आज की ताजा खबर, 21 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: खरगे, राहुल ने पीएम आवास के पास दिया धरना, बात करने पहुंचे जितेंद्र सिंह; वियतनाम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
आज की ताजा खबर लाइव, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [CJP जंतर मंतर प्रदर्शन], [सिक्किम सुरंग हादसा], [भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च में हुई हिंसा और लाठीचार्ज के बाद जंतर-मंतर पर तनाव के बीच लोग फिर जुट गए हैं। वहीं, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने गाड़ियों में तोड़फोड़ के आरोप में कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात उपद्रवियों पर FIR दर्ज की है। दूसरी ओर, सोनम वांगचुक की अस्पताल से प्राइवेट ट्रांसफर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इधर मॉनसून सत्र का दूसरा दिन जारी है और लोकसभा में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है।
इसके साथ ही, भारत ने पाकिस्तान को अल्टीमेटम दिया है कि आतंकवाद खत्म किए बिना 'सिंधु जल संधि' अपने पुराने स्वरूप में लागू नहीं होगी। उधर, यूक्रेन तट के पास रूसी हमले में एक भारतीय नाविक समेत 9 लोगों की जान चली गई है, जबकि सिक्किम में एक निर्माणाधीन सुरंग ढहने और जहरीली गैस के रिसाव के कारण 27 मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [CJP जंतर मंतर प्रदर्शन], [सिक्किम सुरंग हादसा], [भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरा छात्र आंदोलन अब और उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को संसद मार्च के दौरान हुए भारी लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों और 15-20 गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में दंगा और उपद्रव की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। CJP प्रमुख अभिजीत दिपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पहुंचकर फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। दिपके ने आरोप लगाया कि पुलिसिया बर्बरता में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हैं और RML अस्पताल में भर्ती एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक है। वहीं, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट में पेश की जानी है, जिसके आधार पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने पर फैसला होगा।
दूसरी तरफ, कूटनीतिक और वैश्विक मोर्चे पर भी बड़ी खबरें सामने आई हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि सीमा पार आतंकवाद का खात्मा किए बिना 1960 की ऐतिहासिक 'सिंधु जल संधि' पर कोई पुनर्विचार या बहाली संभव नहीं है। इधर मॉनसून सत्र का दूसरा दिन जारी है और लोकसभा में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का संचालन फिर शुरू
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आयुक्त ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन या अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों या ’होल्डिंग एरिया’ में ही रुकें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्वरूप ने कहा कि सभी विभागों को मौसम की स्थिति तथा यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की
खरगे, राहुल ने प्रधानमंत्री के आवास के पास धरना दिया, बात करने पहुंचे जितेंद्र सिंह
झारखंड के हजारीबाग में जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला
दिल्ली में घर में आग लगने से एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की मौत
उन्होंने बताया कि आग घर की तीसरी मंजिल पर लगी थी और वहां से दो बच्चियों और एक महिला के शव बरामद हुए हैं। अधिकारी ने बताया की सुबह 11:10 बजे तक आग को बुझा दिया गया।
वहीं, पुलिस ने कहा कि लोधी कॉलोनी थाने में सुबह 10:26 बजे एक घर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अग्निशमन वाहनों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घर के अंदर तीन लोग मृत पाए गए और मृतकों की पहचान आकांशा शर्मा (40), 12 वर्षीय आराध्या (मित्ज़ी) और आठ वर्षीय मिहिका (रित्ज़ी) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि आकांशा शर्मा का 2020 से मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का इलाज चल रहा था और घटना के समय, उनके पति मोहित शर्मा तथा परिवार के अन्य सदस्य दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। अपराध टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल किसी गड़बड़ी का कोई संकेत सामने नहीं आया है, फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारण की जांच की जा रही है। परिवार को स्थानीय अधिकारियों ने सहायता की पेशकश की है।
गाजियाबाद में माता-पिता की हत्या के आरोप में दो भाई हिरासत में
उन्होंने कहा, ’’पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार ’फॉरेंसिक टीम’ ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। डीसीपी ने कहा, ’’शुरुआती जांच से पता चला है कि परिवार में लंबे समय से घरेलू झगड़ा चल रहा था, जिसमें संपत्ति का विवाद भी शामिल था।’’ उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि कथित हत्याएं पारिवारिक झगड़े के कारण हुई बहस के दौरान की गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, माता-पिता ने कथित तौर पर दोनों बेटों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था तथा चूंकि दोनों कथित तौर पर बेरोजगार थे, जिसके कारण परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार रात, ऐसी ही एक बहस कथित तौर पर हिंसक हो गई। उन्होंने बताया कि गंगाशरण के सिर पर चोटें आई थीं और गला घोंटे जाने का भी संदेह है। पुलिस का कहना है कि लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
