LIVE

आज की ताजा खबर 25 फरवरी, 2025: विधानसभा पेश की गई कैग रिपोर्ट, AAP ने किया जोरदार हंगामा, महाकुंभ में बचावकर्मियों ने 17 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले

आयुष सिन्हाUpdated Feb 25, 2025, 18:28 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 25 February 2025 Updates: दिल्ली सरकार ने कैग रिपोर्ट में काम नहीं किया। कोर्ट के बोलने के बाद भी संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन हुआ। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में कई आप विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निष्कासित किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली सरकार आज यानी 25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रदर्शन पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 14 लंबित रिपोर्ट पेश करने वाली है। भाजपा विधायकों के अनुसार, दिल्ली की नवगठित आठवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं महाकुंभ के दौरान सोमवार को 17 यात्रियों से भरी एक नौका गंगा नदी में अनियंत्रित होकर डूब गई लेकिन बचाव कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने यह जानकारी दी। इसके अलावा इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर स्थित कथित शिवलिंग को छोड़कर वुजूखाना क्षेत्र का एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार को टाल दी।

आज की ताजा खबर 25 फरवरी, 2025: विधानसभा पेश की गई कैग रिपोर्ट, AAP ने किया जोरदार हंगामा, महाकुंभ में बचावकर्मियों ने 17 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले
आज की ताजा खबर 25 फरवरी, 2025: विधानसभा पेश की गई कैग रिपोर्ट, AAP ने किया जोरदार हंगामा, महाकुंभ में बचावकर्मियों ने 17 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया; पढ़ें हर मुख्य समाचार सबसे पहले

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 25 February 2025 Live Updates: दिल्ली सरकार ने कैग रिपोर्ट में काम नहीं किया। कोर्ट के बोलने के बाद भी संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन हुआ। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में कई आप विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निष्कासित किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली सरकार आज यानी 25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रदर्शन पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 14 लंबित रिपोर्ट पेश करने वाली है। भाजपा विधायकों के अनुसार, दिल्ली की नवगठित आठवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं महाकुंभ के दौरान सोमवार को 17 यात्रियों से भरी एक नौका गंगा नदी में अनियंत्रित होकर डूब गई लेकिन बचाव कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने यह जानकारी दी। इसके अलावा इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर स्थित कथित शिवलिंग को छोड़कर वुजूखाना क्षेत्र का एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार को टाल दी।

यहां पढ़ें देशभर के हर मुख्य समाचार सबसे पहले

  • दिल्ली विधानसभा में रेखा गुप्ता की सरकार आज CAG रिपोर्ट पेश करेगी
  • महाकुंभ में सोमवार को बचावकर्मियों ने 17 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया
  • पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकवादियों को मार गिराया
  • ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली
  • तेलंगाना सुरंग हादसा: फंसे आठ लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद कम

FEB 25, 2025 18:28 IST

महाराष्ट्र सचिवालय में एक व्यक्ति सुरक्षा जाल पर कूदा

महाराष्ट्र सचिवालय में मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत एक पुरुष प्रदर्शनकारी उच्च सुरक्षा वाली इमारत के सुरक्षा जाल पर कूद गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति किसी मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति शाम लगभग चार बजे मंत्रालय भवन की पहली मंजिल के सुरक्षा जाल पर गिरा।
FEB 25, 2025 17:56 IST

Cryptocurrency Scam: CBI ने 60 स्थानों पर छापेमारी की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को ‘बिटक्वाइन’ और ‘क्रिप्टोकरेंसी’ घोटाले के सिलसिले में 60 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के दलों ने आज तड़के विभिन्न राज्यों में इन स्थानों पर छापेमारी की।
FEB 25, 2025 17:52 IST

राजनाथ सिंह ने आईसीजी को दुनिया के सबसे सक्षम समुद्री बलों में से एक बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) अजेय, विश्वसनीय और दुनिया के सबसे सक्षम समुद्री बलों में से एक है। सिंह ने आईसीजे के अलंकरण समारोह में नवीनतम तकनीकी प्रगति के कारण गैरपरंपरागत खतरों के उभरने पर प्रकाश डालते हुए समुद्री बलों, विशेष रूप से आईसीजी से पारंपरिक खतरों के अलावा साइबर हमलों, डेटा उल्लंघन, रडार व्यवधान और जीपीएस स्पूफिंग जैसी चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।
FEB 25, 2025 16:30 IST

