LIVEआज की खबर 24 अगस्त 2024: पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त; पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, टीम इंडिया के गब्बर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

आज की खबर 24 अगस्त 2024: पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त; पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, टीम इंडिया के गब्बर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
आज की खबर लाइव, 24 अगस्त 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी विमानन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा किन कारणों से हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे के समय में हेलीकॉप्टर में कैप्टन समेत चार लोग सवार थे। कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले पर सीबीआई की जांच जारी है। इसी बीच CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा पूरी कर शनिवार को स्वदेश लौट आए। 21 और 22 अगस्त को पीएम पोलैंड की यात्रा पर थे और 23 अगस्त को उन्होंने यूक्रेन का 7 घंटों का संक्षिप्त दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोनों देशों का यह दौरा काफी अहम है। पोलैंड की यात्रा पर 45 साल बाद कोई भारतीय पीएम गया जबकि यूक्रेन में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में अपना पूरा सहयोग का भरोसा दिया वहीं बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने शनिवार को पुणे में विरोध प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में राकांपा और एमवीए के नेताओं ने अपने हाथ में काली पट्टी बांध रखी थी और बारिश के दौरान भी इन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि 'ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटना न होती है। सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार कह रही है कि विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है। इसे राजनीति कहना असंवेदनशील है।' उधर भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ा रक्षा सौदा हुआ है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एंटी सबमरीन हथियार जिसे एंटी सबमरीन वारफेयर सोनोबुओस नाम से जाना जाता है, विदेश मंत्री ने भारत को बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत एंटी-सबमरीन हथियार, उसके उपकरण और इससे जुड़ी अन्य सेवाएं भारत को बेची जाएंगी। इसकी कुल अनुमानित लागत 52.6 मिलियन डॉलर है वहीं टीम इंडिया के लिए तोबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने आज यानी शनिवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। धवन ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई, डीडीसीए और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनको बधाई देने लगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी बार भारत के लिए 2022 में खेला था उधर असम के नागांव जिले के धींग में एक 14 साल की लड़की के गैंगरेप की घटना के मुख्य आरोपी का शव शनिवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया, पुलिस ने बताया। मृतक की पहचान तफजुल इस्लाम के रूप में हुई है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा पूरी कर शनिवार को स्वदेश लौट आए
- टीम इंडिया के गब्बर ने इमोशनल वीडियो जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
- भागने की कोशिश में तालाब में कूदने से असम गैंगरेप आरोपी की मौत
Aaj Ki Taza Khabar: यूपी के इटावा में मिला एक ‘हिस्ट्रीशीटर' का शव
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ का शव पुलिस ने बरामद किया जिसे गोली लगी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मैनपुरी जिले का मूल निवासी जयराम (50) इग्घरा गांव और ऊसराहार के बीच सड़क किनारे मृत मिला और उसके शव पर गोली लगने का निशान है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जयराम 2013 में अपने भाई और भाभी की हत्या के मामले में बरी होने के बाद 2019 से इग्घरा गांव में रह रहा था। वर्मा के अनुसार जयराम का नाम थाने में ‘हिस्ट्रीशीटर’ की सूची में दर्ज था।
Aaj Ki Taza Khabar: महाराष्ट्र के जालना में इस्पात कारखाने में बॉयलर विस्फोट में 22 श्रमिक घायल
महाराष्ट्र के जालना शहर के एमआईडीसी इलाके में शनिवार को एक इस्पात कारखाने में बॉयलर विस्फोट में 22 से अधिक श्रमिक घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि तीन श्रमिकों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गज केसरी स्टील मिल में दोपहर के समय विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया। तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संयंत्र में कबाड़ से स्टील की छड़ों का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस घायल श्रमिकों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Aaj Ki Taza Khabar: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR
कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले पर सीबीआई की जांच जारी है। इसी बीच CBI ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर Aaj Ki Taza Khabar: सोपेर के रफियाबाद में आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर के सोपेर में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर Aaj Ki Taza Khabar: पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी विमानन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा किन कारणों से हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे के समय में हेलीकॉप्टर में कैप्टन समेत चार लोग सवार थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर Aaj Ki Taza Khabar: ईडी ने असम सरकार के ‘धन के दुरुपयोग' से संबंधित मामले में की छापेमारी
असम सरकार के निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए निर्धारित धनराशि के कथित गबन से संबंधित मामले में छापेमारी के बाद 34 करोड़ रुपये की बैंक और सावधि जमा को धनशोधन-रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत जब्त कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला असम भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा 2013-16 के दौरान 118 करोड़ रुपये के ठेकों को 'धोखाधड़ी' से ‘पूर्वश्री प्रिंटिंग हाउस’ नामक कंपनी को दिए जाने से संबंधित है, जिसका स्वामित्व प्रियांशु बोइरागी के पास है। ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए उपकर के रूप में एकत्रित धन के दुरुपयोग का मामला है। छापेमारी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई।"
Aaj Ki Taza Khabar: बदलापुर घटना के खिलाफ पुणे में MVA का प्रदर्शन
बदलापुर में दो बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने शनिवार को पुणे में विरोध प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में राकांपा और एमवीए के नेताओं ने अपने हाथ में काली पट्टी बांध रखी थी और बारिश के दौरान भी इन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि 'ऐसा कोई भी दिन नहीं है जब महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटना न होती है। सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार कह रही है कि विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है। इसे राजनीति कहना असंवेदनशील है।'
Taza Khabar: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान?
कांग्रेस और आम आदमी के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर अब पूर्णविराम लगता नजर आ रहा है। हरियाणा में दोनों पार्टियों ने अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। तभी तो कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी खुद में मजबूत है तथा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
Taza Khabar: रक्षा मंत्री राजनाथ वाशिंगटन दौरे पर भारत, अमेरिका ने दो अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वाशिंगटन की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने दो प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। सिंह दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को हस्ताक्षरित ये समझौते सुरक्षा व्यवस्था आपूर्ति (SOSA) और संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में समझौता ज्ञापन से संबंधित हैं।
Taza Khabar: Rajasthan: जालोर में सुंधा माता के झरने में बह गए 5 श्रद्धालु, एक महिला की मौत, 3 को बचाया
राजस्थान के जालोर में सुंधा माता मंदिर (sundha mata mandir jalore) परिसर में पहाड़ी झरने के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिसमें माता के दर्शन करने आई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई गौर हो कि सुंधा माता पहाड़ी इलाके में शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।
Aaj Ki Taza Khabar: यूक्रेन, पोलैंड की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा पूरी कर शनिवार को स्वदेश लौट आए। 21 और 22 अगस्त को पीएम पोलैंड की यात्रा पर थे और 23 अगस्त को उन्होंने यूक्रेन का 7 घंटों का संक्षिप्त दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोनों देशों का यह दौरा काफी अहम है। पोलैंड की यात्रा पर 45 साल बाद कोई भारतीय पीएम गया जबकि यूक्रेन में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने में अपना पूरा सहयोग का भरोसा दिया।
Aaj Ki Taza Khabar: कोलकाता डॉक्टर रेप एंड मर्डर: आरोपी संजय राय के दोस्तों ने बताया उसका "घिनौना सच"
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज (RG kar Medical College and Hospital) में एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी संजय राय के दोस्तों से टाइम्स नाउ नवभारत ने खास बातचीत की जिसमें उन्होने संजय राय के व्यवहार, उसकी गंदी हरकतों और लड़कियों और महिलाओं को लेकर उसकी घृणित सोच का खुलासा किया है।
