
आज की ताजा खबर, 28 मार्च 2024: मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में हार्ट अटैक से हुई मौत, शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 28 मार्च 2024 और बड़ी खबरें : मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई है। कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 7 बयानों में से छह में उनका नाम नहीं है। दिल्ली की सीएम ने पूछा कि 100 करोड़ रुपए का घोटाला अगर हुआ तो वह पैसा कहां है? केजरीवाल ने ईडी पर पैसा जुटाने का गंभीर आरोप लगाया दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत को लेकर आज अदालत में अहम सुनवाई होनी है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इससे पहले 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुनवाई करते हुए, उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ऐसे में ये देखना अहम होगा कि अदालत की ओर से केजरीवाल को राहत मिलती है या फिर उनकी ईडी हिरासत आगे बढ़ा दी जाती है। वहीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 संसदीय सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। राष्ट्रपति की ओर से निर्वाचन आयोग ने 26 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना बृहस्पतिवार सुबह जारी की। इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 28 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
Edudel.nic.in, Delhi Result 2024 Declare Today, Check Result | JEE Main 2024 City Intimation Slip released, Check Link