आज की ताजा खबर 3 सितंबर 2024: अरब सागर में बचाव अभियान के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, तीन जवान लापता, हिमाचल में नहीं आई 2 लाख कर्मचारियों की सेलरी और पेंशनर्स की पेंशन, ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
आज की ताजा खबर 3 सितंबर 2024: अरब सागर में बचाव अभियान के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, तीन जवान लापता, हिमाचल में नहीं आई 2 लाख कर्मचारियों की सेलरी और पेंशनर्स की पेंशन, ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
यूपी सरकार ने संपत्ति का ब्यौरा समय पर न देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने इन कर्मचारियों की अगस्त महीने की सैलरी रोक दी है। बीते दिनों राज्य कर्मियों को 31 अगस्त तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना था। जिसमें उन्हें अपनी चल-अचल संपत्ति की पूरी जानकारी देनी थी। लेकिन सरकार की सख्त हिदायत के बाद भी 2.44 लाख राज्य कर्मियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया। इसलिए विभाग ने इन कर्मियों की अगस्त महीने की सैलरी रोक दी
बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थम नहीं रहा है। वे लगातार बच्चों को उठा रहे हैं। बीती रात भेड़िये ने पांच साल की एक बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, वह इसमें नाकाम हुआ। देर रात हुए भेड़िये के इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की संभावना जताई, सूत्रों ने एक निजी न्यूज चैनल को बताया
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने चौथी सूची में छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना को नौशेरा से प्रत्याशी बनाया है तो लाल चौक से ऐजाज हुसैन को टिकट दिया गया है
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस CEC की बैठक बुलाई गई, 90 विधानसभा सीटों में से आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 49 सीटों के डॉकेट को CEC के सामने रखा गया। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो बैठक में 49 सीटों में से 32 सीटों पर सहमति बनी, लेकिन कांग्रेस अपनी खास रणनीति के तहत अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं करेगी।
