LIVE

आज की ताजा खबर Live (Aaj Ki Taaja Khabar 25 अक्टूबर): पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देखेंगे एयर शो...संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 25 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [कांग्रेस रैली] [भारतीय वायु सेना] [वाराणसी में पीएम मोदी] [पीएम मोदी ओडिशा दौरा] [अमित शाह] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 169 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर तथा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। वहीं, वाराणसी में वायुसेना दिवस के मौके पर होने वाला हवाई प्रदर्शन देखेंगे। उधर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी और INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि 'वोट बचाो, देश बचाओ' अभियान के तहत होने वाली इस 'दिल्ली चलो' मार्च और रैली में कम से कम 10 लाख लोग शामिल होंगे। वहीं, मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' में मौत की सजा पाने वाले दोनों दोषियों मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। उधर, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करने का आरोप लगाया है। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में कराई जा रही रीमॉडलिंग और अंदरूनी बदलावों को लेकर एक बेहद तीखा और मजाकिया तंज कसा है। ओबामा ने ओहियो में आगामी मिडटर्म चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस के इंटीरियर को ऐसा बना दिया है, जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीज़केक फैक्ट्री खोल दी हो। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।

आज की ताजा खबर Live (Aaj Ki Taaja Khabar 25 अक्टूबर): पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देखेंगे एयर शो...संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
आज की ताजा खबर Live (Aaj Ki Taaja Khabar 25 अक्टूबर): पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देखेंगे एयर शो...संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

  • पीएम मोदी का वाराणसी दौरा,देखेंगे एयर शो, ओडिशा भी जाएंगे
  • कांग्रेस का दावा, 1 नवंबर की रैली में आएंगे 10 लाख लोग
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
  • बराक ओबामा ने उड़ाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक

OCT 25, 2026 10:53 IST

अमेरिका के फ्लोरिडा में FAMU होमकमिंग समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी

Shooting At Florida A&M University: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी (FAMU) में होमकमिंग वीकेंड के जश्न के दौरान शनिवार रात एक बड़ी गोलीबारी की घटना सामने आई है। विश्वविद्यालय के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम (Bragg Memorial Stadium) और पेरी स्ट्रीट के पास हुई इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने आपातकालीन सुरक्षा चेतावनी जारी की है। शनिवार को FAMU का वार्षिक होमकमिंग उत्सव और परेड आयोजित की गई थी। फुटबॉल मैच के बाद पूर्व छात्रों और प्रशंसकों के जुटने के लिए यूनिवर्सिटी ने टेलगेटिंग के समय को रात 10 बजे तक बढ़ा दिया था, इसी दौरान यह खूनी संघर्ष और गोलीबारी हुई।
OCT 25, 2026 10:43 IST

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi वाराणसी पहुंच गए हैं। वह एयरपोर्ट से मिर्जामुराद के खोचवा जाएंगे। यहां अरविंद टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी
नमो घाट पर एयर शो में शामिल होंगे।
OCT 25, 2026 10:02 IST

मोदी सरकार ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के जरिए नशीली दवाओं के खिलाफ किया करारा प्रहार, बोले अमित शाह

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को लेकर केंद्र की सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए उपलब्धियां गिनाई हैं। अमित शाह ने एक्स पर कहा- मोदी सरकार ने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के जरिए नशीले पदार्थों के खिलाफ एक और जोरदार प्रहार किया है। 23 अक्टूबर को हमारी एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल (नशीले पदार्थों के तस्कर गिरोह) को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला, 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए, और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
OCT 25, 2026 09:42 IST

राहुल गांधी ने कहा, हमारा वोट चुराया जा रहा है

राहुल गांधी ने कहा, हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे। मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं। अब जवाब देश देगा।
1 नवंबर - चलो दिल्ली।
वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली।
छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी - जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।
OCT 25, 2026 09:37 IST

मोदी भुवनेश्वर में आरबीआई के नव स्थापित डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे


भुवनेश्वर में, प्रधानमंत्री भारतीय रिजर्व बैंक के नव स्थापित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। उन्हें बैंक की कंप्यूटिंग आवश्यकताओं को पूरा करने और बैंक और व्यापक वित्तीय क्षेत्र के लिए एक सुरक्षित, लचीला और भविष्य के लिए तैयार कंप्यूटिंग ईको सिस्टम प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
OCT 25, 2026 09:37 IST

पीएम मोदी काशी में देखेंगे एयर शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 169 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर तथा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। वहीं, वाराणसी में वायुसेना दिवस के मौके पर होने वाला हवाई प्रदर्शन देखेंगे। पीएम अपने लोकसभा क्षेत्र में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे। यह इकाई भारत के कपड़ा और परिधान निर्माण ईको सिस्टम को मजबूत करने और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री वाराणसी के नमो घाट पर वायुसेना दिवस हवाई प्रदर्शन-2026 भी देखेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा और 'विंग्स ओवर गंगाज' विषय के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। इस हवाई प्रदर्शन में तेजस, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड, एसयू-30एमकेआई और राफेल सहित परिवहन विमान भी शामिल होंगे।
OCT 25, 2026 09:37 IST

ओबामा ने उड़ाया ट्रंप का मजाक


Barak Omaba Mocks Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में कराई जा रही रीमॉडलिंग और अंदरूनी बदलावों को लेकर एक बेहद तीखा और मजाकिया तंज कसा है। ओबामा ने ओहियो में आगामी मिडटर्म चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस के इंटीरियर को ऐसा बना दिया है, जैसे सद्दाम हुसैन ने कोई चीज़केक फैक्ट्री (Cheesecake Factory) खोल दी हो। ओबामा के इस तीखे व्यंग्य ने वहां मौजूद समर्थकों के बीच जमकर ठहाके लगवाए और यह बयान अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
OCT 25, 2026 09:36 IST

मुस्कान और साहिल ने मौत की सजा को इलाहाबाद HC में दी चुनौती


Blue Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' में मौत की सजा पाने वाले दोनों दोषियों मुस्कान रस्तोगी और उसके साथी साहिल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। दोनों ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।उन्होंने निचली अदालत के फैसले को अवैध और मनमाना बताते हुए सभी आरोपों से बरी करने की मांग की है। हाईकोर्ट की एक डिवीजन बेंच अगले हफ्ते इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल की ओर से शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील शुक्ला ने अपील दाखिल की। वकील के मुताबिक, दोनों दोषियों ने उन्हें अपना अधिवक्ता नियुक्त करने की सहमति दी थी, जिसके बाद निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई।
OCT 25, 2026 09:36 IST

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा


संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करने का आरोप लगाया है। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। साथ ही पाकिस्तान से भारत के जिन क्षेत्रों पर उसका अवैध कब्जा है, उन्हें खाली करने की मांग की।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवाद के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए करने के बजाय अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
OCT 25, 2026 09:36 IST

कांग्रेस का दावा, 1 नवंबर की रैली में आएंगे 10 लाख लोग


मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी और INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को पीटीआई से बातचीत में इसकी पुष्टि की। कांग्रेस का दावा है कि 'वोट बचाो, देश बचाो' अभियान के तहत होने वाली इस 'दिल्ली चलो' मार्च और रैली में कम से कम 10 लाख लोग शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद पर बने हैं, तब तक चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं हो सकता। पार्टी उनकी बर्खास्तगी और यदि जांच में दोषी पाए जाएं तो कानूनी कार्रवाई (गिरफ्तारी सहित) की मांग कर रही है।