LIVE

आज की ताजा खबर: शुभमन गिल बने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान; दिल्ली में कोरोना की एडवाइजरी जारी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 24 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 24 मई (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

रवि वैश्यUpdated May 24, 2025, 19:09 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर: शुभमन गिल बने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान; दिल्ली में कोरोना की एडवाइजरी जारी

आज की ताजा खबर: शुभमन गिल बने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान; दिल्ली में कोरोना की एडवाइजरी जारी

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 24 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: देश भर में कोविड के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 से एशिया भर में हलचल का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात के बाद यूपी और दिल्ली से भी मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 मामले मुंबई में हैं। शुक्रवार को दिल्‍ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है वहीं जर्मनी के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, सेंट्रल स्टेशन, हैम्बर्ग में चाकू से हमला हुआ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार, 23 मई को जर्मनी के हैम्बर्ग में सेंट्रल स्टेशन पर चाकू से हमला कर 17 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया इस घटना का आरोप एक महिला पर है वहीं सिंधु नदी जल समझौते को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी बड़ी बात कही है। भारत ने कहा है कि सिंधु नदी जल समझौता तब तक स्थगित रहेगा जब तक कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन छोड़ नहीं देता। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि 65 साल पहले अच्छी भावना के तहत भारत इस संधि के साथ आगे बढ़ा लेकिन पाकिस्तान ने इस संधि की भावना के खिलाफ काम करता आया है। उसने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े और आतंकवाद की बढ़ावा दिया जिससे 20 हजार से ज्यादा भारतीयों की जान गई उधर ट्रम्प ने ट्रेड वॉर को और तेज करते हुए EU पर 50% टैरिफ और स्मार्ट फोन पर 25% पेनल्टी की धमकी दी है उधर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड का ऐलान का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल 20 जून से शुरू हो रहे इस खास दौरे के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान जल्द ही किया जाने वाला है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

MAY 24, 2025 17:51 IST

आतंकवाद एक 'पागल कुत्ता' तो पाकिस्तान उसका दुष्ट 'हैंडलर' : अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने जापान में शनिवार को आतंकवाद की तुलना एक खतरनाक पागल कुत्ते से करते हुए पाकिस्तान पर उसे प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया और दुनिया से इससे निपटने के लिए एकजुट होने का आह्नान किया। सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को उजागर करने और पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए जापान गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल बनर्जी ने कहा, ‘‘हम यहां सच्चाई बताने आए हैं- भारत झुकना नहीं जानता।’’
MAY 24, 2025 16:33 IST

राहुल गांधी ने पुंछ में PAK गोलीबारी के पीड़ितों से की मुलाकात

Rahul Gandhi in Poonch: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से शनिवार को मुलाकात की। राहुल गांधी ने प्रभावित लोगों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। इनमें सात मई से 10 मई के बीच हुई गोलाबारी में अपने सदस्यों को खोने वाले परिवार भी शामिल थे।
MAY 24, 2025 15:57 IST

PM मोदी के अध्यक्षता में हो रही नीति आयोग के शासी परिषद की 10वीं बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की 10वीं बैठक शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हुई। इस बैठक का विषय ‘2047 में विकसित भारत के लिए विकसित राज्य’ है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य, टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें, कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत प्रत्येक भारतीय का लक्ष्य, अगर हर भारतीय विकसित होता है, तब भारत भी विकसित होगा।
MAY 24, 2025 15:17 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : ज्योति मल्होत्रा का हो सकता है साइकोलॉजोकल टेस्ट

दानिश से ज्योति की बातचीत के चैट्स और उसके पाकिस्तान यात्राओं का सारा ब्यौरा ज्योति के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक गजेट्स में दर्ज है। दो-तीन दिनों में ज्योति के फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी। एजेंसियों को उम्मीद है कि इसके बाद चीजें और साफ हो जाएंगी।
MAY 24, 2025 13:51 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
MAY 24, 2025 13:32 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : Harvard University क्या है ये विवाद...क्यों ट्रंप सरकार ने उठाया ये कदम

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को नए अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को दाखिला देने से रोक दिया है बताते हैं कि इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने यूनिवर्सिटी पर असुरक्षित परिसर के माहौल का आरोप लगाया है, जानें ये विवाद है क्या...
MAY 24, 2025 12:26 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : देश भर में कोविड केस का आंकड़ा पहुंचा 250 के पार; दिल्ली में एडवाइजरी जारी

देश भर में कोविड के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 से एशिया भर में हलचल का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात के बाद यूपी और दिल्ली से भी मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 35 मामले मुंबई में हैं। शुक्रवार को दिल्‍ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्‍सीन तैयार रखने को कहा गया है।
MAY 24, 2025 11:38 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : केरल में 24 घंटे के भीतर मानसून पहुंचने की उम्मीद

केरल में मानसून अगले 24 घंटे के भीतर दस्तक देगा, जो अपने सामान्य समय से करीब एक सप्ताह पहले होगा। केरल में इस साल मानसून की दस्तक पिछले 16 साल में सबसे जल्दी होने वाली है। राज्य में मानसून की दस्तक के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां विकसित हो गई हैं, पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है, इसकी वजह कम दबाव का क्षेत्र और आगे बढ़ रहे मानसून सिस्टम का संयोजन है।
MAY 24, 2025 11:14 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : नीति आयोग की बैठक के लिए पहुंचे राज्यों के CM, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

