LIVE

आज की ताजा खबर: अमेरिका में आज मोहन भागवत का कार्यक्रम, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन

Piyush KumarUpdated Aug 29, 2026, 06:38 IST

आज की ताजा खबर 29 अगस्त 2026: संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित 'ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम' के तहत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। VHP नेताओं ने दुर्गा पूजा आयोजकों से पूजा पंडालों में मांसाहारी भोजन नहीं रखने और पारंपरिक शैली में लौटने की अपील की है।

आज की ताजा खबर: अमेरिका में आज मोहन भागवत का कार्यक्रम, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन
आज की ताजा खबर: अमेरिका में आज मोहन भागवत का कार्यक्रम, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन

आज की ताजा खबर 29 अगस्त 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अमेरिका के दौरे पर हैं। संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित 'ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम' के तहत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। वैश्विक सौहार्द और सार्वभौमिक एकता का उत्सव थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 5,000 लोग हिस्सा ले रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। VHP नेताओं ने दुर्गा पूजा आयोजकों से पूजा पंडालों में मांसाहारी भोजन नहीं रखने और पारंपरिक शैली में लौटने की अपील की है। संगठन ने साफ किया कि वह बंगाल में त्योहार के दौरान मांसाहारी भोजन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग नहीं कर रहा है, लेकिन पंडालों के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री या सेवन नहीं होना चाहिए।

AUG 29, 2026 06:36 IST

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। VHP नेताओं ने दुर्गा पूजा आयोजकों से पूजा पंडालों में मांसाहारी भोजन नहीं रखने और पारंपरिक शैली में लौटने की अपील की है। संगठन ने साफ किया कि वह बंगाल में त्योहार के दौरान मांसाहारी भोजन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग नहीं कर रहा है, लेकिन पंडालों के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री या सेवन नहीं होना चाहिए।
AUG 29, 2026 06:36 IST

अमेरिका में आज मोहन भागवत का कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अमेरिका के दौरे पर हैं. संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित 'ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम' के तहत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। वैश्विक सौहार्द और सार्वभौमिक एकता का उत्सव थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 5,000 लोग हिस्सा ले रहे हैं।