28 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, प्रियंका गांधी ने शुरू की संसदीय पारी; चौथी बार झारखंड के सीएम बने हैं हेमंत सोरेन
28 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बीच दिल्ली में आज महायुति के तीनों नेताओं की बैठक अमित शाह के साथ होने वाली है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में बीजेपी की ओर से इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां एक भव्य समारोह में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। केरल की वायनाड सीट पर जीत के बाद प्रियंका गांधी भी आज लोकसभा की शपथ ली। आगे पढ़ें देश-दुनिया की हर खबर का अपडेट...
28 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़: दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, प्रियंका गांधी ने शुरू की संसदीय पारी; चौथी बार झारखंड के सीएम बने हैं हेमंत सोरेन
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में हजारों लोगों ने अफस्पा के खिलाफ रैली निकाली
हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
दुर्भाग्यजनक बात है कि विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा : पीयूष गोयल
दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 31 मार्च 2025 तक बढ़ायी गई
दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला
पत्नी क़ी हत्या मामले में पति को आजीवन कारावास
चीन की सेना का एक उच्च अधिकारी जांच के घेरे में
डोनाल्ड ट्रंप ‘भारत के मित्र हैं': पीयूष गोयल
वक्फ विधेयक धर्मनिरपेक्षता विरोधी, मुसलमानों के अधिकार छीनेगा : ममता
लोकायुक्त पुलिस ने एमयूडीए के पूर्व आयुक्त से पूछताछ की
कांताराजू सितंबर 2017 से नवंबर 2019 तक दो वर्षों तक एमयूडीए के आयुक्त थे। जांच का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उनकी पत्नी पार्वती बी. एम., उनके रिश्तेदार मल्लिकार्जुन स्वामी और अन्य आरोपी हैं। एमयूडीए मामले में आरोप है कि सिद्धरमैया की पत्नी से अधिगृहित जमीन के बदले उन्हें मैसूरु के एक रिहायशी इलाके में भूखंड आवंटित किया गया था, जिसका संपत्ति मूल्य उनकी भूमि के स्थान की तुलना में अधिक था।
