LIVE
आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, अब तक 10 FIR दर्ज, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 20 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक मजदूर अब भी मलबे में फंसे हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज होगी, जिसमें नए ट्रस्टियों के चयन समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन का अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
- सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी सुरंग ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच से अधिक मजदूर पिछले 24 घंटे से मलबे के भीतर फंसे हुए हैं। बचाव दल लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रहा है और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
- हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य
- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत का हाल जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
- सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने अस्पताल के डॉक्टरों से वांगचुक के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके इलाज की प्रगति के बारे में चर्चा की। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक
- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित होगी। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद हो रही यह दूसरी बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के कई सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ अन्य सदस्यों के बुधवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।
- मणिरामदास जी की छावनी में शाम चार बजे प्रस्तावित बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफों के साथ-साथ अयोध्या राज परिवार के पूर्व मुखिया बिमलेंद्र मोहन मिश्र के निधन से खाली हुई सीटों पर तीन नए ट्रस्टियों के चयन पर भी फैसला लिया जाएगा।
- मौसम अपडेट
- देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन से चार दिनों तक मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार, 22 जुलाई के लिए 18 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
- मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- वहीं, दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। IMD ने 22 से 25 जुलाई के बीच अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी भी जारी की है।
JUL 22, 2026 09:51 IST
CJP प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस सख्त, पांच थाना क्षेत्रों में दर्ज हुईं 10 FIR
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ये मामले दर्ज किए गए हैं।
थाना-वार दर्ज एफआईआर का विवरण इस प्रकार है:
संसद मार्ग थाना – 4 एफआईआर
कनॉट प्लेस (सीपी) थाना – 3 एफआईआर
मंदिर मार्ग थाना – 1 एफआईआर
बाराखंभा रोड थाना – 1 एफआईआर
कर्तव्य पथ थाना – 1 एफआईआर
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JUL 22, 2026 08:22 IST
अजित पवार की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, समाज सेवा और महाराष्ट्र के विकास में योगदान को किया याद
पीएम मोदी ने लिखा-"श्री अजित पवार जी की जयंती पर उन्हें नमन। समाज सेवा और महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। समाज के सभी वर्गों में उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त था। राज्य में एनडीए सरकार उनके सपनों और विजन को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।"
JUL 22, 2026 08:16 IST
पाकिस्तान: बातचीत विफल होने के बाद पेट्रोल पंप मालिकों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव को लेकर सरकार और ऑल पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन (APPPOA) के बीच हुई बातचीत विफल हो गई है। इसके बाद एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि बुधवार रात 12 बजे (आधी रात) से देशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे।
एसोसिएशन के प्रतिनिधि नोमान बट्ट ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के साथ हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव का सिस्टम पेट्रोल पंप संचालकों के लिए स्वीकार्य नहीं है।
APPPOA के अध्यक्ष हुमायूं खान ने कहा कि डीलरों की मांग है कि ईंधन की कीमतें मासिक आधार पर तय की जाएं और उनके कमीशन में भी संशोधन किया जाए। उनका आरोप है कि सरकार, ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की रोजाना कीमत बदलने की नीति से कारोबार में अनिश्चितता बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नीति बनाने से पहले पेट्रोल पंप संचालकों से कोई सलाह नहीं ली जाती।
इस बीच, मंगलवार को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 4.93 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 320.73 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, डीजल 7.15 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 367.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
उधर, पाकिस्तान गुड्स ट्रांसपोर्ट अलायंस (PGTA) ने भी ईंधन की बढ़ती कीमतों के बाद मालभाड़े में 5 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। संगठन ने पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल का समर्थन भी किया है।

JUL 22, 2026 08:14 IST
NEET-UG पेपर लीक से सोनम वांगचुक की तबीयत तक, संजय सिंह ने राज्यसभा में चर्चा कराने की मांग
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव (Suspension of Business Notice) का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET-UG प्रश्नपत्र लीक, सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की कथित विफलता, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति जैसे मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की है। संजय सिंह ने इन विषयों को जनहित से जुड़ा बताते हुए सरकार से सदन में विस्तृत जवाब देने की मांग की है।
JUL 22, 2026 07:34 IST
असम में बाढ़ से हालात और बिगड़े, 21 और लोगों की मौत: आधिकारिक बुलेटिन
असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को और गंभीर हो गई। पिछले 24 घंटों में 21 और लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के 16 जिलों में 5.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने देर रात जारी बुलेटिन में दी।
बुलेटिन के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिले में 13 लोगों की मौत हुई। चराइदेव में पांच, गोलाघाट में दो और जोरहाट में एक व्यक्ति की जान गई। इसके साथ ही इस वर्ष राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वह बुधवार से बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। एएसडीएमए के अनुसार, बाढ़ से गोलाघाट, कामरूप, होजाई, डिब्रूगढ़, बिश्वनाथ, धेमाजी, सोनितपुर, उदालगुड़ी, नगांव, चराइदेव, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट, तिनसुकिया, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर और शिवसागर सहित 16 जिलों में 5,64,600 से अधिक लोग प्रभावित हैं। सोमवार को 15 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 3.63 लाख से अधिक थी।
बुलेटिन के मुताबिक, 44 राजस्व मंडलों के 872 गांव अब भी जलमग्न हैं। सबसे अधिक 3,59,535 लोग शिवसागर जिले में प्रभावित हैं। इसके बाद जोरहाट में 87,662 और चराइदेव में 72,646 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में फिलहाल 71 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 12,284 विस्थापित लोगों को ठहराया गया है।

JUL 22, 2026 06:54 IST
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित होगी। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद हो रही यह दूसरी बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
JUL 22, 2026 06:52 IST
ईरान पर लगातार 11वीं रात अमेरिकी हमला, होरमुज जलडमरूमध्य में खतरा कम करने के लिए सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) लगातार 11वीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। CENTCOM के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उस सैन्य क्षमता को कमजोर करना है, जिससे वह होरमुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। अमेरिकी सेना का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी रखा गया है।