LIVE29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़; 30 लोगों की मौत
29 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टी कर रहे है लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा में किया था। क्योंकि जनता भी जानती है की कांग्रेस जो गारंटी देती है उसे पूरा भी करती है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान GSLV-F15 के जरिए अपना 100वां मिशन, NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च किया। इस परीक्षण के साथ ही इसरो ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 45 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़; 30 लोगों की मौत
29 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टी कर रहे है लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा में किया था। क्योंकि जनता भी जानती है की कांग्रेस जो गारंटी देती है उसे पूरा भी करती है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान GSLV-F15 के जरिए अपना 100वां मिशन, NVS-02 नेविगेशन उपग्रह लॉन्च किया। इस परीक्षण के साथ ही इसरो ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 45 अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।
- महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़, 30 श्रद्धालुओं की मौत
- ISRO ने श्रीहरिकोटा से अपना 100वां मिशन GSLV-F15 किया लांच
- महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़
- ट्रंप ने 4 फरवरी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है: इजराइल के प्रधानमंत्री
तेलंगाना सरकार के अधिकारी जाति सर्वेक्षण पर दो फरवरी तक रिपोर्ट सौंपेंगे
तेलंगाना सरकार के अधिकारी पिछले वर्ष राज्य में किए गए जाति सर्वेक्षण पर दो फरवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। अधिकारियों ने इस विषय पर हुई एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सफलतापूर्वक सर्वेक्षण करने के लिए अफसरों की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण पर मसौदा रिपोर्ट तैयार है और अंतिम रिपोर्ट दो फरवरी तक पेश कर दी जाएगी। तेलंगाना सरकार का व्यापक सामाजिक-आर्थिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति सर्वेक्षण छह नवंबर को शुरू हुआ था। यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी वादा था।
दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले 1.87 करोड़ रुपये नकद जब्त किए
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले तीन अलग-अलग अभियानों में 1.87 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रेलवे यूनिट, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर सामूहिक रूप से धनराशि जब्त की है। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार बरामद नकदी के अवैध गतिविधियों से संबद्ध होने का संदेह है और यह नियमित गश्त और चुनाव निगरानी के दौरान बरामद की गई। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि रेलवे यूनिट की टीम ने सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन से 32.61 लाख रुपये जब्त किए। डीसीपी ने बताया कि नकदी के स्रोत और उद्देश्य की जांच के लिए आयकर विभाग और संबंधित चुनाव प्रकोष्ठ को तुरंत सूचित किया गया। आयकर विभाग ने आगे की कार्यवाही के लिए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और जब्त नकदी को भी अपने कब्जे में ले लिया। एक अन्य अभियान में, उत्तर-पश्चिमी जिले की एक टीम ने विधानसभा चुनाव से पहले 1.50 करोड़ रुपये जब्त किए। तीसरी कार्रवाई में दक्षिण-पश्चिम पुलिस ने एक नाके पर 3.98 लाख रुपये जब्त किए। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए सर्वेक्षण आंकड़ों के अनुसार सात जनवरी से 27 जनवरी तक कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अब तक 7.60 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।
उत्तर प्रदेश: शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में मारा, मौत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में कथित तौर पर शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने बताया कि मिल्क कद्दूस गांव में गजराज नाम के व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी रिंकी (32 वर्ष) का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और गजराज शराब पीने का आदी था, जिस वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
पारिवारिक विवाद को लेकर पोते ने दादा को मारी गोली
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पारिवारिक विवाद को लेकर एक पोते ने अपने दादा को गोली मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उम्र करीब 70 वर्ष है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नगर दो विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर गांव में हुई इस घटना के पीछे कारण पारिवारिक विवाद है। उन्होंने बताया कि करीब 25 वर्षीय आरोपी को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ टूटू सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान चुन्नू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े के दौरान पोते ने दादा को गोली मार दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद शत्रुघ्न प्रसाद की पत्नी उषा देवी के चिल्लाने और गोली कि आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
राजस्थान: छात्र-छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के जंगल में एक छात्र और छात्रा का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और उनकी मौत के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। रामसागड़ा के थानाधिकारी गोपाल नाथ ने बताया कि शवों को मंगलवार देर रात अस्पताल भिजवा कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़के की पहचान चेतन (18) के रूप में हुई, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था जबकि लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा थी।
सरकार ने कुछ प्रकार की नौकाओं, वाहनों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया
