आज की ताजा खबर 25 मार्च 2025 हिंदी समाचार: पेश हुआ दिल्ली सरकार का बजट, जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा- UN में भारत की दो टूक
हिंदी न्यूज़ लाइव, 25 मार्च 2025 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपना पहला बजट पेश किया। दिल्ली में कल यानी सोमवार 24 मार्च से बजट सत्र शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खीर बनाने की परंपरा के साथ बजट सत्र की शुरुआत की थी। आज जब वह दिल्ली का बजट पेश करने पहुंचीं, तो दिल्ली को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, जिन्हें उन्होंने एक के बाद एक घोषणाओं से पूरा करने का प्रयास किया वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया, इस अवसर पर श्री एस सिदार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित थे। इन रिजल्ट्स को आधिकारिक तौर पर interresult2025.com व interbiharboard.com पर से देखा जा सकता है उधर भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है। कश्मीर मुद्दे से लेकर आतंकवाद तक पर भारत ने पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए कहा कि उसे पीओके खाली करना होगा वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कामरा की टिप्पणी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की तरह नहीं लगती, बल्कि ऐसा लगता है कि वह 'किसी के लिए काम कर रहे हैं'उधर उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में भी मौसम बदलने लगा है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान आदि राज्यों में भीषण गर्मी देखने को मिल रहा है। यहां बढ़ते तापमान के साथ मार्च में मई वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन पहाड़ी इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। यहां बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तर भारत में बढ़ते तापमान से लोगों को अभी भी से परेशानी होने लगी है। चुभने वाली धूप और 30-35 के पास तापमान दर्ज किया जा रहा है वहीं शेयर बाजार में मंगलवार को भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है, जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें...
आज की ताजा खबर 25 मार्च 2025 हिंदी समाचार: पेश हुआ दिल्ली सरकार का बजट, जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा- UN में भारत की दो टूक
अभिनेता सोनू सूद की पत्नी और दो अन्य सड़क हादसे में घायल
सरकारी अस्पताल के बरामदे में दौड़ी स्कूटी
पानीपत की लड़ाई मराठों की हार का नहीं, बल्कि बहादुरी का प्रतीक: फडणवीस
कॉमेडी के नाम पर किसी को भी अपमानित करना गलत: कंगना रनौत
उन्होंने कहा, ‘‘आप कोई भी हो सकते हैं, लेकिन किसी का अपमान करना (अच्छा नहीं है)। आप कॉमेडी के नाम पर किसी का अपमान कर रहे हैं, उन्होंने जो भी किया है उसकी अनदेखी कर रहे हैं। शिंदे जी पहले कभी ऑटोरिक्शा चलाते थे।’’ रनौत ने कहा, ‘‘वह अपने दम पर आज यहां तक पहुंचे हैं। उनकी (कामरा की) विश्वसनीयता क्या है? ये कौन लोग हैं जिन्होंने जीवन में कुछ नहीं किया? अगर वे लिख सकते हैं, तो मैं कहूंगी कि साहित्य लिखें या फिल्मों के लिए हास्य संवाद लिखें। कॉमेडी के नाम पर गाली देना, कॉमेडी के नाम पर हमारे धर्मग्रंथों का मजाक उड़ाना, लोगों, माताओं और बहनों का मजाक उड़ाना (सही नहीं है)।’’
बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट? अटकलों के बीच ढाका में सेना की बड़ी बैठक
जजों के खिलाफ कौन और कब ला सकता है महाभियोग प्रस्ताव, क्या कहता है संविधान?
यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ का आवंटन, महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ पेश हुआ Delhi Budget
जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, साइंस स्ट्रीम से 'सुप्रिया जायसवाल' ने किया टॉप
'सीमाएं होनी चाहिए, एक्शन का रिएक्शन होता है'...शिंदे की कुणाल कामरा विवाद पर पहली प्रतिक्रिया
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के साथ पुलिस की बड़ी मुठभेड़, मारे गए 3 माओवादी
हम उद्धव को 147 सीटें देने को तैयार थे, लेकिन वो...
लगातार 7वें दिन शेयर बाजार में तेजी बरकरार
'अगर मुझे कुछ हुआ तो दीपक हुड्डा और हिसार SP होंगे जिम्मेदार'
Delhi Budget: 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश करने को तैयार BJP सरकार
चुनाव से पहले बिहार में नया समीकरण
रोल नंबर रखें तैयार! आज 1:15 पर जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा- UN में भारत की दो टूक
'नेताओं का मजाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं, मैं माफी नहीं मांगूंगा...'
जस्टिस वर्मा ट्रांसफर: सुप्रीम कोर्ट-इलाहाबाद HC में ठनी!
केंद्र सरकार ने राज्यों को UAPA के तहत दिया ये खास अधिकार, अवामी एक्शन कमेटी पर पड़ेगी दोहरी मार
Ministry of Home Affairs: केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अवामी एक्शन कमेटी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करने का अधिकार दिया है।
