22 दिसंबर 2024: दिल्ली में महिलाओं को 1000 रु, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, 23 दिसंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र में हो गया मंत्रालयों का बंटवारा; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
22 दिसंबर 2024 हिंदी समाचार Updates: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ ही दिनों पहले ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana) और ‘संजीवनी योजना’ (Sanjeevani Yojana) की शुरुआत के बारे में जानकारी साझा की थी। आज घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दोनों ही योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जायेंगे। महाराष्ट्र में महायुति सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। गृह विभाग समेत कई बड़े मंत्रालय देवेन्द्र फडणवीस ने खुद अपने पास रखा है। एकनाथ शिंदे की मांग के बाद गृह उन्हें नहीं मिला है। एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिला है। दूसरे डिप्टी सीएम अजित पवार के पास वित्त मंत्रालय रहेगा वहीं संसद में धक्का-मुक्की कांड में नया अपडेट सामने आया है। मामले की डांट कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच 23 दिसंबर यानी सोमवार को भाजपा के घायल सांसदों के बयान दर्ज कर सकती है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि दोनों सांसदों को शनिवार को आईसीयू से वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया उधर शनिवार को अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने उस बिल पर साइन कर दिया है, जिससे अमेरिकी सरकार ठप होने से बच जाएगी। अमेरिकी सरकार पर शटडाउन होने का खतरा मंडरा रहा था वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले सीरीज के चौखे टेस्ट मैच से पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर आई है। शनिवार को अभ्यास के दौरान भारत का धाकड़ ओपनर चोटिल हो गया, जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें
22 दिसंबर 2024: दिल्ली में महिलाओं को 1000 रु, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, 23 दिसंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र में हो गया मंत्रालयों का बंटवारा; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