सरकार ने बुधवार को कुछ प्रकार की गश्ती नौकाओं और वाहनों पर आयात प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने बयान में कहा है कि गश्ती या निगरानी नौकाओं, एयर-कुशन वाहनों और रिमोट से संचालित वाहनों की आयात नीति को ‘तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित से मुक्त में संशोधित किया गया है।’ चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान इन वस्तुओं का आयात 4.6 लाख डॉलर रहा। इनका आयात मुख्य रूप से फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग और ब्रिटेन से किया जाता है। डीजीएफटी ने एक अलग नोटिस में कहा कि उसने वार्षिक ‘निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट’ (आरओडीटीईपी) रिटर्न दाखिल करने के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया है। आरओडीटीईपी के तहत, कच्चे माल उत्पादों पर लगाए गए विभिन्न केंद्रीय और राज्य शुल्क, कर और शुल्क, निर्यातकों को वापस कर दिए जाते हैं। वर्तमान आरओडीटीईपी दरें 0.3 प्रतिशत से 4.3 प्रतिशत के बीच हैं।
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर अखाड़ों का अमृत स्नान प्रारंभ
महाकुंभ मेले में विभिन्न अखाड़ों का मौनी अमावस्या पर्व पर अमृत स्नान प्रारंभ हो गया है। मंगलवार देर रात संगम नोज के पास हुई भगदड़ की घटना के कारण अखाड़ों का अमृत स्नान सुबह टल गया था और भीड़ नियंत्रित होने के बाद दोपहर में यह विलंब से शुरू हुआ। एक संत ने बताया कि अमृत स्नान के लिए क्रम में सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के साधु सन्यासी अमृत स्नान कर रहे हैं और क्रम में दूसरे स्थान पर श्री निरंजनी अखाड़ा के साधु संत अमृत स्नान करने के लिए संगम घाट की तरफ बढ़ रहे हैं। अखाड़ों के साधु संतों में अमृत स्नान को लेकर पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा क्योंकि भगदड़ की घटना से सभी साधु संत व्यथित हैं। हालांकि अखाड़ों के महंत, श्रीमहंत और पीठाधीश्वर अपने पारंपरिक जुलूस, धर्मध्वजा और आराध्य देव की पालकी के साथ अमृत स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बुधवार को सुबह कहा था कि महाकुंभ में भगदड़ को देखते हुए संतों ने मौनी अमावस्या का अमृत स्नान सुबह टाल दिया था, लेकिन भीड़ कम होने पर अखाड़े अमृत स्नान करेंगे। बुधवार तड़के संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए और उनका इलाज मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ के बाद अखाड़ों द्वारा मौनी अमावस्या का अमृत स्नान किए जाने के बारे में लखनऊ में कहा, ''अखाड़ा परिषद से जुड़े हुए पदाधिकारियों के साथ मैंने खुद भी बातचीत की है। आचार्य, महामंडलेश्वरों और पूज्य संतों के साथ भी बातचीत हुई है और उन्होंने बड़ी ही विनम्रता के साथ कहा है कि श्रद्धालु जन पहले स्नान करेंगे और फिर जब उनका दबाव कुछ कम होगा और वे सकुशल वहां से निकल जाएंगे तब हम लोग स्नान करने के लिए संगम की तरफ जाएंगे।'' मेलाधिकारी की ओएसडी आकांक्षा राणा ने पत्रकारों को बताया था, “संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं और उनका अभी इलाज चल रहा है। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।” घायलों को मेला क्षेत्र में स्थापित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई घायलों के रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दोपहर दो बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत पांच करोड़ से अधिक लोगों ने मौनी अमावस्या पर गंगा और संगम में डुबकी लगाई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर शोक जताया
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। सोरेन ने इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार तड़के संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गयी, करोड़ो श्रद्धालु स्नान के लिए संगम तट पर उमड़े थे। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गयी। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ की दुखद खबर सुनकर मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस घटना की गहन जांच करेगी और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। सोरेन ने कहा, "हमें ऐसी त्रासदियों से सबक लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इसके लिए उचित सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए।"
यूएपीए मामलों के सिलसिले में राजौरी में कई स्थानों पर छापेमारी की गई
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पार से सक्रिय आतंकवादियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की जांच के तहत सीमावर्ती जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने पुलिस की मदद की। अधिकारियों ने बताया कि शहर के पास टुंडी तरार में इफ्तिखार हुसैन और उसके भाई मोहम्मद परवाज के घरों पर सुबह लगभग नौ बजकर 50 मिनट पर छापेमारी की गई लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी के दौरान कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दोनों का एक और भाई मोहम्मद असगर उर्फ ‘बिल्ला’ उर्फ ‘काका’ एक आतंकवादी है, जो नियंत्रण रेखा के पार से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि छापेमारी अब भी जारी है। एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू में लगभग 24 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया था।
‘वेस्ट बैंक' पर इजराइली गोलीबारी में दो फलस्तीनी मारे गए: अधिकारी
कब्जे वाले ‘वेस्ट बैंक’ पर मंगलवार रात और बुधवार को इजराइली गोलीबारी में दो फलस्तीनी मारे गए। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। तुलकरम में गोलीबारी में 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और जेनिन में एक हमले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति मारा गया। फलस्तीनी मंत्रालय अपनी रिपोर्ट में यह नहीं बताता है कि हताहतों में कितने आम नागरिक और कितने लड़ाके हैं। इस संबंध में इजराइल की सेना ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हमास के इजराइल पर सात अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद से ‘वेस्ट बैंक’ में हिंसा में वृद्धि देखी गई है। फलस्तीनी मंत्रालय का कहना है कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध में 800 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। पश्चिम एशिया में 1967 के युद्ध में इजराइल ने ‘वेस्ट बैंक’, गाजा और पूर्वी यरुशलम पर कब्जा कर लिया था।