Aaj Ki Taza Khabar: प्रेसीडेंसी जेल के सेल नंबर 21 में है संजय राय, रात के खाने में दिया गया मटन और रोटी
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की ट्रेन डॉक्टर का रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार संजय राय को प्रेसीडेंसी जेल में के सेल नंबर 21 में रखा गया है। जेल मैनुअल के मुताबिक शुक्रवार की शाम को उसे खाने में मटन और रोटी दिया गया। प्रेसीडेंसी जेल काफी महत्वपूर्ण है, इसका अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है। आजादी के दौरान कई सारे स्वतंत्रता सेनानी इसी जेल में बंद थे। हाल के दिनों की बात करें तो कुणाल घोष भी जेल के सेल नंबर 21 में बंद थे। इसी सेल के बगल में पार्थो चटर्जी भी बंद रहे।
Aaj Ki Taza Khabar: आरक्षण विरोधी सोच रखती है सपा और कांग्रेस, मायावती ने लगा दिए ये गंभीर इल्जाम
एक ओर अखिलेश यादव ने मायावती के लिए नरम रुख अपना रखा है, तो वहीं दूसरी तरफ बसपा प्रमुख लगातार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जुबानी प्रहार कर रही हैं। इस बीच मायावती ने दावा किया है कि सपा और कांग्रेस की सोच आरक्षण विरोधी है। उन्होंने इस दौरान क गंभीर इल्जाम लगाए।
Aaj Ki Taza Khabar: अमृतसर में एक एनआरआई को उसके घर पर हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारी
पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह एक एनआरआई को उसके घर पर दो हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी, अमृतसर के दबुर्जी में शनिवार की अल सुबह करीब दो युवक घर में घुसे और परिवार के सामने गोलियां मार दी, बताते हैं कि पीड़ित घायल है।
Aaj Ki Taza Khabar: अखिलेश यादव और मायावती क्या फिर आएंगे साथ? सपा के मुखिया ने दिया बड़ा संकेत
अखिलेश यादव ने मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक को खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए ये कहा है कि विधायक पर मानहानि का मुकदमा होना चाहिए। सपा प्रमुख ने आखिर ऐसा क्यों कहा, आपको इस रिपोर्ट में सारा माजरा समझाते हैं।
Aaj Ki Taza Khabar: गठबंधन से बाहर रखने पर तिलमिलाई PDP, कांग्रेस को दी खुली चुनौती
म्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रंगत पकड़ते ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। नेता एक दूसरे पर हमला करने लगे हैं। महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। अनंतनाग सीट से नामांकन दाखिल करने वाले पीडीपी उम्मीदवार ने कहा है कि 'महबूबा मफ्ती के नेतृ्त्व में पार्टी ने हमेशा जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के मुद्दे को उठाया है। इंडिया अलायंस की जहां तक बात है तो वह राष्ट्रीय स्तर का गठबंधन है। कांग्रेस के शासन के दौरान यहां के लोगों को स्पेशल स्टेटस दिया गया था, कांग्रेस में यदि साहस है तो उसे अपने घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) में लिखना चाहिए कि वे इस राज्य को दोबारा विशेष राज्य का दर्जा देंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं लिख सकते। हालांकि, अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने के लिए वह राहुल गांधी को सैल्यूट करते हैं।'
Aaj Ki Taza Khabar: स्पेस में भारत का और बड़ा कीर्तिमान, पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट लॉन्च
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और लंबी छलांग लगा दी है। भारत ने अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। तमिलनाडु के स्टार्ट अप स्पेस जोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप के साथ मिलकर इस रॉकेट को बनाया है। इस रॉकेट को शनिवार सुबह चेन्नई के तिरूविदनधई से छोड़ा गया। यह रॉकेट अपने साथ तीन क्यू सैटेलाइट और 50 PICO सैटेलाइट लेकर गया। इसे सब-ऑर्बिटल ट्रैजेक्टरी में स्थापित किया गया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कितना अहम है अनुच्छेद 370 का मुद्दा? समझिए सारा गणित
जम्मू कश्मीर में किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब 4 अक्टूबर को मिल जाएगा। एक ओर फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती कांग्रेस को कोस रही हैं। इन सबके अलावा भारतीय जनता पार्टी किस रणनीति पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी, ये देखना अहम होगा।
Aaj Ki Taza Khabar: टीम इंडिया के गब्बर ने इमोशनल वीडियो जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
टीम इंडिया के लिए तोबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने आज यानी शनिवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। धवन ने अपने पोस्ट में बीसीसीआई, डीडीसीए और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनको बधाई देने लगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी बार भारत के लिए 2022 में खेला था। इसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। हालांकि, वे आईपीएल में खेल रहे थे। वर्तमान में वे पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।