आज की ताजा खबर, 3 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज Live: 'चक्रVIEW'में किस स्टोरी को देखना चाहते हैं लीड स्टोरी? पोल में भाग लेकर दे सकते हैं अपनी राय
- अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से पाकिस्तान के हाथ लगी मायूसी
- संसद में आज भी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
- दिल्ली सहित उत्तर भारत में जारी है ठंड और कोहरे का कहर
- सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप (WhatsApp) और मेटा (Meta) को चेतावनी दी
'चक्रVIEW'में किस स्टोरी को देखना चाहते हैं लीड स्टोरी?
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 3, 2026
POLL में भाग लीजिए👉 https://t.co/KPio6JmIXK #ChakraViewWithSumitAwasthi के साथ बताइए अपनी राय #ChakraView @awasthis pic.twitter.com/3trOO8MBqo
विपक्ष के 6 सांसद लोकसभा से निलंबित
संसद का बजट सत्र | लोकसभा में हंगामे और अध्यक्ष की ओर कागज फेंकने की घटना के संबंध में, सांसद हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह, राजा वारिंग, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और किरण कुमार रेड्डी सहित छह विपक्षी सांसदों को इस सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया गया है।अमेरिका के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का बहिष्कार
अमेरिका के साथ समझौते की जानकारी को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, इसकी जानकारी वाशिंगटन से आ रही है। विपक्ष ने नारेबाजी के बाद सदन का बहिष्कार किया। वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष का यह व्यवहार एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एंटी नेशनल है। दरअसल, अमेरिका के साथ हुई डील का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठाया गया। विपक्ष ने इस विषय को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, उसके बारे में हमें वाशिंगटन से जानकारी मिल रही है। उन्होंने इस स्थिति पर प्रश्न उठाया और कहा कि यह क्या हो रहा है। विपक्ष का कहना था कि सरकार द्वारा इस बारे में जानकारी नहीं दी गई, जबकि अमेरिका ने इसको लेकर जानकारी सार्वजनिक की है। वहीं, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने इसके जवाब में कहा, "कल (सोमवार) देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने टैरिफ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में, एक सच्चे दोस्त के बारे में भी पोस्ट में चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने भारत व अमेरिका के ट्रेड के बारे में, जो भारत और अमेरिका के संबंध हैं, उसकी चर्चा की है। राज्यसभा में बोलते हुए नड्डा ने कहा कि सरकार पूरी ट्रेड डील के बारे में राज्यसभा को जानकारी देगी। इस संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री सदन को जानकारी देंगे। उन्होंने विपक्ष के हंगामे को लोकतंत्र के लिए काफी घातक बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का यह व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। हम विपक्ष के प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह विपक्ष की हताशा है, जिस कारण वे इस प्रकार शोर-शराबा कर रहे हैं।बिहार : अनंत सिंह विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली
मोकामा से निर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कर ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बाहुबली विधायक के रूप में चर्चित अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी। इसके बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें विधानसभा लाया गया। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने शपथ समारोह के अलावा किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। शपथ के बाद उन्हें वापस बेऊर जेल भेजा जाएगा। अनंत सिंह को जेल से विधानसभा तक लाने और वापस ले जाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एस्कॉर्ट वाहन और क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया था। विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा। उनके समर्थकों के किसी भी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी।आपर किस स्टोरी को 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं?
किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 3, 2026
POLL में भाग लीजिए👉 https://t.co/KPio6Jmb8c #ChakraViewWithSumitAwasthi के साथ बताइए अपनी राय #ChakraView @awasthis pic.twitter.com/MdhFRIymwG
राहुल गांधी की वजह से कई सांसदों का समय बर्बाद हो रहा: किरेन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की 'अप्रकाशित किताब' से जुड़े एक मैगजीन आर्टिकल का हवाला देते हुए लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाकर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया। इससे पहले, सोमवार को स्पीकर ओम बिरला ने एक रूलिंग जारी करते हुए कहा था कि पार्लियामेंट्री नियमों का हवाला देते हुए कोई भी न्यूज आर्टिकल या मैगजीन को कोट नहीं कर सकता। सदन में सिर्फ 'असली सोर्स' ही कोट किए जा सकते हैं। एनडीए पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग के बाद रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, कल राज्यसभा में बहुत अच्छी बहस और चर्चा हुई। लोकसभा में भी चर्चा बहुत अच्छे माहौल में शुरू हुई। हालांकि, राहुल गांधी की वजह से दिन भर की पूरी बहस खराब हो गई। उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में एक शानदार बहस हुई, जिसमें सांसदों ने एक्टिवली हिस्सा लिया और कई जरूरी सुझाव सामने आए। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा अच्छी शुरू हुई थी, लेकिन राहुल गांधी की वजह से सब कुछ रुक गया।पश्चिम बंगाल एसआईआर विवाद पर बुधवार को सुप्रीम सुनवाई, ममता बनर्जी की याचिका भी शामिल