दिल्ली आएंगे उद्धव ठाकरे
रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ठगने वाली आठ फर्जी होटल वेबसाइट बंद की गईं
राहुल, प्रियंका पीएम आवास के पास धरने पर बैठे
वियतनाम में बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत
बस के चालक ट्रान थान हाई (41) ने बताया कि आग इतनी तेज़ी से फैली कि कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में आधा घंटा लगा। अधिकारियों ने जली हुई बस से सात शव बरामद किए। घायल पांच यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों सदनों में कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में पीएम मोदी का रुख
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: बलरामपुर से आईएसआई नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के अनुसार, एटीएस को खुफिया सूचना मिली थी कि बलरामपुर निवासी शहरोज अहमद पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के नेटवर्क से जुड़कर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है तथा किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर 19 जुलाई को गैसड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जमधरा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि अक्टूबर 2025 में कथित आईएसआई एजेंट जसवीर चौधरी ने फेसबुक पर 'जिगर वाले शूटरों' की मांग संबंधी एक पोस्ट साझा की थी। एटीएस का आरोप है कि शहरोज ने इस पोस्ट पर स्वयं को सबसे "जिगरवाला" बताते हुए टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों के बीच संपर्क स्थापित हुआ। बाद में बातचीत व्हाट्सएप, मैसेंजर और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर होने लगी। एजेंसी का दावा है कि इसी दौरान आरोपी को भारत में युवाओं को आर्थिक प्रलोभन देकर नेटवर्क से जोड़ने और स्लीपर सेल तैयार करने के निर्देश दिए गए।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी मूल रूप से मुंबई में रह रहा था, लेकिन कथित पाकिस्तानी एजेंट के निर्देश पर दो दिन पहले अपने गांव लौटा था। एटीएस के अनुसार उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक सामग्री लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस काम के लिए उसके बैंक खाते में 5,000 रुपये भी भेजे गए थे।
एटीएस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनसे डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। एजेंसी का कहना है कि इन उपकरणों से मिले इनपुट के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यूपी एटीएस ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 148, 152 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि पूछताछ के दौरान आईएसआई समर्थित नेटवर्क, उसके संपर्कों और संभावित साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन, RML अस्पताल पहुंचे अभिजीत दिपके और दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
इससे पहले अभिजीत दिपके ने राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल जाकर सोमवार के लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर दावा किया कि एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
सोमवार को पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के दौरान शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो और दिपके को ले जा रहे एक ट्रक पर भी हमले का आरोप लगा है।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने 15-20 गाड़ियों में तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट में तलब की गई है।
'आतंकवाद खत्म करे पाकिस्तान': भारत ने साफ किया कि मौजूदा स्वरूप में नहीं चलेगी 'सिंधु जल संधि'
भारत ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को पूरी तरह से बंद नहीं करता, तब तक जल बटवारे की पुरानी शर्तों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का यह सख्त रुख पाकिस्तान की कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।
यूक्रेन तट के पास रूसी हमले में मर्चेंट नेवी का भारतीय नाविक शहीद
काला सागर में यूक्रेन के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए भीषण रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले में केरल के रहने वाले एक युवा नाविक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि इस हमले में कुल 9 लोग मारे गए हैं।
मृतक नाविक की कुछ ही हफ्ते पहले सगाई हुई थी और इस दुखद खबर के सामने आते ही केरल में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सिक्किम में सुरंग ढही: 8 लोगों की मौत
इस मलबे के नीचे दबने से 8 मजदूर की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 27 अन्य मजदूर अभी भी सुरंग के भीतर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
सुरंग के भीतर से खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण एनडीआरएफ और बचाव टीमों को राहत कार्य चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
