LIVE21 दिसंबर 2024: पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, रूस के कजान में 26/11 जैसा हमला, ऊंची बिल्डिंग से टकराया ड्रोन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वांरेट; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
21 दिसंबर 2024 हिंदी समाचार Updates: रूस के कजान में एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। यह ड्रोन हमला अमेरिका में हुए 26/11 जैसा है। हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया गया है। सीएसके के इस बल्लेबाज पर प्रोविडेंट फंड में घोटाले का आरोप लगा है। पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किए गए वांरेट के आधार पर पुलकेशिनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो गया है, लेकिन धक्कामुक्की कांड की चर्चा देशभर में हो रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने धक्कामुक्की कांड से जुड़ी शिकायतों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल, धक्कामुक्की कांड की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है वहीं भारत ने बांग्लादेश को कड़े शब्दो में चेतावनी दी है। अभी तक संबंध ठीक करने की बात कहने वाला भारत अब सख्त रुख दिख दिखा रहा है। भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक सलाहकार द्वारा की गई उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ढाका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय क्षेत्र के कुछ इलाकों को उनके देश (बांग्लादेश) का हिस्सा होना चाहिए उधर एक देश एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी में भाजपा के 16, कांग्रेस के पांच, सपा, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के दो-दो तथा शिवसेना, तेदेपा, जदयू, रालोद, लोजपा (रामविलास), जन सेना पार्टी, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-(सपा), माकपा, आप, बीजद और वाईएसआरसीपी के एक-एक सदस्य शामिल हैं वहीं मोदी सरकार ने नारियल के किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मिलिंग खोपरा की MSP में वृद्धि को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिलिंग खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 11,582 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी है वहीं बॉल खोपरा के लिए 12,100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है, जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें।

21 दिसंबर 2024: पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, रूस के कजान में 26/11 जैसा हमला, ऊंची बिल्डिंग से टकराया ड्रोन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वांरेट; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
21 दिसंबर 2024 हिंदी समाचार Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जहां वह कुवैती नेताओं के साथ बातचीत और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशअल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। 43 वर्ष बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की यह पहली यात्रा है। रूस के कजान में एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। यह ड्रोन हमला अमेरिका में हुए 26/11 जैसा है। हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया गया है। सीएसके के इस बल्लेबाज पर प्रोविडेंट फंड में घोटाले का आरोप लगा है। पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किए गए वांरेट के आधार पर पुलकेशिनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो गया है, लेकिन धक्कामुक्की कांड की चर्चा देशभर में हो रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने धक्कामुक्की कांड से जुड़ी शिकायतों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल, धक्कामुक्की कांड की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है वहीं भारत ने बांग्लादेश को कड़े शब्दो में चेतावनी दी है। अभी तक संबंध ठीक करने की बात कहने वाला भारत अब सख्त रुख दिख दिखा रहा है। भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक सलाहकार द्वारा की गई उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ढाका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय क्षेत्र के कुछ इलाकों को उनके देश (बांग्लादेश) का हिस्सा होना चाहिए उधर एक देश एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी में भाजपा के 16, कांग्रेस के पांच, सपा, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के दो-दो तथा शिवसेना, तेदेपा, जदयू, रालोद, लोजपा (रामविलास), जन सेना पार्टी, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-(सपा), माकपा, आप, बीजद और वाईएसआरसीपी के एक-एक सदस्य शामिल हैं वहीं मोदी सरकार ने नारियल के किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मिलिंग खोपरा की MSP में वृद्धि को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिलिंग खोपरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 11,582 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी है वहीं बॉल खोपरा के लिए 12,100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है, जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें।
- नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके
- पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे
- कजान में यूक्रेन के ड्रोन ने रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना
- एएसआई ने किया संभल के कल्कि विष्णु मंदिर में सर्वेक्षण
आंध्र प्रदेश में खड़े ट्रक से टकराई वैन, चार लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले में शनिवार सुबह एक वाहन खड़े हुए ट्रक से टकरा गया, जिससे दो साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पेनुगोंडा के उपमंडल पुलिस अधिकारी वेंकटेश्वरलु ने बताया कि दुर्घटना मड़कसिरा गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर कोडिकोंडा सिरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 544ई पर सुबह लगभग 5.30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि वाहन में 13 लोग सवार थे और संभवत: चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई जब 13 तीर्थयात्रियों का एक समूह तिरुमाला से लौट रहा था।
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
उत्तराखंड में धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि पिथौरागढ़ में तवाघाट के पास भूस्खलन पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई। जिलाधिकारी ने बताया, “धारचूला के उप जिलाधिकारी और बीआरओ अधिकारी मौके पर पहुंचे और भारत-चीन सीमा पर लिपुलेख तक जाने वाली सड़क को खोलने का काम जारी है।” उन्होंने बताया कि सड़क को जल्द ही खोल दिया जाएगा। गोस्वामी ने बताया कि भूस्खलन संभवतः तब हुआ जब मुख्य सड़क के ऊपर निर्माणाधीन एक अन्य सड़क का मलबा खिसकने लगा।
इसरो और ईएसए अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, मिशन कार्यान्वयन पर सहयोग करने पर सहमत हुए
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, मिशन कार्यान्वयन और अनुसंधान प्रयोगों से संबंधित गतिविधियों पर सहयोग के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते पर इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के सचिव डॉ. एस सोमनाथ और ईएसए के महानिदेशक डॉ. जोसेफ एशबैकर ने हस्ताक्षर किए। इसरो ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह समझौता मानव अंतरिक्ष अन्वेषण और अनुसंधान में सहयोगात्मक गतिविधियों के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है, इनमें विशेष रूप से अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, प्रयोग विकास और एकीकरण के लिए समर्थन, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ईएसए सुविधाओं का उपयोग, मानव और जैव चिकित्सा अनुसंधान प्रयोग कार्यान्वयन के साथ-साथ संयुक्त शिक्षा और संपर्क गतिविधियों जैसे क्षेत्र शामिल हैं। दोनों एजेंसियां आगामी एक्सिओम-4 मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पर भारतीय प्रधान अन्वेषकों द्वारा चुने गए प्रयोगों को क्रियान्वित करने के लिए सहयोग कर रही हैं। इसमें इसरो के गगनयात्री और ईएसए के अंतरिक्ष यात्री चालक दल के सदस्य हैं, विज्ञप्ति के मुताबिक इसके अलावा, ईएसए के मानव शारीरिक अध्ययन, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन प्रयोगों के साथ-साथ संयुक्त शैक्षिक संपर्क गतिविधियों में भागीदारी पर भी विचार किया जा रहा है। सोमनाथ ने अपने संबोधन में रेखांकित किया कि इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान गतिविधियों के लिए एक कार्ययोजना तैयार की है और (प्रस्तावित)भारतीय अंतरिक्ष केंद्र (बीएएस) को हाल ही में मिली मंजूरी मानव अंतरिक्ष उड़ान मंचों के बीच अंतर-संचालन क्षमता विकसित करने का अवसर प्रस्तुत करती है। डॉ. एशबैकर ने ईएसए परिषद को संबोधित करने के लिए डॉ. सोमनाथ को धन्यवाद दिया तथा कहा कि यह समझौता दोनों एजेंसियों के बीच सहयोग के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
अवमानना की कार्यवाही में विशेष सचिव को हिरासत में रखा
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अवमानना की कार्यवाही के तहत प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव रजनीश चंद्रा के खिलाफ हिरासत में रखने का आदेश पारित करते हुए उन्हें शुक्रवार को अदालत के उठने तक हिरासत में रखा और आदेश का अनुपालन नहीं करने के लिए 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। हिरासत में रखने का आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय द्वारा सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका सुमन देवी की अवमानना याचिका पर पारित किया गया। सुमन देवी ने अपनी अवमानना याचिका में अदालत के आदेश के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा, “विशेष सचिव द्वारा मांगी गई माफी से यह अदालत उन्हें अवमानना की कार्रवाई से बरी नहीं करती क्योंकि यह माफी अवमानना की कार्यवाही से बचने के लिए मांगी गई है।” अदालत ने कहा, “रजनीश चंद्रा इस अदालत के दोपहर एक बजे उठने तक हिरासत में रहेंगे और चार जनवरी, 2025 तक इस अदालत के महानिबंधक के पास 2,000 रुपये जुर्माना भरेंगे। अदालत के आदेश के बाद, उन्हें अदालत के अधिकारी द्वारा दोपहर एक बजे तक हिरासत में ले लिया गया। अदालत ने कहा, “विशेष सचिव ने चार मार्च, 2024 के आदेश के बावजूद याचिकाकर्ता का वेतन भुगतान रोका। इससे पता चलता है कि उन्होंने अवमानना की कार्यवाही से बचने के लिए माफी मांगी है।”
