
हिंदी समाचार, 21 जून 2024 : दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर फिलहाल रोक
हिंदी न्यूज़ 21 जून 2024 और बड़ी खबरें: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में बारिश हुई है। इस बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। दुनिया आज योग दिवस मना रही है। इस मौके पर न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर दुनियाभर के हजारों लोग योग करने के लिए इकट्ठे हुए। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर में डल झील के किनारे योग करेंगे। इस कार्यक्रम में 6000 लोगों के जुटने की उम्मीद है। वहीं, यूजीसी-नेट परीक्षा में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, ओडिशा सरकार ने बालासोर में कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य के सूत्रों के मुताबिक देश भर में लू से 114 लोगों की मौत हुई है। इस साल 1 मार्च से 19 जून के बीच 40,000 से अधिक संदिग्ध हीटस्ट्रोक के मामले सामने आए हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...