ताजा खबर, 29 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ : भारतीय सेना की ताकत में इजाफा,रक्षा मंत्रालय से मिली 79 हजार करोड़ की खरीद को मंजूरी, उत्तर भारत में कोल्ड-डे का असर
ताजा खबर (Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News कुलदीप सिंह सेंगर, आज का मौसम, ट्रंप, नेतन्याहू, अरावली केस, पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध सुप्रीम कोर्ट के मुख्य समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें 2017 उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी BJP से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन सजा निलंबित की गई थी। जिसके बाद मामले की पीड़िता ने भी इस पर खुशी जाहिर की है। वहीं BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने आगामी चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीएनपी अध्यक्ष के सलाहकार अब्दस सलाम ने ‘डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश’ के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर डॉ. फरहाद हलीम डोनर के साथ रहमान की ओर से नामांकन प्रस्तुत किया।
ताजा खबर, 29 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ : भारतीय सेना की ताकत में इजाफा,रक्षा मंत्रालय से मिली 79 हजार करोड़ की खरीद को मंजूरी, उत्तर भारत में कोल्ड-डे का असर
Bangladesh Breaking: बीएनपी के तारिक रहमान चुनावी मैदान में उतरे, दाखिल किया नामांकन
Aaj Ki Taza Khabar: क्या फिर बिगड़ने जा रहे हैं बलूचिस्तान के हालात? सरकारी कर्मचारी खफा
Aaj Ki Taza Khabar: उत्तर भारत में होगा कोल्ड-डे का असर तेज; कई राज्यों में बिगड़ेंगे हालात
मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों और पुलिस के तीन अधिकारियों की मौत
Aaj Ki Taza Khabar: अंधेरी के रिहायशी टावर में आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी वेस्ट में सोमवार देर रात एक रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। नागरिक अधिकारियों के अनुसार, फोर बंगलो इलाके में स्थित 28 मंजिला अडानी वेस्टर्न हाइट्स की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में करीब रात 11 बजे आग भड़क उठी।
अधिकारियों ने बताया कि आग फ्लैट के इलेक्ट्रिक वायरिंग और इंस्टॉलेशन तक ही सीमित रही। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात कही जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
आज की ताजा खबर: गोवा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट डायवर्ट
गोवा के मोपा एयरपोर्ट से रात 11:55 बजे रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। यह फ्लाइट तड़के 2:35 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर उतरने वाली थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया।
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित है। इसी वजह से कई उड़ानों को जयपुर की ओर मोड़ा गया था, लेकिन जयपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही डायवर्ट की गई फ्लाइट्स की संख्या अधिक होने के कारण वहां भी कंजेशन की स्थिति बन गई। इसके बाद संबंधित फ्लाइट को अहमदाबाद भेजने का फैसला लिया गया।
मौसम की खराब स्थिति के चलते उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में देरी और डायवर्जन जारी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में कोहरे का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट जारी किया गया है। दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।