झारखंड में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
रामगढ़ जिले में एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल के 40 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची के माता-पिता ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई और शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत के अनुसार यह घटना 17 दिसंबर को भदानी नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल में हुई। इसमें कहा गया है कि घटना तब हुई जब छात्रा भोजनावकाश के दौरान शौचालय गई थी। पतरातू के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, "माता-पिता ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने लड़की से छेड़छाड़ की और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।" उन्होंने बताया कि मामला तब सामने आया जब नाबालिग ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया।
महाकुम्भ में पहली बार आगंतुक ले सकेंगे डोम सिटी का आनंद
आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ में पहली बार आगंतुकों को डोम सिटी में रहने का आनंद मिलेगा। महाकुम्भ नगर के अरैल क्षेत्र में तैयार हो रही डोम सिटी में ठहर कर हिल स्टेशन की अनुभूति कर सकेंगे। यह डोम सिटी, पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी तैयार कर रही है। कंपनी के निदेशक अमित जौहरी का कहना है कि पर्यटन विभाग की तरफ से सवा तीन हेक्टेयर जमीन कंपनी को मिली है जिसमें 51 करोड़ रुपये की लागत से देश की पहली डोम सिटी तैयार की जा रही है। जौहरी के मुताबिक, 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर स्थापित की जा रही इस डोम सिटी में 360 डिग्री पोली कार्बन शीट के कुल 44 डोम बनाए जा रहे हैं। ये पूरी तरह बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ हैं। पर्यटक इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 24 घंटे रहकर कुम्भ का नजारा देख सकते हैं। इसका अनुभव किसी हिल स्टेशन से महाकुम्भ का अवलोकन करने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी डोम सिटी में 176 कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं जहां ठहरने की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। हर एक कॉटेज में एसी, गीजर और सात्विक आहार की व्यवस्था होगी। कॉटेज का किराया स्नान पर्व के दिन 81,000 रुपये प्रतिदिन और सामान्य दिनों में 41,000 रुपये प्रतिदिन होगा। इसी तरह डोम का किराया स्नान पर्व के दिन 1.10 लाख रुपये प्रतिदिन और सामान्य दिनों में 81,000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।
आप के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में शामिल
दिल्ली में फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए। मुंडका के पूर्व विधायक ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और आशीष सूद की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह बार सदस्य रहे सरदार बलबीर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। उन्हें सचदेवा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा का सचिव नियुक्त किया। दलाल ने दावा किया कि उन्होंने विधायक रहते हुए खेल विश्वविद्यालय परियोजना का मुद्दा मुखर होकर उठाया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद एक भी ईंट नहीं जोड़ी गई है। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार विरोधी अपने वादे से भटकने का आरोप लगाया, जबकि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की पहल की सराहना की। भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पूर्व विधायक नितिन त्यागी और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षद बहन प्रीति भी आप नेता को पार्टी की सदस्यता दिलाने के समारोह में मौजूद थे। सचदेवा ने आप पर खेल विश्वविद्यालय के बारे में केवल ‘झूठे वादे’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कागजों पर नियुक्तियां की गईं और धनराशि वितरित की गई, लेकिन जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है।
पाकिस्तान: हिंसा मामले में 25 लोगों को सजा सुनाई
