ताजा खबर 30 सितंबर 2024: दिल्ली में अगले छह दिनों तक BNS के तहत धारा 163 लागू, तिरुपति लड्डू विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भगवान को राजनीति से दूर रखिए
ताजा खबर 30 सितंबर 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें : पाकिस्तान के कराची में रविवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च करने का प्रयास करते समय पुलिस से भिड़ गए। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन (एमडब्ल्यूएम) ने किया। वहीं, दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, आम आदमी पार्टी ) सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना की भूमिका और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में गोलीबारी की ताजा घटनाओं के कारण दहशत का माहौल है। आप नेता आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उधर, नेपाल में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 170 हो गई, जबकि 42 लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार से पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं और देश के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है।
ताजा खबर 30 सितंबर 2024: दिल्ली में अगले छह दिनों तक BNS के तहत धारा 163 लागू, तिरुपति लड्डू विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भगवान को राजनीति से दूर रखिए
दिल्ली में अगले छह दिनों तक BNS के तहत धारा 163 लागू, ये है वजह
गांदरबल विधान सभा सीट: दांव पर लगी उमर अबदुल्ला की सियासी किस्मत
आतंकी हैं नेतन्याहू', इजरायरल के PM पर बरसीं महबूबा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया गया गौ माता का दर्जा
तिरुपति लड्डू विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भगवान को राजनीति से दूर रखिए
चुनावी रैली में राहुल का बीजेपी पर निशाना
गृह मंत्री को मणिपुर, जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए: खरगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए के संदिग्ध हमले में पुजारी की मौत
अशनीर ग्रोवर किसी भी रूप में भारतपे से नहीं जुड़ेंगे: कंपनी बयान
ग्रोवर को मार्च 2022 में कंपनी के निदेशक मंडल ने भारतपे के प्रबंध निदेशक के पद से हटा दिया गया था। तब से, दोनों पक्ष लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। भारतपे ने बयान में कहा, भारतपे ने अपने पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ एक निश्चित समझौता किया है। समझौते के तहत ग्रोवर किसी भी क्षमता में भारतपे से नहीं जुड़ेंगे और न ही उनके पास कंपनी के कोई शेयर होंगे। समझौते के बाद, ग्रोवर के कुछ शेयर कंपनी के लाभ के लिए ‘रेसिलिएंट ग्रोथ ट्रस्ट’ को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे और उनके शेष शेयरों का प्रबंधन उनके पारिवारिक न्यास द्वारा किया जाएगा।
बिहार में बाढ़ा की स्थिति गंभीर, एनडीआरएफ की 6 टीमें और बुलाई गई
रेलवे लाइन पर फायर सेफ्टी सिलेंडर
ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे जयशंकर
नेतनयाहू से बात करेंगे जो बाइडन
त्रिपुरा: बेटों ने मां को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया
महिला करीब डेढ़ साल पहले पति की मौत होने के बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है। जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने बताया, एक महिला को जिंदा जला देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
