20 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: बीजेपी ने महाराष्ट्र में जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची, नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट चुनाव लड़ेंगे फडणवीस; दिल्ली में CRPF स्कूल के बाहर ब्लास्ट
20 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को पार्टी ने नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट की घोषणा की गई है और बाबूलाल मरांडी व चंपई सोरेन जैसे नेताओं को टिकट दिया गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। उधर, जम्मू कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि एक आतंकवादी को भी मार गिराया गया है। मिडिल ईस्ट की बात करें तो यहां संकट बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इजराइल के केसरिया में हुए ड्रोन हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि उनकी हत्या का प्रयास करके हिजबुल्ला ने बड़ी गलती कर दी। बता दें, केसरिया में उनके आवास के पास ड्रोन से हमला किया गया था। वहीं, यूक्रेन ने रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों का वीडियो जारी किया गया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...
20 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: बीजेपी ने महाराष्ट्र में जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची, नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट चुनाव लड़ेंगे फडणवीस; दिल्ली में CRPF स्कूल के बाहर ब्लास्ट