इस बैठक की थीम भी 'विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 है।' आज की बैठक में विकसित भारत के रोडमैप पर और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य सरकारें अपनी-अपनी मांगें बैठक में रखेंगी। रिपोर्टों के मुताबिक बैठक में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस को बढ़ावा देने पर चर्चा हो सकती है।
MAY 24, 2025 11:14 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : लातेहार में मारा गया 10 लाख रुपये का इनामी माओवादी

झारखंड में लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा और माओवादी प्रभात को मुठभेड़ में मार गिराया है यह मुठभेड़ की घटना लातेहार जिले के इचावार के जंगल में हुई।
MAY 24, 2025 09:06 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : Harvard University को लेकर ट्रंप के फैसले पर राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन से रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया फैसले की कड़ी आलोचना की है, और दावा किया है कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय छात्रों, विशेष रूप से हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के भविष्य को खतरे में डालता है।
MAY 24, 2025 09:06 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : मां के निधन के एक दिन बाद काम पर लौटे जस्टिस ओका

उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका का अंतिम कार्य दिवस रहा। उन्हें विचारों की स्पष्टता, तीक्ष्ण कुशाग्रता और संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने वाले निर्णयों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम समय में, अपनी अध्यक्षता वाली पीठों द्वारा सुरक्षित रखे गए करीब एक दर्जन निर्णयों को सुनाया। वह 24 मई को सेवानिवृत्त होंगे, जो शीर्ष अदालत में अवकाश का दिन है। न्यायमूर्ति ओका ने दो दशक से अधिक समय तक न्यायाधीश के रूप में, अपने निर्णयों के माध्यम से अपनी बात रखी, जिसमें हमेशा स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के सिद्धांतों को बरकरार रखा गया।
MAY 24, 2025 09:06 IST

आज की ताजा खबर 24 मई : दिल्ली की बवाना की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके के बाद गिरी इमारत

दिल्ली में आज तड़के बवाना इलाके में भयंकर आग लग गई। यह घटना डीएसआईडीसी बवाना के सेक्टर 2 में स्थित एक फैक्ट्री में हुई। आग इतनी भीषण थी कि इमारत में कुछ धमाके हुए। जिससे इमारत ढह गई। मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद है और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
MAY 24, 2025 08:31 IST

UN में भी भारत की दो टूक, स्थगित रहेगी सिंधु नदी जल संधि

सिंधु नदी जल समझौते को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी बड़ी बात कही है। भारत ने कहा है कि सिंधु नदी जल समझौता तब तक स्थगित रहेगा जब तक कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन छोड़ नहीं देता। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि 65 साल पहले अच्छी भावना के तहत भारत इस संधि के साथ आगे बढ़ा लेकिन पाकिस्तान ने इस संधि की भावना के खिलाफ काम करता आया है। उसने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े और आतंकवाद की बढ़ावा दिया जिससे 20 हजार से ज्यादा भारतीयों की जान गई।
MAY 24, 2025 08:29 IST

'बीते कई दशकों से आतंकवाद से पीड़ित हैं, दुनिया को बताएंगे', शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि उनका सर्वदलीय शिष्टमंडल दुनिया को बताएगा कि भारत बीते कई दशकों से कैसे आतंकवाद से पीड़ित है। थरूर उस सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे हैं जो अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलोम्बिया जा रहा है। अपनी इस यात्रा के पहले चरण में यह शिष्टमंडल पहले गुयाना जा रहा है। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी अगुवाई वाला सर्वदलीय शिष्टमंडल अमेरिका में 9/11 स्मारक स्थल जाएगा और गुयाना के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेगा और अधिकारियों से मिलेगा।
MAY 24, 2025 08:29 IST

इंग्लैंड दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड का ऐलान का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल 20 जून से शुरू हो रहे इस खास दौरे के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान जल्द ही किया जाने वाला है। हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर द्वारा सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग होने ही वाली है जिसमें भारतीय टीम के स्क्वॉड से लेकर टीम इंडिया के नए कप्तान के नाम तक का ऐलान किया जाने वाला है।
MAY 24, 2025 08:28 IST

जर्मनी के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, 17 लोग घायल, महिला पर आरोप

जर्मनी के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, सेंट्रल स्टेशन, हैम्बर्ग में चाकू से हमला हुआ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार, 23 मई को जर्मनी के हैम्बर्ग में सेंट्रल स्टेशन पर चाकू से हमला कर 17 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया इस घटना का आरोप एक महिला पर है।
MAY 24, 2025 08:28 IST

ट्रम्प ने EU पर 50% टैरिफ और स्मार्ट फोन पर 25% पेनल्टी की दी धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ से सभी आयातों पर 50% कर लगाने की धमकी दी और साथ ही स्मार्टफ़ोन पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी, जब तक कि वे उत्पाद अमेरिका में न बने हों।