LIVEआज की ताजा खबर 26 मार्च, 2025: CM योगी के विमान की आपात लैंडिंग, छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली ढेर; पढ़ें दिनभर की खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 22 March 2025 Updates: सपा सांसद के घर करणी सेना ने हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें उसने कहा था कि 'एक किशोर लड़की की छाती पकड़ना, उसके पायजामे का नाड़ा तोड़ना और उसे पुलिया के नीचे खींचना की कोशिश करना' रेप अथवा रेप का प्रयास के अपराध में नहीं आता। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई दोनों जगह पहुंची है। बिहार पुलिस ने मंगलवार को औरंगाबाद जिले में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं फिल्म अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली और उनके दो रिश्तेदार सड़क हादसे में उस समय घायल हो गए जब उनकी कार ने यहां एक फ्लाईओवर पर एक ट्रक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा संभल में पिछले वर्ष नवंबर माह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान वर्क को पूछताछ के लिए नोटिस तामील कराने पहुंची, लेकिन वह और उनके परिवार का कोई नहीं मिला।

आज की ताजा खबर 26 मार्च, 2025: CM योगी के विमान की आपात लैंडिंग, छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली ढेर; पढ़ें दिनभर की खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 22 March 2025 Live Updates: सपा सांसद के घर करणी सेना ने हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें उसने कहा था कि 'एक किशोर लड़की की छाती पकड़ना, उसके पायजामे का नाड़ा तोड़ना और उसे पुलिया के नीचे खींचना की कोशिश करना' रेप अथवा रेप का प्रयास के अपराध में नहीं आता। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई दोनों जगह पहुंची है। बिहार पुलिस ने मंगलवार को औरंगाबाद जिले में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं फिल्म अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली और उनके दो रिश्तेदार सड़क हादसे में उस समय घायल हो गए जब उनकी कार ने यहां एक फ्लाईओवर पर एक ट्रक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा संभल में पिछले वर्ष नवंबर माह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान वर्क को पूछताछ के लिए नोटिस तामील कराने पहुंची, लेकिन वह और उनके परिवार का कोई नहीं मिला।
यहां पढ़ें देशभर के हर मुख्य समाचार सबसे पहले
- बिहार में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया
- अभिनेता सोनू सूद की पत्नी और उनके दो रिश्तेदार सड़क हादसे में घायल
- शिंदे के खिलाफ टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस ने कामरा को नोटिस जारी किया
- कोटा में नीट के अभ्यर्थी फंदे पर लटका मिला, इस साल नौवीं संदिग्ध आत्महत्या
- संभल के सपा सांसद के दिल्ली आवास पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिया नोटिस
- पटना के अस्पताल की निदेशक की हत्या के मामले में पति समेत पांच गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ महीने में 325 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 2,000 से अधिक को या तो गिरफ्तार कर लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवेशकों की एक बैठक के लिए यहां आए थे। साय ने दावा किया, ‘‘ऐसी छवि बनाई गई है कि पूरा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से ग्रस्त है, जो सच नहीं है। छत्तीसगढ़ का एक छोटा-सा क्षेत्र, जो बस्तर है, नक्सलवाद की समस्या से ग्रस्त है और राज्य का बाकी हिस्सा इस समस्या से मुक्त है।’’
CM योगी के विमान की आपात लैंडिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की बुधवार को आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी के चार्टर्ड विमान बीच में उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई जिसके बाद आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
सुशांत राजपूत मामले की SIT जांच कराई जाए : भाजपा विधायक राम कदम
महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम कदम ने बुधवार को तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार पर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया और मांग की कि दिशा सालियान मौत की जांच कर रही एसआईटी को राजपूत मामले की भी जांच करनी चाहिए। कदम ने विधानभा में यह मांग ऐसे समय की है जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले सप्ताह ही बॉलीवुड अभिनेता के कथित आत्महत्या मामले में एक अदालत के समक्ष मामले को बंद करने के लिए रिपोर्ट (क्लोजर रिपोर्ट) पेश की है।
दक्षिण कोरिया में जंगल में आग लगने से 24 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के बीच जंगलों में आग लगने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। एंडोंग और अन्य दक्षिणी शहरों व कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया। दूसरी ओर, दमकलकर्मी शुष्क हवाओं के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। आग के कारण 43 हजार एकड़ से अधिक भूमि प्रभावित हुई है और 1,300 वर्ष पुराने बौद्ध मठ समेत सैकड़ों संरचनाएं तबाह हो गई हैं।
मैं जब भी सदन में खड़ा होता हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता : राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को स्पीकर पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जब भी लोकसभा में अपनी बात रखने के लिए खड़ा होता हूं, तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता। मैं नहीं जानता कि सदन किस प्रकार चल रहा है। दरअसल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि सदन के आचरण और मर्यादा का पालन करें, कुछ घटनाएं सदन के लिहाज से ठीक नहीं थीं। जिसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है।
झारसुगुड़ा में गीतांजलि एक्सप्रेस में लगी आग, 30 मिनट बाद काबू पाया गया
ओडिशा में झारसुगुड़ा स्टेशन पर कल रात मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। एस4 कोच के नीचे से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और करीब 30 मिनट में ही कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बाद में बताया कि संभवतः ट्रेन की लंबी यात्रा से उत्पन्न अत्यधिक गर्मी के कारण धुआं निकला था। सुरक्षा जांच के बाद, ट्रेन ने हावड़ा की ओर अपनी यात्रा फिर से शुरू की। यात्रियों को आश्वस्त किया गया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया है और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है।
दक्षिण कोरिया : भीषण जंगल की आग मचा रही तबाही, फायर फाइटिंग हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश
दक्षिण कोरिया में भीषण जंगल की आग तबाही मचा रही है। एक फायर फाइटिंग हेलीकॉप्टर बुधवार को दक्षिण-पूर्वी काउंटी उइसोंग में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई। कोरिया वन सेवा के अनुसार, हेलीकॉप्टर दोपहर 12:54 बजे सोल से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित उइसोंग में एक पहाड़ पर गिर गया। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
लालू यादव और तेजस्वी यादव वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ AIMPLB के विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर देशवासियों को 'राम' भी चाहिए, 'रोटी' भी चाहिए: नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि देशवासियों को 'राम' भी चाहिए और 'रोटी' भी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों काम कर रहे हैं। उन्होंने इस क्रम में बिहार के सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर निर्माण की भी बात दोहराई। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री राय ने कहा कि प्रधानमंत नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया और रोजगार देकर रोटी भी दी, जिसके कारण देश से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।
अजित पवार के सहयोगी अन्ना बनसोडे महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक अन्ना बनसोडे बुधवार को औपचारिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। तीन बार के विधायक बनसोडे उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा प्रमुख अजित पवार के करीबी हैं। बनसोडे के निर्वाचन का प्रस्ताव पवार ने पेश किया और भाजपा नेता एवं मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका समर्थन किया। प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि बनसोडे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें
मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय देने के स्टैंडअप कलाकार कुणाल कामरा के अनुरोध को अधिकारियों ने खारिज कर दिया है। खार पुलिस आज भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 35 के तहत कुणाल कामरा को दूसरा समन जारी करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत
शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार के अंतर्गत मामुड़ी मोहल्ले के तीन बच्चों की गर्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ले के चार बच्चे सोमवार को दोपहर में बकरियों को चराने के लिए गए थे और इस दौरान नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए।
दिल्ली के वजीराबाद में 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग पकड़े गए
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 16 वर्षीय लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन किशोरों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ के छात्र को भलस्वा झील के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया और वहां उस पर कई बार चाकू से वार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘लड़के के परिजनों को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया था। बाद में उन्हें उसका शव मिला।’’ लड़का रविवार से लापता था और सोमवार को स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लड़का मुखर्जी नगर में पढ़ता था। अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि लड़के को आखिरी बार तीन लड़कों के साथ देखा गया था, जिनमें से दो की उम्र 16 और 17 साल थी। वे झारोदा पुश्ता रोड पर मोटरसाइकिल पर थे।’’
सुखबीर बादल पर गोलीबारी के मामले में आरोपी को जमानत मिली
अमृतसर की एक अदालत ने पिछले साल दिसंबर में स्वर्ण मंदिर के गेट पर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौरा को जमानत दे दी है। पिछले साल चार दिसंबर को बादल पर जानलेवा हमला करने का प्रयास करते समय पुलिसकर्मियों ने चौरा को काबू कर लिया था। घटना के तुरंत बाद 68 वर्षीय चौरा को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों समेत विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
'अगले 3 दिन केवल बजट पर हो चर्चा...' आतिशी मार्लेना ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर को लिखा पत्र
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि अगले तीन दिन केवल बजट पर चर्चा के लिए समर्पित किए जाएं। आतिशी ने आगे कहा कि बजट पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर कुणाल कामरा विवाद पर बोले CM योगी आदित्यनाथ
कुणाल कामरा के एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी आलोचना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कानून के दायरे में है। यह संवैधानिक मूल्यों के दायरे में होनी चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबरमणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने इंफाल घाटी के दो जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंफाल और बिष्णुपुर जिलों में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग गुट) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के थांगटेक तेरामाखोंग से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जो इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।
दक्षिण कोरिया में जंगल में आग लगने से अबतक 16 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में तेज हवाओं से भड़की जंगल की आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपदा अधिकारियों ने कि आग शुक्रवार को सियोल से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित सांचोंग काउंटी में लगी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर शिमला में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
शिमला के उपनगरीय इलाके में आनंदपुर-मेहली रोड पर एक वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक महिला और उसकी बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार देर रात लालपानी पुल के पास हुई। चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने मृतकों के शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों की पहचान जय सिंह नेगी (40) मुकुल (10) रूपा (45) और उनकी 14 वर्षीय बेटी प्रगति के रूप में हुई है। ये सभी शिमला के रहने वाले थे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर CBI की दबिश
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई दोनों जगह पहुंची है। कांग्रेस नेता के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया हैं। इससे पहले सीडी कांड मामले में सीबीआई ने रिवीजन पिटीसन दायर की थी। सीडी कांड मामले में कोर्ट ने भूपेश बघेल को डिस्चार्ज कर दिया था। 4 अप्रैल को रिवीजन पिटीसन की सुनवाई होनी है। जानकारी के मुताबिक, महादेव सट्टा एप, कोयला और शराब घोटाले को लेकर भी ये कार्रवाई की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर