LIVEआज की ताजा खबर, 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मौतों की आशंका, 20 घायल; शाह बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
आज की ताजा खबर लाइव, 24 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से शक्ति दुबे ने पहली रैंक (AIR 1) पाई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में जमीन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

आज की ताजा खबर, 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मौतों की आशंका, 20 घायल; शाह बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
22 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से शक्ति दुबे ने पहली रैंक (AIR 1) पाई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में जमीन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। जांच एजेंसी ने रांची, बोकारो, रामगढ़ सहित झारखंड और बिहार के कुल 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
बोकारो के मौजा तेतुलिया क्षेत्र में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त और धोखाधड़ी से अधिग्रहण से जुड़ा मामला सामने आया है। पीएम मोदी मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।
2016 और 2019 में रियाद की अपनी पिछली यात्राओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह खाड़ी देश की तीसरी यात्रा है। अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक काश पटेल ने आश्वासन दिया कि पंजाब में हमलों में शामिल आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद न्याय किया जाएगा। काश पटेल ने टीम के प्रयासों की सराहना की। भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों नेता भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक संबंधों को और आगे बढ़ाने के तरीकों के साथ-साथ वाशिंगटन की व्यापार नीति पर नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी समझौते को सोमवार को मंजूरी दे दी। रूस की संसद ने इस समझौते को पूर्व में स्वीकृति दे दी थी।
क्रेमलिन प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। जनवरी में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की मॉस्को यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौता राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा और एकतरफा प्रतिबंधों के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध तक कई क्षेत्रों में मजबूत संबंध बनाने के लिए आपसी प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप देता है। हालांकि, इसमें दोनों में किसी देश पर किसी तीसरे देश के आक्रमण के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई का प्रावधान नहीं है।
- अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से की मुलाकात
- पुतिन ने ईरान के साथ महत्वपूर्ण समझौते को मंजूरी दी
- हरियाणा सरकार ने बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएफ अधिकारियों का तबादला किया
- विपक्ष की आवाज दबाने की भाजपा की साजिश में आरएसएस भी शामिल: कांग्रेस
- दुनिया भर में तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत प्रगति कर रहा है : राजनाथ सिंह
आज की ताजा खबर, 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़ Live: PM मोदी ने अमित शाह से की फोन पर बात
Amit Shah Meeting On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। इसे लेकर न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी बल्कि गृह मंत्री अमित शाह भी सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की और उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा।
आज की ताजा खबर, 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़ Live: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 3-4 टूरिस्टों के घायल होने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों की फायरिंग में 3-4 टूरिस्ट के घायल होने की खबर है। घटना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आईजीपी ने भी हमले में 3-4 पर्यटकों के घायल होने की पुष्टि की है। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकी हमलों में तेजी आई है और आतंकी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
पुणे में रोड रेज की घटना में दंपति पर हमला; तीन लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे शहर में रोड रेज की घटना में एक दंपति पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 18 अप्रैल को देर रात पाषाण इलाके में हुई।अधिकारी ने बताया कि दंपति रात का भोजन कहीं बाहर करने के बाद घर लौट रहे थे और जब वे पाषाण सर्किल क्षेत्र में पहुंचे तो उन्होंने हॉर्न बजा कर एक दोपहिया वाहन सवार लोगों को सड़क के बीच से हटने का संकेत दिया।
शक्ति दुबे ने गाड़ा झंडा, यूपीएसी सिविल सर्विसेज परीक्षा में आई पहली रैंक
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से शक्ति दुबे ने पहली रैंक (AIR 1) पाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर संसदीय समिति की बैठक में ‘नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा बैग लेकर पहुंचीं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज
नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर कांग्रेस पर दबाव बनाए रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज मंगलवार को एक संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा बैग लेकर संसदीय सौध (एनेक्सी) पहुंचीं। बांसुरी स्वराज ‘एक साथ चुनाव कराने’ के प्रस्ताव वाले विधेयकों पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचीं। उनके काले रंग के बैग पर लाल रंग से ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखा हुआ था। प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित तौर पर 988 करोड़ रुपये के धनशोधन के लिए यहां एक विशेष अदालत में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।
केरल के कोट्टायम में व्यवसायी और उसकी पत्नी घर में मृत पाए गए, हत्या की आशंका
केरल के कोट्टायम स्थित थिरुवथुक्कल में मंगलवार को एक व्यवसायी और उसकी पत्नी की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुबह दोनों के शव खून से लथपथ मिले और बाद में पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान एक ऑडिटोरियम के मालिक और जिले में कई अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाने वाले विजयकुमार तथा उनकी पत्नी मीरा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह घर में काम करने आई उनकी घरेलू सहायिका ने इमारत के सामने वाले हिस्से में दंपति के शव देखे। उन्होंने बताया कि घरेलू सहायिका पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश करती थी, लेकिन आज सुबह घर बंद होने के कारण उसने सामने वाले दरवाजे से इमारत में प्रवेश किया।
