Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र के दूसरे दिन जोरदार हंगामा देखा गया। उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के अभिभाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायर नारेबाजी करने रह थे। जिसके बाद विधानसबा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक्शन लेते हुए कई आप विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निष्कासित किया।
आतिशी समेत कई AAP विधायकों को विजेंद्र गुप्ता ने किया निलंबित
विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक वीर सिंह धींगान, मुकेश अहलावत और सुरेन्द्र सिंह को पूरे दिन के लिए सस्पेंड किया गया। इसके अलावा चौधरी जुबैर अहमद, अनिल झा, विशेष रवि और जरनैल सिंह पूरे दिन के लिए सस्पेंड किया गया।
दिल्ली के आप विधायक गोपाल राय को भी स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा से निलंबित कर दिया है। दिल्ली विधानसभा से एक दिन के लिए निलंबित किए गए नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आप के 11 विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आप के 11 विधायकों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए जाने के बाद क्या बोले आप विधायक संजीव झा?
दिल्ली विधानसभा से पूरे दिन के लिए निलंबित किए जाने के बाद आप विधायक संजीव झा ने कहा, "कल सीएम ऑफिस में डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर की जगह पीएम मोदी की तस्वीर लगा दी गई। जब हमने स्पीकर से पूछा कि क्या पीएम मोदी डॉ. बीआर अंबेडकर से बड़े हैं, तो उन्होंने इस मुद्दे को उठाने पर हमें विधानसभा से निलंबित कर दिया। वे (भाजपा) डॉ. बीआर अंबेडकर से नफरत करते हैं, लेकिन देश इसे स्वीकार नहीं करेगा।"
उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कहा ने अपने अभिभाषण में कहा कि 'भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ दिल्ली, यमुना का कायाकल्प, स्वच्छ पेयजल सरकार के फोकस क्षेत्र हैं। मेरी सरकार नीति मार्गदर्शन के लिए दस्तावेज के रूप में ‘विकसित दिल्ली संकल्प पत्र’ को अपनाएगी और लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
