LIVE

आज की ताजा खबर Live: रूबियो ने ईरान की मदद को लेकर दी चेतावनी...कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर हमला और तोड़फोड़

Amit Kumar MandalUpdated Sep 3, 2026, 10:52 IST

आज की ताजा खबर Live: रूबियो ने ईरान की मदद को लेकर दी चेतावनी...कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर हमला और तोड़फोड़
आज की ताजा खबर Live: रूबियो ने ईरान की मदद को लेकर दी चेतावनी...कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर हमला और तोड़फोड़

  • रूबियो ईरान की मदद को लेकर दी चेतावनी
  • अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर हमला, तोड़फोड़
  • नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1204 हुआ
  • कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय के लिए UCC के तहत नया निकाहनामा

SEPT 03, 2026 10:52 IST

अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, दो दिन और अस्पताल में रहने की सलाह: सहयोगी

गुर्दे में संक्रमण के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की हालत में सुधार हो रहा है तथा उन्हें दो दिन और चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। उनके करीबी सहयोगी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हजारे (89) को सोमवार रात को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी रक्त जांच की रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण के संकेत मिलने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके करीबी सहयोगी ने बताया, हजारे को गुर्दे में संक्रमण के इलाज के लिए मुंबई लाया गया। उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें दो दिन और अस्पताल में रहना होगा। उन्होंने बताया कि हजारे की तबीयत में सुधार हो रहा है और अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें अधिक आराम करने की सलाह दी है। सहयोगी के अनुसार, हजारे डॉक्टर की सलाह के मुताबिक नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं। बुधवार को उनके सहयोगियों को बताया गया था कि उन्हें निगरानी के लिए बॉम्बे अस्पताल में दो दिन और भर्ती रखा जाएगा। अब उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल में रहने की अवधि बढ़ा दी गई है।
SEPT 03, 2026 10:33 IST

खरगे ने जेपी नड्डा को हल्दानी 'शुद्धिकरण' मुद्दे पर लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई 'शुद्धिकरण' की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। खरगे ने नड्डा को संसद में दिए गए उनके आश्वासन की याद दिलाते हुए मांग की है कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी को इस घटना में शामिल सभी लोगों और संगठनों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने का निर्देश दें। 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। रैली के बाद कुछ असामाजिक तत्वों और संगठनों ने रामलीला मैदान को अपवित्र बताते हुए वहां कथित तौर पर मंत्रोच्चार और हवन के जरिए 'शुद्धिकरण' का नाटक रचा। खरगे ने इस घटना को छुआछूत और जातिवादी मानसिकता से जुड़ा बताते हुए भारी मन और दुख के साथ राज्यसभा में उठाया था। जेपी नड्डा को 2 सितंबर 2026 को भेजे अपने पत्र में खरगे ने लिखा कि इस शर्मनाक घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद भी उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ एक एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं की है। खरगे ने लिखा: "भारतीय संविधान की भावना और मानवीय मूल्यों के विपरीत, रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किया गया। यह सर्वविदित है कि इस तरह की शुद्धिकरण प्रक्रिया सीधे तौर पर अस्पृश्यता की मानसिकता से जुड़ी हुई है।"
SEPT 03, 2026 09:52 IST

दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक नाबालिग लड़की के परिवार पर हमला किया गया, जब उन्होंने अपने घर के पास रहने वाले कुछ युवकों द्वारा कथित छेड़छाड़ का विरोध किया। यह घटना बुधवार रात को हुई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि हमले में लड़की, उसकी मां और दादी घायल हो गईं और उन्हें चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन की एक टीम आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
SEPT 03, 2026 09:51 IST

दिल्ली के होटल में लड़की की हत्या

दिल्ली के लाहौरी गेट में एक होटल में लड़की का शव मिला। लड़के पर हत्या किए जाने का शक। कल शाम लड़का लड़की होटल में रुकने आए थे। लड़के ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की की हत्या उसने चाकू मारकर की।
SEPT 03, 2026 09:40 IST

उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय के लिए UCC के तहत नया निकाहनामा

UCC in Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुस्लिम समुदाय के लिए UCC के प्रावधानों के अनुरूप नया निकाहनामा तैयार किया जा रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने बताया कि बोर्ड की पिछली बैठक में नए निकाहनामे को लाने का फैसला किया गया था। वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि इन्हीं प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लिए नया निकाहनामा तैयार किया जा रहा है, ताकि निकाह से जुड़े दस्तावेज में UCC के नियमों का स्पष्ट रूप से पालन सुनिश्चित हो सके। पहले निकाहनामा में पहला, दूसरा, तीसरा निकाह का कॉलम होता था। इसमें एक ही निकाह का कॉलम होगा।
SEPT 03, 2026 09:40 IST

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Kaushambi Factory Blast: कौशांबी के चर्चित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद आदिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें आदिल के पिता और मुख्य आरोपी नौशाद शामिल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
SEPT 03, 2026 09:40 IST

नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1204 हुआ

Nepal Flood News: नेपाल में बीते 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1204 हो गई है जबकि लापता करीब 4000 लोगों को ढूंढने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। देवीघाट एवं नुवाकोट सहित अन्य इलाकों में जमे मलबे को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घरों से मलबा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में नेपाली सेना लोगों की मदद कर रही है। इस बीच भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल को पांच टन से अधिक जरूरी दवाइयों की पांचवीं खेप और 11 सदस्यों वाली बचाव टीम भेजी।
SEPT 03, 2026 09:39 IST

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर हमला, तोड़फोड़

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर हमला हुआ और तोड़फोड़ की गई। तृणमूल ने आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे कुछ बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। यह भी आरोप है कि ऑफिस में काम करने वालों को पीटा गया। अभिषेक बनर्जी ने मांग की है कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। तृणमूल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडे कैमक स्ट्रीट में पार्टी ऑफिस में घुसे और फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज तोड़फोड़ और अपने साथ भी ले गए। पार्टी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन छीन लिए गए। अभिषेक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो घंटे तक कोई जवाब नहीं दिया, जबकि उन्हें फोन और ईमेल से हमले की जानकारी दी गई थी।
SEPT 03, 2026 09:39 IST

सऊदी अरब के तेल टैंकर पर हमला


सऊदी अरब ने ईरान पर उसके तेल टैंकर ‘सिद्र (Sidr)’ को होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना बनाने का आरोप लगाया है। सऊदी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में टैंकर के चालक दल के कुछ सदस्यों की मौत हुई है। सऊदी अरब ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव पर चिंता जताई है।
SEPT 03, 2026 09:39 IST

रूबियो ईरान की मदद को लेकर दी चेतावनी

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने धमकी देते हुए कहा है कि युद्ध के दौरान यदि कोई देश ईरान की मदद करता है तो अमेरिका उस पर प्रतिबंध लगाएगा। दरअसल, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बिश्केक में हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच मुलाकात हुई और इस मुलाकात के दौरान पेजेश्कियान ने भारतीय पीएम से युद्ध खत्म कराने में अपनी भूमिका का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। इस मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरी। रुबियो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान और भारत के बीच किसी कारोबारी डील पर बातचीत चल रही है।