मुंबई में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मुंबई के विक्रोली इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। विक्रोली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान सुमन (36) के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ विक्रोली ईस्ट इलाके में रहती थी। हत्या का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति रात की ड्यूटी करने के बाद मंगलवार तड़के लगभग 5:30 बजे घर लौटा। उसने घर में अपनी पत्नी को खून से लथपथ पड़ा पाया। इसके बाद उसने हत्या की सूचना तुरंत मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को कॉल करके दी। सूचना पाकर विक्रोली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और फोरेंसिक लैब की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण और आरोपी की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
भारत-सऊदी अरब संबंधों में असीम संभावनाएं हैं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब को भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक बताया और इसे एक विश्वसनीय मित्र एवं सहयोगी करार देते हुए कहा कि वर्तमान समय उनके संबंधों के लिए आशाजनक समय है, जिसमें ‘असीमित संभावनाएं’ हैं। सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा से पहले अरब न्यूज को दिए साक्षात्कार में मोदी ने कहा, ‘‘भारत और सऊदी अरब न सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरे विश्व की शांति, प्रगति तथा समृद्धि के लिए एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
आज सऊदी अरब रवाना होंगे PM मोदी
पीएम मोदी मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। 2016 और 2019 में रियाद की अपनी पिछली यात्राओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह खाड़ी देश की तीसरी यात्रा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर अमेरिका में आतंकी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर बोले एफबीआई निदेशक काश पटेल
अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक काश पटेल ने आश्वासन दिया कि पंजाब में हमलों में शामिल आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद न्याय किया जाएगा। काश पटेल ने टीम के प्रयासों की सराहना की।
हरियाणा सरकार ने बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएफ अधिकारियों का तबादला किया
हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया, जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी और कई जिलों के पुलिस प्रमुख शामिल हैं। सोमवार देर शाम जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 42 आईपीएस अधिकारियों के अलावा, सरकार ने तत्काल प्रभाव से हरियाणा पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले के आदेश भी जारी किए।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपहरण के फर्जी मामले का भंडाफोड़ किया
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने सोमवार को अपहरण के एक फर्जी मामले का भंडाफोड़ करने का दावा किया, जिसमें 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया, "पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शिकायतकर्ता पिता और उसके बेटे ने उधार की रकम लौटाने से बचने के लिए अपहरण का मामला गढ़ा था। उन्होंने कहा कि वादी और उसके बेटे को रविवार को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के पिथेर गांव निवासी गुड़ व्यापारी नवाब सिंह (46) ने शुक्रवार को मथुरा जिले के जमुनापार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे सोनू (22) का अपहरण कर लिया गया है और उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच में यह मामला फर्जी पाया गया।
दुनिया भर में तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत प्रगति कर रहा है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत एक राष्ट्र के रूप में सभी तरफ से सुरक्षित है और दुनिया भर में अनिश्चितताओं के बावजूद देश प्रगति कर रहा है। राजस्थान के सिरोही जिले में ब्रह्माकुमारीज में एक कार्यक्रम में मंत्री ने देश की प्रगति के लिए पूरी लगन से सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों को श्रेय दिया। सिंह ने कहा कि आज युद्ध की परिभाषाएं बदल रही हैं। अब युद्ध साइबर, अंतरिक्ष, सूचना और मनोवैज्ञानिक मोर्चों पर लड़े जा रहे हैं। मैं अपने बहादुर सैनिकों को सलाम करता हूं, जिनकी वजह से हम चैन की सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की सुरक्षा के लिए एक सैनिक को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘एक सैनिक के लिए शारीरिक शक्ति बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक सैनिक को कठिन वातावरण में रहना पड़ता है। उसे विभिन्न प्रकार के उपकरणों को संभालना पड़ता है। इसलिए हमारे सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण में भी बड़े पैमाने पर शारीरिक शक्ति पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
पुतिन ने ईरान के साथ महत्वपूर्ण समझौते को मंजूरी दी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी समझौते को सोमवार को मंजूरी दे दी। रूस की संसद ने इस समझौते को पूर्व में स्वीकृति दे दी थी। क्रेमलिन प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। जनवरी में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की मॉस्को यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौता राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा और एकतरफा प्रतिबंधों के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध तक कई क्षेत्रों में मजबूत संबंध बनाने के लिए आपसी प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप देता है। हालांकि, इसमें दोनों में किसी देश पर किसी तीसरे देश के आक्रमण के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई का प्रावधान नहीं है।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से की मुलाकात
भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों नेता भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक संबंधों को और आगे बढ़ाने के तरीकों के साथ-साथ वाशिंगटन की व्यापार नीति पर नई दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा की।
यहां पढ़ें पूरी खबर