2020 के दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ने दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा में किया प्रचार
AIMIM के उम्मीदवार और 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ने बुधवार को मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। ताहिर हुसैन ने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन मुस्तफाबाद में बिताया है। ताहिर हुसैन का मुकाबला भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट, पड़ोसी करावल नगर से मौजूदा विधायक, आप के आदिल अहमद खान और कांग्रेस के अली मेहदी से है।
यहां पढ़ें पूरी खबर महाकुंभ भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,''प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा,''प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।''
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टी कर रहे है लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा में किया था। क्योंकि जनता भी जानती है की कांग्रेस जो गारंटी देती है उसे पूरा भी करती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर पीएम मोदी ने महाकुंभ भगदड़ को बताया दुखद
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार को मची भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने सीएम योगी से फोन पर हुई बातचीत के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।" इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ हादसे को लेकर मीडिया से बात की थी।
वक्फ समिति ने अनुशंसाओं, संशोधित विधेयक को स्वीकार किया
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बुधवार को कहा समिति ने मसौदा रिपोर्ट और संशोधित विधेयक को बहुमत से स्वीकार कर लिया। सांसदों को अपनी असहमति दर्ज कराने के लिए शाम चार बजे तक का समय दिया गया है। विपक्षी सांसदों ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया और दावा किया कि उन्हें अंतिम रिपोर्ट का अध्ययन करने और अपने असहमति नोट तैयार करने के लिए बहुत कम समय दिया गया।
झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
झारखंड पुलिस और 209 कोबरा बटालियन सहित सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में मुठभेड़ हुई। अब तक एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। कुछ और नक्सली घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से दो इंसास राइफलें बरामद की गई हैं। अभियान और तलाशी जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर महाकुंभ भगदड़ के बाद निर्मोही अखाड़े का ऐलान नहीं करेंगे अमृत स्नान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद निर्मोही अखाड़ा ने ऐलान किया है कि वह मौनी अमावस्या पर होने वाली अमृत स्नान में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "जब सभी लोग अमृत स्नान के लिए जाने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनने के बाद, हमारे अखाड़े के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से एक स्वर से निर्णय लिया कि हम अमृत स्नान में भाग नहीं लेंगे। आगे प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश होंगे, उसका पालन नहीं किया जाएगा। मैं प्रयागराज की धरती से धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध करूंगा कि गंगा नदी में डुबकी लगाकर वह घर वापस लौटें। महाकुंभ का मेला अभी चालू है और आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वह प्रशासन का सहयोग करें। महाकुंभ में भगदड़ पर उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी को दोष देना ठीक नहीं है। यह घटना दुखद है। मैं समझता हूं कि प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं है। देश में लोग कुछ तरह के बयान दे रहे हैं, हो सकता है कि साजिश हो।"
जौनपुर : जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से प्रयागराज न जाने की अपील की
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण प्रयागराज बॉर्डर पर सभी बसों और चार पहिया वाहनों को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है। जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 24 घंटे तक मेला क्षेत्र में न जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में मेला क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान कुंभ में स्नान करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अगले 24 घंटों तक मेला क्षेत्र में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आना जारी, 2.78 करोड़ लोगों ने स्नान किया
महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना होने के बावजूद श्रद्धालुओं का आना जारी है और मेला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर सुबह आठ बजे तक 2.78 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर सुबह आठ बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासियों समेत कुल 2.78 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया।
भारत ने कनाडाई आयोग के आक्षेपों को किया खारिज
भारत ने मंगलवार रात कनाडा के एक आयोग की रिपोर्ट में उसके खिलाफ लगाए गए ‘‘आक्षेपों’’ को दृढ़ता से खारिज कर दिया। आयोग ने इन आरोपों की जांच की थी कि कुछ विदेशी सरकारें कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप कर रही हैं। विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भारत पर रिपोर्ट के ‘आक्षेपों’ को खारिज करता है। उसने कहा कि बल्कि कनाडा भारत के आंतरिक मामलों में ‘लगातार हस्तक्षेप’ कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने कथित हस्तक्षेप संबंधी गतिविधियों के बारे में एक रिपोर्ट देखी है। बल्कि कनाडा लगातार भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है।’’
कनाडा की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आयोग ने चीन, रूस और अन्य के खिलाफ चुनावों में हस्तक्षेप के आरोपों की जांच की।