आज की ताजा खबर: मनमोहन सिंह की जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, महाराष्ट्र में जिलेटिन स्टिक्स से भरे कंटेनर में धमाका चार की मौत
आज की ताजा खबर 26 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर मनमोहन सिंह को याद किया और सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान का उल्लेख किया। खैबर पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घोषणा की है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का इस्लामाबाद की ओर प्रस्तावित 'लॉन्ग मार्च' अब 27 सितंबर के स्थान पर 4 अक्टूबर को पेशावर से शुरू होगा। सितंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।
सितंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के 62 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच दोनों तरफ से ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोनों ने रूस के क्रास्नोडार क्राय क्षेत्र में स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। इस हमले से रूस के तेल और ऊर्जा ढांचे को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
इजरायली सेना ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर दक्षिणी गाज़ा पट्टी में स्थित एक प्रमुख सुरंग को नष्ट करने की जानकारी दी है। सेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह सुरंग लगभग 2 किलोमीटर (1.2 मील) लंबी थी, जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
आज की ताजा खबर 26 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर मनमोहन सिंह को याद किया और सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान का उल्लेख किया। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि उन्हें मतदाता सूची के ’विशेष गहन पुनरीक्षण’ से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल ’राजनीतिक उद्देश्यों’ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। खैबर पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घोषणा की है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का इस्लामाबाद की ओर प्रस्तावित 'लॉन्ग मार्च' अब 27 सितंबर के स्थान पर 4 अक्टूबर को पेशावर से शुरू होगा। पेशावर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्टी की राजनीतिक समिति (Political Committee) की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। सोहेल अफरीदी ने कहा, "हमारा यह संघर्ष संविधान की सर्वोच्चता, स्वतंत्र न्यायपालिका की बहाली, प्रेस की आजादी और इमरान खान के विजन के अनुसार 'हकीकी आजादी' (वास्तविक स्वतंत्रता) प्राप्त करने के लिए है।"
सितंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के 62 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए शनिवार को 19 जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इनमें चार जिलों में कक्षा 8वीं तक और बाकी जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच दोनों तरफ से ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। यूक्रेन के लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोनों ने रूस के क्रास्नोडार क्राय क्षेत्र में स्थित इल्स्की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। इस हमले से रूस के तेल और ऊर्जा ढांचे को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
वहीं, शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में भी ड्रोन हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक वेयरहाउस को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स के लॉजिस्टिक्स पार्टनर द्वारा किया जाता था। अधिकारियों ने बताया कि हमले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं।
इजरायली सेना ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर दक्षिणी गाज़ा पट्टी में स्थित एक प्रमुख सुरंग को नष्ट करने की जानकारी दी है। सेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह सुरंग लगभग 2 किलोमीटर (1.2 मील) लंबी थी, जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
गाजा में यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुआ था, जब हमास के नेतृत्व में आतंकियों ने इज़राइल पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में लगभग 1,200 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था।
उन्नाव में हत्या के प्रयास में आरोपी शहबान गिरफ्तार
उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी शहबान गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर कोतवाली, SOG और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की, जिसके जवाब में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे घायल हालत में पकड़ लिया गया। आरोपी शहबान पर नरेश जायसवाल के गले पर चाकू से हमला करने का आरोप है। हमले में घायल नरेश को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया था। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है।
महाराष्ट्र के यवतमाल में जिलेटिन स्टिक्स से भरे कंटेनर में धमाका, 4 की मौत और 5 घायल
पुलिस के मुताबिक, घटना उमरखेड़ इलाके की है। ब्लास्टिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले एक ट्रैक्टर को मरम्मत के लिए धनकी रोड स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप लाया गया था।
वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी ट्रैक्टर से जुड़े जिलेटिन स्टिक्स से भरे धातु के कंटेनर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग लग गई। ट्रैक्टर के पिछले पहिए के पास लगा एक एयर सिलेंडर भी फट गया।
उमरखेड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में झुलसे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उमरखेड़ उप-जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
जयपुर के निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी; कोई हताहत नहीं
पुलिस के मुताबिक, आग जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी इलाके में स्थित अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के ऑपरेशन थिएटर में लगी। कुछ ही देर में धुआं ऑपरेशन थिएटर से होते हुए मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) तक फैल गया, जिसके बाद मरीजों को वार्डों से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। वहीं, कई परिजन अपने परिवार के सदस्यों को खुद भी अस्पताल की इमारत से बाहर लेकर आए।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि, आग के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
खारुन नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोग फंसे
राजस्थान के सांचौर में तीन वर्षीय मासूम को स्कॉर्पियो ने रौंदा
उसे बचाने के लिए उसकी मां भी पीछे भागी, लेकिन तब तक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। वाहन के टायर के नीचे आने के बाद मासूम करीब 10 फीट तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
GREATER NOIDA: खड़ी प्राइवेट बस में लगी आग
आस्था कुंज पार्क रेप मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत
वहीं, मामले के अन्य आरोपी हेमंत और मुकेश समेत तीनों आरोपियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) स्वाति शर्मा की अदालत ने भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
मिदनापुर में BJP कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या
खारुन नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोग फंसे, SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी
मनमोहन सिंह की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- समर्पण के साथ देश की सेवा की
पीएम मोदी ने लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहते हुए समर्पण के साथ देश की सेवा की।”
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उनका निधन 26 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में हुआ था। मनमोहन सिंह ने 22 मई 2004 को देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। इसके बाद 22 मई 2009 को उन्होंने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2014 तक इस पद पर रहे।
एसआईआर का उपयोग राजनीतिक मकसद के लिए नहीं किया जाना चाहिए: मुख्यमंत्री शिवकुमार
उन्होंने कहा कि यह साफ हो गया है कि तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में फैसले बहुमत से नहीं लिए जा रहे हैं और दावा किया कि इस स्थिति से ’कोई भी खुश नहीं है’।
