आज की ताजा खबर: दिल्ली शराब नीति CBI केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) एआई समिट कांग्रेस प्रदर्शन, पाकिस्तान मे अफगानिस्तान पर हमला किया, पीएम मोदी, ट्रंप, टी 20 वर्ल्ड कप से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें: दिल्ली की कथित आबकारी नीति से जुड़े CBI मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia को बड़ी राहत मिली है। Central Bureau of Investigation (CBI) द्वारा दर्ज मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।
Rouse Avenue Court ने अपने आदेश में कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। अदालत ने स्पष्ट किया कि CBI द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं पाया गया और किसी भी प्रकार का आपराधिक षड्यंत्र सिद्ध नहीं हुआ। कोर्ट ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष (प्रॉसिक्यूशन) अपना मामला साबित करने में विफल रहा। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में सिसोदिया को आरोपों से मुक्त कर दिया गया। इस फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया है, जबकि विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा के पास हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ’प्रचंड’ में उड़ान भरी।
भारतीय सेना की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने ’आलिव ग्रीन’ रंग की वर्दी और हेलमेट पहन ’प्रचंड’ में बतौर ’सह-पायलट’ उड़ान भरी। उन्होंने उड़ान के दौरान दिए अपने संदेश में ’प्रचंड’ को आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा, ’’प्रचंड हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। इस समय मैं जैसलमेर के प्रसिद्ध किले के ऊपर से उड़ान भर रही हूं। मैं देश के वीर बहादुर सैनिकों को अत्यंत गर्व के साथ बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। आप लोगों को मेरा प्यार भरा नमस्कार... जय हिंद, जय भारत।"
इस ’प्रचंड’ हेलिकॉप्टर ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी। उड़ान से पहले कैप्टन ने राष्ट्रपति को जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने उड़ान भरने से पहले कॉकपिट से हाथ हिलाकर अभिभावन किया। इस लगभग 25 मिनट की उड़ान में ’प्रचंड’ पोकरण फायरिंग रेंज के ऊपर से उड़ा जहां वायुसेना आज शाम ’वायु शक्ति’ अभ्यास करेगी। राष्ट्रपति मूर्मू भी इस अभ्यास को देखेंगी।
दिल्ली में पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भारत मंडपम में आयोजित एआइ इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (आइवाइसी) के महासचिव निगम भंडारी की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत इस पर आज शुक्रवार को आदेश सुनाएगी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) प्रशांत शर्मा ने आरोपी और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जान, अधिवक्ता रुपेश सिंह भदौरिया के साथ निगम भंडारी की ओर से पेश हुईं।
दिल्ली में जेएनयू छात्रसंघ की ओर से कुलगुरु के खिलाफ गुरुवार को जेएनयू परिसर से शिक्षा मंत्रालय तक ‘लांग मार्च’ निकालने की घोषणा के बाद परिसर के बाहर तनाव की स्थिति बन गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे बाहरी प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की जानकारी छात्रों को दी गई और उन्हें मार्च विश्वविद्यालय परिसर तक ही सीमित रखने को कहा। बावजूद इसके छात्र परिसर से बाहर जाने का प्रयास करने लगे।
आज की ताजा खबर: दिल्ली शराब नीति CBI केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
दिल्ली में पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भारत मंडपम में आयोजित एआइ इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (आइवाइसी) के महासचिव निगम भंडारी की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत इस पर आज शुक्रवार को आदेश सुनाएगी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) प्रशांत शर्मा ने आरोपी और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जान, अधिवक्ता रुपेश सिंह भदौरिया के साथ निगम भंडारी की ओर से पेश हुईं।
दिल्ली में जेएनयू छात्रसंघ की ओर से कुलगुरु के खिलाफ गुरुवार को जेएनयू परिसर से शिक्षा मंत्रालय तक ‘लांग मार्च’ निकालने की घोषणा के बाद परिसर के बाहर तनाव की स्थिति बन गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे बाहरी प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की जानकारी छात्रों को दी गई और उन्हें मार्च विश्वविद्यालय परिसर तक ही सीमित रखने को कहा। बावजूद इसके छात्र परिसर से बाहर जाने का प्रयास करने लगे।
चीन और कनाडा ने अपने नागरिकों से कहा, 'तुरंत छोड़ दें ईरान'
केजरीवाल के घर पर जश्न; खुशी से नाचते कार्यकर्ताओं ने लड्डू और गुझिया बांटी
केजरीवाल ने अदालत के फैसले का किया स्वागत
नोएडा: सेक्टर 18 में बड़ा हादसा ट्रांसफार्मर फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल
भारत-पाक सीमा के पास हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ’प्रचंड’ में भरी उड़ान
भारतीय सेना की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने ’आलिव ग्रीन’ रंग की वर्दी और हेलमेट पहन ’प्रचंड’ में बतौर ’सह-पायलट’ उड़ान भरी। उन्होंने उड़ान के दौरान दिए अपने संदेश में ’प्रचंड’ को आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा, ’’प्रचंड हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। इस समय मैं जैसलमेर के प्रसिद्ध किले के ऊपर से उड़ान भर रही हूं। मैं देश के वीर बहादुर सैनिकों को अत्यंत गर्व के साथ बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। आप लोगों को मेरा प्यार भरा नमस्कार... जय हिंद, जय भारत।"
इस ’प्रचंड’ हेलिकॉप्टर ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी। उड़ान से पहले कैप्टन ने राष्ट्रपति को जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने उड़ान भरने से पहले कॉकपिट से हाथ हिलाकर अभिभावन किया। इस लगभग 25 मिनट की उड़ान में ’प्रचंड’ पोकरण फायरिंग रेंज के ऊपर से उड़ा जहां वायुसेना आज शाम ’वायु शक्ति’ अभ्यास करेगी। राष्ट्रपति मूर्मू भी इस अभ्यास को देखेंगी।
दिल्ली शराब नीति CBI केस में मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
कोर्ट की सख्त टिप्पणी
Rouse Avenue Court ने अपने आदेश में कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। अदालत ने स्पष्ट किया कि CBI द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं पाया गया और किसी भी प्रकार का आपराधिक षड्यंत्र सिद्ध नहीं हुआ।
कोर्ट ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष (प्रॉसिक्यूशन) अपना मामला साबित करने में विफल रहा। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में सिसोदिया को आरोपों से मुक्त कर दिया गया।
राजनीतिक हलचल तेज
इस फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया है, जबकि विपक्षी दलों की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।
माना जा रहा है कि अदालत के इस निर्णय का असर आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम और पार्टी की रणनीति पर पड़ सकता है।
शराब आबकारी नीति मामले में पूर्व सीएम केजरीवाल पहुंचे अदालत
यह मामला दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 से जुड़ा है, जिसे लेकर कथित अनियमितताओं और लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। जांच एजेंसियों की कार्रवाई और पूछताछ के बाद यह केस राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।
कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समर्थकों और मीडिया की मौजूदगी के बीच केजरीवाल अदालत पहुंचे। आदेश क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसका असर दिल्ली की राजनीति और आम आदमी पार्टी की रणनीति पर पड़ सकता है।
उज्जैन सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत: हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में जवाब तलब
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सेवाधाम आश्रम में पिछले एक वर्ष के भीतर 17 बच्चों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका (PIL) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है।
जांच शुरू, लेकिन आंकड़ों पर असमंजस
महिला एवं बाल विकास विभाग की अंतर-विभागीय समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि उज्जैन के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी मीडिया के सवालों पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। उन्हें न तो मौतों की सही संख्या की जानकारी थी और न ही मौत के कारणों की पुष्टि कर सके। उन्होंने कहा कि जांच के बाद तथ्य सामने आने पर “सुधारात्मक कदम” उठाए जाएंगे।
86 बच्चों को इंदौर से उज्जैन भेजा गया था
दरअसल, 25 दिसंबर 2024 को राज्य सरकार के निर्देश पर इंदौर के युगपुरुष आश्रम को बंद कर दिया गया था। इससे पहले जून-जुलाई 2024 में वहां हैजे से 10 बच्चों की मौत हुई थी। आश्रम बंद होने के बाद वहां रह रहे 86 विशेष बच्चों (34 लड़के और 52 लड़कियां), जिनकी उम्र 5 से 23 वर्ष के बीच थी, को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में शिफ्ट किया गया।
नहीं रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता
हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू सिंह अपने पिता के वेंटिलेटर पर शिफ्ट होने की खबर मिलने पर घर लौट गए थे। हालांकि, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच नहीं खेला, फिर भी वह जल्द ही भारतीय टीम में वापस शामिल हो गए थे। खानचंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला
पाकिस्तानी सरकारी मीडिया और सूत्रों ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने आज रात (27 फरवरी 2026) ऑपरेशन 'गजब लिल हक' के तहत अफगानिस्तान में तालिबान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस कार्रवाई में 72 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।
यह ऑपरेशन अफगान तालिबान द्वारा पाकिस्तान की सीमा पर हमलों के जवाब में शुरू किया गया है, जिसमें तालिबान ने दावा किया था कि 55 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियां कब्जा कर ली गईं। पाकिस्तान ने इसे "अनप्रोवोक्ड एग्रेशन" करार दिया है।
प्रदर्शन कर रहे JNU के 51 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया
गया है।
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में आज आएगा फैसला