आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज; पटना के मेट्रो टनल में हादसे में मजदूर की मौत
आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। हालांकि अभी तक महाविकास अघाड़ी की ओर से 21 और महायुति की ओर से 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भी आज नामांकन का अंतिम दिन है। बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मेट्रो टनल में ब्रेक फेल होने के कारण लोको पिक-अप तीन मजदूरों पर चढ़ गया, इसमें एक की मौत हो गई है। देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। बाजार खरीदारी के लिए सजाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज वर्चुअली भोपाल AIIMS के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, इजराइल ने गाजा में मदद करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNRAW पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में एक कानून पारित किया गया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...
आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज; पटना के मेट्रो टनल में हादसे में मजदूर की मौत