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को अहम सुनवाई होगी। प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका पर भी शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 28 जनवरी को चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को सवालों के घेरे में खड़ा किया गया है। सीएम ममता बनर्जी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है। याचिका में इस प्रक्रिया को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया गया है और कहा गया है कि इसका सीधा असर निष्पक्ष चुनाव पर पड़ सकता है।सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप (WhatsApp) और मेटा (Meta) को चेतावनी दी
SC On WhatsApp And Meta: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप (WhatsApp) और मेटा (Meta) को चेतावनी दी है कि डेटा साझाकरण के नाम पर आप इस देश के नागरिकों के निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा पर सुनवाई के दौरान दोनों पर सख्त टिप्पणियां कीं। अदालत ने मेटा की पॉलिसी पर सख्त नाराजगी जताई। CJI सूर्यकांत ने मेटा से कहा कि हम मेटा के साथ एक भी जानकारी शेयर करने की इजाजत नहीं देंगे। CJI ने कहा कि हम आपको इस देश की प्राइवेसी के साथ खेलने की इजाजत नहीं देंगे। व्हाट्सएप, मेटा के साथ डेटा शेयर नहीं कर सकता। CJI सूर्यकांत ने WhatsApp से कहा कि आप इस देश के संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। आप इस तरह लोगों की प्राइवेसी के अधिकार के साथ कैसे खेल सकते हैं? लोग इसके लिए आपको पैसे देते हैं। कंज्यूमर के पास कोई विकल्प नहीं है, आपने मोनोपॉली बना ली है।उत्तराखंड | देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई; दुर्घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं और खोज एवं बचाव कार्य कर रही हैं।
तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। वे महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग पर केंद्रित बातचीत के तहत मंगलवार को वाशिंगटन में विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। यह बैठक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत के एक दिन बाद हो रही है। इस बातचीत के बाद राष्ट्रपति ने भारत के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की। इस घोषणा से दोनों पक्षों के बीच उच्च-स्तरीय मुलाकातों को और गति मिली है। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एस जयशंकर 2 फरवरी से 4 फरवरी तक की यात्रा में रुबियो की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भागीदार देश सप्लाई चेन लचीलेपन और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री इस यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क से वाशिंगटन जाएंगे। वह मंगलवार को रुबियो के साथ द्विपक्षीय बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद बुधवार को मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सम्मेलन को संबोधित करने की उम्मीद है। द्विपक्षीय बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों सहित कई मुद्दों की समीक्षा होने की उम्मीद है। इनमें यूक्रेन में युद्ध से संबंधित घटनाक्रम और मध्य पूर्व की स्थिति, साथ ही आर्थिक और रणनीतिक सहयोग शामिल हैं।आत्मविश्वास से सब कुछ संभव है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि आत्मविश्वास वह बल है जिससे सब कुछ संभव है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में यही शक्ति काम आएगी। पीएम मोदी ने यह टिप्पणी अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद की है। इस समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, आत्मविश्वास वह शक्ति है जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है। पीएम मोदी ने संस्कृत का यह श्लोक भी साझा किया-श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठत। उन्होंने इस श्लोक का अर्थ समझाते हुए लिखा, शुभ कार्यों से धन अर्जित होता है। यह साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कुशलता एवं दक्षता से स्थिर रहता है और संयम द्वारा सुरक्षित होकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंचे
मस्क ने स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय किया
अरबपति कारोबारी एलन मस्क अपने अंतरिक्ष अन्वेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़े उपक्रमों का एक ही कंपनी में विलय कर रहे हैं। यह कदम इस कारोबार के इस साल के अंत में प्रस्तावित बड़े प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले उठाया गया है। उनकी रॉकेट कंपनी 'स्पेसएक्स' ने सोमवार को घोषणा की कि उसने 'एक्सएआई' का अधिग्रहण कर लिया है। इसका उद्देश्य दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को रॉकेट और एआई उद्योग में और मजबूत वर्चस्व दिलाना है। इस सौदे के तहत मस्क के कई उपक्रमों को एक साथ जोड़ा जाएगा, जिनमें उनका एआई चैटबॉट ग्रोक, उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक और सोशल मीडिया कंपनी एक्स शामिल हैं। मस्क बार-बार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि अंतरिक्ष में डेटा केंद्रों को संचालित करने में सक्षम प्रौद्योगिकी के विकास में तेजी लाना जरूरी है। संयुक्त कंपनी के गठन से इस लक्ष्य को हासिल करना और आसान हो सकता है।कोयला घोटाला मामले में ईडी प. बंगाल में छापेमारी
कोयला घोटाला मामले में ईडी प. बंगाल में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम पांडवेश्वर, आसनसोल और दुर्गापुर समेत 12 स्थानों पर तलाशी ले रही है। ईडी पांडवेश्वर में कोयला माफिया सरगना मैजुल की तलाश कर रही है। ईडी के अधिकारी उसके घर के सामने मौजूद हैं। साथ ही ईडी दुर्गापुर में एक रेत माफिया सदस्य के घर पर भी छापेमारी कर रही है।दिल्ली के कर्तव्य पथ पर घने कोहरे की एक परत छाई हुई है
रायबरेली- सपा नेता ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए
सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने उठाए सवाल रायबरेली में SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए। यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा और फॉर्म 7 को लेकर सवाल उठाये। उन्होंने बीजेपी नेताओ पर फर्जी फार्म 7 बंटवाने का आरोप लगाया। कहा कि जीवित मतदाता को मृत दिखाकर वोट कटवाए जा रहे हैं। साथ ही मतदाता सूची से वंचित करवाये जाने का आरोप लगाया।खंडवा- अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में कांग्रेस नेता इमरान परियानी गिरफ्तार
खंडवा की पॉश कॉलोनी के क्लब हाउस के अंदर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे कांग्रेस नेता इमरान परियानी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने उसे खंडवा न्यायालय में पेश कर दो दिनों की रिमांड हासिल की है। बताया जा रहा है कि इमरान परियानी पिछले पांच दिनों से मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित डेढ़ तलाई इलाके में छिपा हुआ था। इस अवैध कारोबार मामले में अब तक कांग्रेस नेता इमरान परियानी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया 26 जनवरी की रात को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सम्यक गोल्ड कॉलोनी में दबिश देकर 20 क्विंटल बारूद के साथ अवैध पटाखे जप्त किए थे। तब से लगातार आरोपी कांग्रेस नेता फरार चल रहा था।नागपुर- कफ सिरप पीने से बीमार हुए बच्चे की मौत
कफ सिरप पीने से बीमार हुए बच्चे का चार माह से नागपुर के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था जिसकी रविवार रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हर्ष यदुवंशी पिता गोकुल यदुवंशी उम्र चार साल निवासी ग्राम टिकाबर्री तहसील आमला जिला बैतूल मध्यप्रदेश की उपचार के दौरान नागपुर स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार माह पहले छिंदवाड़ा के डॉ एस एस ठाकुर के यहां बच्चे का इलाज हुआ था और उसे कोल्ड ड्रिफ सिरप दिया गया था जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ गई । बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार रात लगभग 9 बजे उसने दम तोड़ दिया।संसद में आज भी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
संसद में आज भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। सोमवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान पर हंगामा मच गया था। एक मैगजीन के हवाले से उनके इस बयान पर कि चीनी सेना कैलाश रिज पर टैंकों के साथ पहुंच गई थी, संसद में भारी हंगामा हुआ। खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका खंडन किया और राहुल को सच साबित करने की चुनौती दी।सिंध के पूर्व गवर्नर ने साधा निशाना
सिंध के पूर्व गवर्नर मोहम्मद ज़ुबैर ने अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिकी के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए। इनमें ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करना, उनके शांति से जुड़े एजेंडे बोर्ड ऑफ पीस का समर्थन करना और खनिज संसाधनों से संबंधित सहयोग शामिल थे।पाकिस्तान के हाथ लगी मायूसी
भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापारिक समझौते को लेकर पाकिस्तान में असंतोष देखा जा रहा है। पाकिस्तानी राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में यह सवाल उठाया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत को व्यापारिक रियायतें दीं, जबकि पाकिस्तान को अपेक्षित लाभ नहीं मिल सके। दरअसल, आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा, उन्हें नोबेल प्राइज तक देने की मुहिम चलाई, लेकिन भारत ने अपनी ताकत दिखाते हुए अमेरिका को भी झुका दिया।ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर किया ऐलान
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि इस समझौते के तहत अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ 25 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने इसे ऊर्जा सहयोग और भू-राजनीतिक लक्ष्यों से जुड़ा द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में बड़ा बदलाव बताया। ट्रंप के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से, और संभवतः वेनेजुएला से तेल आयात बढ़ाने पर सहमति जताई है।रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने पर सहमति
व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करने पर भारत की सहमति के तहत, रूसी तेल से जुड़ा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ पूरी तरह हटा लिया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई फोन बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। एक अधिकरी ने कहा कि भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद समाप्त करने के समझौते के तहत 25 प्रतिशत रूसी तेल-संबंधित टैरिफ को हटाया जा रहा है।अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया
अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के बाद, भारत को वैश्विक निर्यात प्रतिस्पर्धा में अहम बढ़त मिलती दिख रही है। नए टैरिफ ढांचे में भारत कई प्रमुख निर्यातक अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कम शुल्क वाले देशों की श्रेणी में आ गया है। वर्तमान टैरिफ स्थिति के अनुसार, भारत पर अमेरिकी टैरिफ 18 प्रतिशत रहेगा, जबकि इंडोनेशिया पर 19 प्रतिशत, वियतनाम और बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत और चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ लागू है। इस तुलना में भारत अब एशियाई निर्यात प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है।लाखों नागरिक परेशान होंगे- मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रेन बंद करने पर भी पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली आने वाली कितनी ट्रेनें कैंसिल हुईं? देख लीजिए पूरी लिस्ट
'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर
पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग
केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
© 2026 Times Horizon Private Limited