पाकिस्तान की सैन्य अदालतों ने पिछले साल मई में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के दंगों के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के मामलों में 25 लोगों को दो से 10 साल तक कारवास की सजा सुनाई है। सेना ने शनिवार को यह घोषणा की। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पार्टी संस्थापक इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए नौ मई, 2023 को रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर कथित तौर पर हमला किया था। देशव्यापी छापेमारी में सैकड़ों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया तथा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों में संलिप्तता के कारण कम से कम 103 लोगों को मुकदमे के लिए सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। एक विस्तृत बयान में सेना ने कहा कि राष्ट्र ने नौ मई को कई स्थानों पर ‘‘राजनीतिक रूप से उकसावे वाली हिंसा और आगजनी की दुखद घटनाओं को देखा जो पाकिस्तान के इतिहास में एक काला अध्याय है’’। सेना ने कहा कि नफरत और झूठ के निरंतर विमर्श के आधार पर सैन्य प्रतिष्ठानों और शहीदों के स्मारकों पर राजनीतिक रूप से योजनाबद्ध हमले किए गए। बयान के अनुसार ‘फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल’ ने साक्ष्यों की गहन समीक्षा और उचित कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद पहले चरण में 25 व्यक्तियों को सजा सुनाई। इसमें कहा गया है कि दोषियों को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए दो से 10 साल तक कारावास की सजा सुनाई गई है। बयान के मुताबिक 14 व्यक्तियों को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई, जबकि अन्य को कम अवधि की सजा दी गई।
गीजर से गैस रिसाव के कारण नहाते समय छात्रा की मौत
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार शाम को बाथरूम में गीजर से गैस रिसाव के कारण नहाते समय 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की दम घुटने से मौत हो गई, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अलीगढ़ जिले के कुवारसी थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार कॉलोनी छात्रा के परिवार के सदस्यों के अनुसार उसकी मां पास की एक दुकान पर गई थी और जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अब भी बंद था और उसे उसकी पुकार का कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने दरवाजा खोला। उन्होंने बताया कि इसके बाद नाबालिग लड़की को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दो साल पहले माही को भी इसी तरह की परिस्थितियों में बेहोशी का दौरा पड़ा था ।
मां और तीन बच्चों के फांसी पर लटकते शव बरामद
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला एवं उसके तीन बच्चों के शव फांसी पर लटके मिले। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव में कोमल उर्फ दुर्गेश्वरी देवी (23) और उसके डेढ़-डेढ़ साल के तीन बच्चों के शव फांसी पर लटकते हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के भदोही गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ़ तेजा की शादी तीन वर्ष पहले थाना अंतू अंतर्गत टिकिया का पुरवा निवासी जंगगदंबा प्रसाद की बेटी कोमल उर्फ़ दुर्गेश्वरी के साथ हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद कोमल ने एक साथ तीन बच्चों- बेटे रौनक़ और बेटी लक्ष्मी एवं ज्वाला को जन्म दिया। पति शराब पीकर शुक्रवार की रात पत्नी कोमल के साथ मारपीट करने लगा और उसे बचाने पहुंची मां की भी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह ज़ब सास ने बहू के कमरे के पास पहुंच कर आवाज दी तब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो पंखे से फांसी के फंदे से कोमल और उसके तीनो बच्चों- रौनक़, लक्ष्मी और ज्वाला - का शव लटका मिला। उन्होंने बताया कि पति संदीप फरार है। घटना की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि पति कि प्रताड़ना से परेशान होकर कोमल ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता जगदंबा प्रसाद कि तहरीर पर पति संदीप कुमार उर्फ़ तेजा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जहां वह कुवैती नेताओं के साथ बातचीत और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशअल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। 43 वर्ष बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की यह पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। कुवैत रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि शीर्ष कुवैती नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत भारत और कुवैत के बीच भविष्य की साझेदारी के लिए एक रोडमैप तैयार करने का अवसर होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम कुवैत के साथ पीढ़ियों से जारी ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। हम न केवल मजबूत व्यापार और ऊर्जा भागीदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि से भी हमारे साझा हित जुड़े हैं।’’ मोदी ने कहा कि वह कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक को लेकर काफी उत्सुक हैं।
कर्नाटक के मांड्या में ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत
कर्नाटक के मांड्या जिले में एक ट्रक ने कार को शनिवार को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मद्दुर तालुका में पूर्वाह्न 11 बजे के करीब ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में चार लोग मौजूद थे, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कजान में यूक्रेन के ड्रोन ने रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना
यूक्रेन के कई ड्रोन ने शनिवार की सुबह रूस में तातारस्तान क्षेत्र के कजान शहर में आवासीय इमारतों को निशाना बनाया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह इलाका अग्रिम मोर्चे से 1,000 किलोमीटर दूर है। तातारस्तान के गवर्नर रुस्तम मिन्निखानोव की प्रेस सेवा ने बताया कि शहर पर आठ ड्रोन ने हमला किया। बयान में बताया गया कि छह ड्रोन ने रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया, एक ने औद्योगिक केंद्र को निशाना बनाया और एक को नदी के ऊपर मार गिराया गया। स्थानीय टेलीग्राम समाचार चैनल ‘एस्ट्रा’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक ड्रोन ऊंची इमारत की ऊपरी मंजिलों पर उड़ते हुए दिखता है। एसोसिएटेड प्रेस द्वारा इसे सत्यापित किया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। कजान के हवाई अड्डे पर उड़ानें रोक दी गईं और शनिवार तथा रविवार को होने वाले सभी सामूहिक समारोह रद्द कर दिए गए हैं। ये हमले, जिनकी यूक्रेन ने अपनी सुरक्षा नीति के अनुरूप पुष्टि नहीं की है, शुक्रवार को रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र के एक कस्बे पर यूक्रेन द्वारा अमेरिकी मिसाइलों से किए गए हमले के बाद हुए हैं, जिसमें एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को ने शनिवार रात यूक्रेन में 113 ड्रोन भेजे। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, हमलों के दौरान 57 ड्रोन मार गिराए गए। इसके अलावा 56 ड्रोन “लापता गए”, संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम हो गए। यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि क्षेत्रीय राजधानी खारकीव में ड्रोन हमलों में शुक्रवार रात आठ लोग घायल हो गए।
अहमदाबाद के साबरमती में विस्फोट से मचा हड़कंप
अहमदाबाद के साबरमती इलाके में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक हुए ब्लास्ट के बाद हड़कंप मचा गया। बता दें कि साबरमती इलाके में एक पार्सल के जरिए ब्लास्ट किया गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिसके तत्कात बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर मुंबई बोट दुर्घटना में लापता सात वर्षीय लड़के का शव मिला, मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई
मुंबई तट के पास नौका और नौसैन्य पोत के बीच हुई टक्कर के बाद लापता हुए सात वर्षीय बच्चे का शव तीन दिन के तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नौसेना की नौकाओं ने जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान का शव बरामद कर लिया और इसी के साथ 18 दिसंबर को हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। यह शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है और नौसेना ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे
कश्मीर में शनिवार को 40 दिनों की सबसे भीषण सर्दी की अवधि चिल्लई कलां शुरू हो गई। श्रीनगर में पांच दशक में दिसंबर की सबसे ठंडी रात रही, यहां तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गयी। घाटी के अन्य भागों में भी न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों से ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जीवन में शांति एवं सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है। मोदी ने ‘विश्व ध्यान दिवस’ के अवसर पर ‘एक्स’ पर लिखे एक ‘पोस्ट’ में कहा कि प्रौद्योगिकी के युग में दैनिक दिनचर्या में ध्यान को शामिल करने में ऐप और वीडियो मूल्यवान उपकरण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व ध्यान दिवस पर मैं सभी से आह्वान करता हूं कि वे ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसकी परिवर्तनकारी क्षमता का अनुभव करें। ध्यान व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ हमारे समाज और इस ग्रह पर शांति एवं सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है।’’
यपुर में आंबेडकर के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
जयपुर में आंबेडकर के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।
बेंगलुरु में पार्टियों की आड़ में चल रहे गर्लफ्रेंड स्वैपिंग रैकेट का भंडाफोड़
बेंगलुरु में 2 लोगों को निजी पार्टियों में अवैध गर्लफ्रेंड स्वैपिंग रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्वीरों और वीडियो का उपयोग करके पीड़ितों को ब्लैकमेल करते थे। कथित तौर पर आरोपियों ने शहर के बाहरी इलाकों में पार्टनर स्वैपिंग इवेंट आयोजित किए थे जिसमें प्रतिभागियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बुलाया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर रूस के कजान में 26/11 जैसा हमला, ऊंची बिल्डिंग से टकराया ड्रोन
रूस के कजान में एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। यह ड्रोन हमला अमेरिका में हुए 26/11 जैसा है, क्योंकि एक किलर ड्रोन सीधे ऊंची बिल्डिंग से टकरा जाती है। इस हमले में शहर की तीन ऊंची इमारतों को निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कई ड्रोन सीधे इमारतों से टकरा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर