकी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।
- राज्यसभा में पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक
- अमेरिकी वाहन पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगायेगा कनाडा
- सरकार की नजर वक्फ की जमीन पर, अगला निशाना मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति हो सकती है : उद्धव
- मुख्यमंत्री हिमंत ने वक्फ संशोधन को साहसिक कदम बताया
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो संदिग्ध आतंकवादी देखे गए, तलाश अभियान जारी
गुरशरण कौर का सुरक्षा कवर घटाकर ‘जेड' श्रेणी का किया गया
केंद्र ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की सशस्त्र सुरक्षा घटाकर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उनकी सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी होने के कारण उन्हें पहले शीर्ष ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा दी गई थी। मनमोहन सिंह का पिछले साल 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा कौर की सुरक्षा की हालिया समीक्षा के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी के तहत रखा जाना तय किया गया है, जो सुरक्षा का दूसरा सबसे बड़ा स्तर है।
झारखंड हाईकोर्ट के त्योहारों के दौरान बिजली नहीं काटने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रोका
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में रामनवमी सहित अन्य त्योहारों के दौरान बिजली काटने पर रोक लगाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट की ओर से 3 अप्रैल को जारी आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। झारखंड सरकार के निर्देश पर राज्य बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) त्योहारों पर निकलने वाली शोभायात्रा या जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। 1 अप्रैल, 2025 को सरहुल त्योहार की शोभायात्रा के दौरान भी रांची में पांच से दस घंटे तक बिजली काटी गई थी।
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में एंबुलेंस घोटाले का आरोप लगाया, उच्चस्तरीय जांच की मांग
मध्य प्रदेश में एंबुलेंस घोटाले का मामला सामने आया है। किराए पर ली गई कई एंबुलेंस के भुगतान में अनियमितता के आरोप लग रहे हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बीते ढाई सालों में लगभग 2000 एंबुलेंस को किराए पर लेने के लिए 900 करोड़ रुपए खर्च किए गए। कांग्रेस का आरोप है कि इस राशि से कई नई और आधुनिक एंबुलेंस खरीदी जा सकती थीं।
वक्फ संशोधन बिल : जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, चप्पे चप्पे की हो रही निगरानी
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी है। इसी क्रम में यूपी की राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद, रायबरेली और संभल में धार्मिक स्थलों के सामने से मार्च निकाला जा रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।
बोकारो बंद : लाठीचार्ज में युवक की मौत के खिलाफ बवाल
बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग पर आंदोलित विस्थापित युवाओं पर लाठी चार्ज में एक युवक की मौत की घटना पर शहर में बवाल जारी है। बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर पुलिस ने बोकारो स्टील प्लांट के मुख्यालय इस्पात भवन के समक्ष सीआईएसएफ और विस्थापितों के बीच हिंसक टकराव की घटना के लिए बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में शुक्रवार को बुलाए गए बोकारो बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कम से कम तीन बसों सहित पांच गाड़ियों में आग लगा दी। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है। शहर के तमाम इलाके पूरी तरह बंद हैं। बंद समर्थकों ने दुंदीबाग हाट में एक दुकान में भी आग लगा दी। हालांकि, इस पर थोड़ी देर बाद ही काबू पा लिया गया।
राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन के 267वें सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने से पहले अपने पारंपरिक संबोधन में कहा कि इस दौरान सदन में वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुयी। उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान राष्ट्रपति अभिभाषण और बजट पर लंबी चर्चा हुयी। इसके साथ ही चार अहम मंत्रालयों के कामकाज पर भी चर्चा हुयी और सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 119 प्रतिशत रही।
राज्यसभा में दो सदस्यों को दी गई विदायी
राज्यसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन, शुक्रवार को दो सदस्यों वीरेंद्र प्रसाद वैश्य तथा मिशन रंजन दास को विदायी दी गई जिनका कार्यकाल जून में समाप्त होने जा रहा है। सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि वीरेंद्र प्रसाद वैश्य तथा मिशन रंजन दास उच्च सदन में असम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जून 2025 में दोनों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।
हंगामे के चलते लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
हंगामे के चलते लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की नौकरियों को अमान्य करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को भी दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
अमित शाह ने वक्फ संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी की सराहना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दिए जाने से वर्षों से जारी अन्याय और भ्रष्टाचार समाप्त होगा तथा न्याय और समानता के युग का आरंभ होगा। शाह की यह टिप्पणी राज्यसभा द्वारा विधेयक को मंजूरी दिए जाने के कुछ समय बाद आई। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को विधेयक को मंजूरी दी थी। उन्होंने सोशल मडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज एक ऐतिहासिक दिन है, जब संसद ने ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025’ को स्वीकृति देकर वर्षों से जारी अन्याय और भ्रष्टाचार के युग का अंत किया है और न्याय व समानता के युग की शुरुआत की है।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वक्फ बिल का किया समर्थन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वक्फ विधेयक का समर्थन किया और मुस्लिम समुदाय को आश्वासन दिया कि इस विधेयक से समुदाय की संपत्तियों- मस्जिदों, दरगाहों, ईदगाहों या कब्रिस्तानों को कोई खतरा नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर सोनिया की टिप्पणी और अमेरिकी ‘टैरिफ' को लेकर लोकसभा में हंगामा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की एक टिप्पणी पर उनसे माफी की मांग करते हुए और विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका के जवाबी शुल्क (टैरिफ) को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के लगभग पांच मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कर्नाटक में भी ED की छापेमारी जारी
कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है। भोवी डेमोक्रेसी कार्पोरेशन के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की।
झारखंड: ईडी ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय ने आयुष्मान भारत से संबंधित कुछ योजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी लगभग 21 स्थानों पर छापे मार रहे हैं। यह जांच केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना में कुछ कथित अनियमितताओं से संबंधित है।
दक्षिण कोरिया के न्यायालय ने राष्ट्रपति यून सुक येओल को पद से हटाने का फैसला सुनाया
दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग की कार्रवाई के दायरे में लाए गए राष्ट्रपति यून सुक येओल को शुक्रवार को पद से हटाने का फैसला सुनाया। येओल पर यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि चार माह पहले उन्होंने देश में ‘मार्शल लॉ’ की घोषणा करके और संसद में सेना भेजकर देश की राजनीति में तूफान ला दिया था। दक्षिण कोरिया को अब नया राष्ट्रपति चुनने के लिए दो माह के भीतर चुनाव कराना होगा। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। न्यायालय का फैसला आने के बाद पुराने शाही महल के पास यून के विरोध में रैली कर रहे लोग खुशी से नाचने लगे।
सीएम नीतीश कुमार से नाराज हुए उनकी ही पार्टी के मुस्लिम नेता
JDU के नेता मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन करने के पार्टी के रुख की बृहस्पतिवार को आलोचना की। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया। अंसारी ने कहा कि हमारे जैसे लाखों भारतीय मुसलमानों को धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के एक सच्चे ध्वजवाहक के रूप में आप (नीतीश) पर अटूट विश्वास था। हालांकि, अब यह विश्वास टूट गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव, जौहरी साहिल 40 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी में शामिल: डीआरआई
जौहरी साहिल सकारिया जैन ने कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रन्या उर्फ रन्या राव को तस्करी के 49.6 किलोग्राम सोने को खपाने में सहायता की। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने यह जानकारी दी। इस सोने की कीमत 40.14 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई की रिमांड नोट के अनुसार, जैन ने न केवल इस अवैध लेनदेन को अंजाम देने में मदद की, बल्कि तस्करी की कमाई का हवाला के जरिए अंतरण करने में भी सहयोग दिया।
जद(यू) नेता ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर इस्तीफा दिया
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन करने के पार्टी के रुख की बृहस्पतिवार को आलोचना की। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया। जद (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में अंसारी ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के रुख ने उन लाखों भारतीय मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है, जो मानते थे कि जद (यू) धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखेगा।
मुख्यमंत्री हिमंत ने वक्फ संशोधन को साहसिक कदम बताया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को वक्फ अधिनियम में संशोधन के साथ-साथ पूर्व में किए गए कई अन्य उपायों को साहसिक कदम करार दिया। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साहस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के दृढ़ संकल्प को भी मजबूती से प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को हटाने से लेकर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करना, तीन तलाक को खत्म करना, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की दिशा में प्रगति और हाल ही में वक्फ अधिनियम में संशोधन तक - ये सभ्यतागत मूल की ओर लौटने का साहसिक कदम है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो संदिग्ध आतंकवादी देखे गए, तलाश अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में दो संदिग्ध आतंकियों को देखे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों ने गांव के एक परिवार से खाने-पीने का सामान और एक मोबाइल फोन छीन लिया। उधमपुर-रियासी रेंज के उपमहानिरीक्षक रईस मोहम्मद भट ने कहा, ‘‘जिले में बुधवार रात दो संदिग्धों को देखा गया। उनकी मौजूदगी कठुआ से सटे चोर पंजुआन इलाके में पाई गई है। हमने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
अमेरिकी वाहन पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगायेगा कनाडा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का जवाब देते हुए कनाडा ने भी अमेरिकी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।