आज की ताजा खबर 22 मार्च, 2025: हरियाणा में महायज्ञ के दौरान चलीं गोलियां; नागपुर हिंसा में एक ने गंवाई जान, पढ़ें दिनभर की खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) 22 March 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अप्रैल को श्रीलंका की यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार पोर्टल अदादेराना डॉट एलके की खबर के मुताबिक, दिसानायके ने संसद में अपने संबोधन के दौरान मोदी की यात्रा की तारीख की घोषणा की। विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि मोदी 2024 में राष्ट्रपति दिसानायके की दिल्ली यात्रा के दौरान हुए समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए कोलंबो आएंगे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विदर्भ के सबसे बड़े शहर नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद पहली बार शुक्रवार देर शाम यहां पहुंचे। नागपुर के कई हिस्सों में 17 मार्च को पथराव और आगजनी की खबरें आईं। इसके अलावा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2011 से 2014 के बीच नोएडा में ‘स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं’ के आवंटन, विकास और मंजूरी में कथित अनियमितताओं को लेकर तीन मामले दर्ज किए हैं।
आज की ताजा खबर 22 मार्च, 2025: हरियाणा में महायज्ञ के दौरान चलीं गोलियां; नागपुर हिंसा में एक ने गंवाई जान, पढ़ें दिनभर की खबरें
यहां पढ़ें देशभर के हर मुख्य समाचार सबसे पहले
शहडोल में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों पर मामला दर्ज
प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
पटियाला में कर्नल की पिटाई के मामले की न्यायिक जांच हो: कांग्रेस
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आठ घर जलकर खाक
'महिला पुलिस कांस्टेबलों पर पत्थर फेंके गए, छेड़छाड़ की खबरें झूठी': नागपुर हिंसा पर बोले फडणवीस
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने 14 विधायकों को एमसीडी के लिए मनोनीत किया
नागपुर हिंसा मामले में पहली मौत
बिहार में मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामलों में वांछित अपराधी मारा गया
उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गोपनीय सूचना के आधार पर उस स्थान पर पहुंची जहां झा छिपा हुआ था। कृष्णन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों को देखकर झा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चला दीं जिसके बाद एसटीएफ के दल ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में झा घायल हो गया और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’