पंजाब के लुधियाना में ड्रग तस्करों की दो संपत्तियां ध्वस्त

पंजाब के लुधियाना में नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों से जुड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और ऐसी 78 संपत्तियों की पहचान की गई है जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के बाद गिराया जाएगा। सोमवार रात को तलवंडी कलां गांव में अवैध रूप से बने एक मकान को ढहाया गया, जबकि अगले दिन दुगरी के हिम्मत नगर इलाके में एक और संपत्ति ढहाई गई।
FEB 25, 2025 15:20 IST

नीतीश के बेटे ने बिहार के लोगों से पिता के लिए मांगे वोट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने प्रदेश के युवाओं तथा हर उम्र एवं तबके के लोगों से उनके पिता को वोट देने का आह्वान किया है। निशांत से मंगलवार को यहां जब पत्रकारों ने यह पूछा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके पिता को ‘लाडला’ मुख्यमंत्री बताया, तो उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन है तो वह (मोदी) बोलेंगे ही, अच्छा है। उन्होंने (नीतीश कुमार ने) अच्छा काम जो किया है।’’
FEB 25, 2025 13:33 IST

अभिनेत्री रंजना नचियार ने BJP से दिया इस्तीफा

अभिनेत्री से नेता बनीं रंजना नचियार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में, राजनेता ने कहा कि तीन भाषाओं को लागू करना गलत था। यहां पढ़ें पूरी खबर
FEB 25, 2025 13:15 IST

CAG रिपोर्ट के पेश होने पर आया कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का रिएक्शन

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोक लेखा समिति सीएजी की इस रिपोर्ट और भाजपा सरकार की आने वाली रिपोर्टों को गंभीरता से ले और अगर उन्हें कोई अनियमितता दिखे तो मुझे उम्मीद है कि कार्रवाई की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
FEB 25, 2025 12:34 IST

दुनिया के कई विशेषज्ञ एक बात को लेकर निश्चिंत हैं और वो है भारत का तेज़ विकास- पीएम मोदी

FEB 25, 2025 12:22 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आबकारी नीति 2024 पर कैग रिपोर्ट पेश की

FEB 25, 2025 12:14 IST

वे डरे हुए हैं और डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं- अरविंदर सिंह लवली

FEB 25, 2025 12:07 IST

क्या बीजेपी सोचती है कि पीएम मोदी डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से महान हैं- आतिशी

FEB 25, 2025 11:59 IST

हमारी सरकार की मंशा साफ है- उपराज्यपाल वीके सक्सेना

FEB 25, 2025 11:50 IST

Land For Job Scam: दिल्ली की कोर्ट ने तेज प्रताप यादव और हेमा यादव को किया तलब

दिल्ली की एक अदालत ने लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में तलब किया है।
FEB 25, 2025 11:38 IST

एक्शन में स्पीकर; आतिशी समेत कई को किया निलंबित

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के आरोप में कई आप विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निष्कासित किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
FEB 25, 2025 10:37 IST

लालू यादव के खिलाफ लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई आज

दिल्ली की विशेष अदालत आज दोपहर बाद पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ लैंड फॉर जॉब यानि ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले सकती है। इससे पहले, अदालत ने शुक्रवार को इस पर फैसला सुरक्षित रखा था। विशेष जज विशाल गोगने को उसी दिन निर्णय देना था, लेकिन सीबीआई की ओर से कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने के बाद सुनवाई टाल दी गई थी। सीबीआई ने अदालत को बताया था कि इस मामले में तीन अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की गई हैं, लेकिन सभी में एक ही मूल षड्यंत्र को उजागर किया गया है और इनमें कई सामान्य आरोपी और गवाह हैं। ऐसे में पूरे मामले की सुनवाई एक ही मुकदमे के रूप में होनी चाहिए। अदालत ने इस दलील को दर्ज करते हुए सुनवाई 25 फरवरी को तय की, जिसमें चार्जशीट पर संज्ञान लेने और आगे की कार्यवाही पर निर्णय होगा। सीबीआई ने अदालत को यह भी जानकारी दी कि उन्हें लोक सेवक आर. के. महाजन के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए आवश्यक स्वीकृति मिल गई है। इससे पहले, 16 जनवरी को अदालत ने कहा था- यदि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ स्वीकृति नहीं मिलती है, तो सक्षम अधिकारी को इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। बता दें कि यह मामला पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा है। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान उम्मीदवारों से उनके परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन हस्तांतरित करवाई गई थी और इसके बदले में उन्हें रेलवे में नौकरियां दी गईं। सीबीआई ने 18 मई 2022 को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिल चुकी है। अदालत आज इस मामले में आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकती है।
FEB 25, 2025 10:15 IST

कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से 50 से अधिक लोगों की मौत

कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक अज्ञात बीमारी से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहां मौजूद डॉक्टरों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बिकोरो अस्पताल के चिकित्सा निदेशक और क्षेत्रीय निगरानी केंद्र के प्रमुख सर्ज नगालेबेटो ने बताया कि अधिकांश मामलों में लक्षण प्रकट होने और मृत्यु के बीच का अंतर महज 48 घंटे का है, "जो वास्तव में चिंताजनक है।" यह प्रकोप 21 जनवरी को शुरू हुआ था और अब तक 419 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 53 लोगों की मौत हो चुकी है।
FEB 25, 2025 10:14 IST

प्रधानमंत्री मोदी आज असम व्यापार शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उद्योग प्रमुखों तथा विदेशी देशों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में ‘एडवांटेज असम’ 2.0 निवेश तथा बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित भी करेंगे। इस व्यापार शिखर सम्मेलन में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुकेश अंबानी, अदाणी समूह के गौतम अदाणी, जेएसडब्ल्यू समूह के सज्जन जिंदल, एस्सार के प्रशांत रुइया, वेदांता के अनिल अग्रवाल आदि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर 61 देशों के राजदूतों के साथ-साथ भूटान, थाईलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और जापान जैसे साझेदार देशों के उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता करेंगे। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पहले कहा था कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान 1.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।
FEB 25, 2025 10:14 IST

चीन ने टोंकिन की खाड़ी में युद्धाभ्यास किया

चीन ने दक्षिण चीन सागर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित टोंकिन की खाड़ी में सोमवार को युद्धाभ्यास शुरू किया। चीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में उसके दावे वाले जल क्षेत्र में एक नये सीमा रेखा की घोषणा की थी जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने यह युद्धाभ्यास शुरु किया है। चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि युद्धअभ्यास टोंकिन की खाड़ी के चीनी हिस्से के करीब बेइबू खाड़ी क्षेत्र पर केंद्रित होगा और बृहस्पतिवार शाम तक चलेगा। सरकारी ‘वियतनाम न्यूज’ ने बताया कि यह आधार रेखा समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुरूप है और ‘‘वियतनाम की संप्रभुता, संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र की सुरक्षा एवं प्रयोग के लिए एक मजबूत कानूनी आधार प्रदान करेगा।’’ वियतनाम ने चीनी युद्ध अभ्यासों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है। टोंकिन की खाड़ी के नियंत्रण के संबंध में लंबे समय से चीन और वियतनाम के बीच एक समुद्री समझौता है, हालांकि निकटवर्ती दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली और पारासेल द्वीपों तथा कुछ समुद्री क्षेत्रों पर दोनों देश अपने अपने दावे करते हैं। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। इन दावों को लेकर उसका आक्रामक रुख रहा है और अक्टूबर में उसने पारासेल द्वीप के निकट 10 वियतनामी मछुआरों पर हमला किया था। वियतनाम के अलावा चीन का फिलीपीन, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ भी विवाद रहा है, वहीं नटुना द्वीप के आसपास के जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक और इंडोनेशिया के मछुआरों के बीच हिंसक टकराव हुए हैं। फिलीपीन के साथ तनाव विशेष रूप से अधिक रहा है और दोनों देशों के बीच नियमित टकराव होता रहता है।
FEB 25, 2025 10:13 IST

आईएमडी ने मुंबई, पड़ोसी जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, एवं अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने मंगलवार को कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
FEB 25, 2025 10:11 IST

दिल्ली: द्वारका में आग से दो वाहन, किराना दुकान क्षतिग्रस्त

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16 क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मकान में आग लग जाने से दो वाहन, घरेलू सामान और वहां स्थित एक किराना दुकान जलकर नष्ट हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के तीन बजकर 21 मिनट पर मिली, जिसके बाद आजाद नगर इलाके में घटनास्थल पर दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मामले में जांच जारी है।