LIVEहिंदी समाचार, 20 जून 2024: NEET विवाद पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? अरविंद केजरीवाल को मिल गई जमानत

हिंदी समाचार, 20 जून 2024: NEET विवाद पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? अरविंद केजरीवाल को मिल गई जमानत
हिंदी न्यूज़ 20 जून 2024 और बड़ी खबरें: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों ये भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधान ने बताया कि त्रुटि रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध, एनटीए की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई जा रही है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि दोषी पाए जाने पर एनटीए के किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। अदालत ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का ईडी का आग्रह भी खारिज किया। दिल्ली की एक अदालत से शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा, ‘सत्यमेव जयते।’ आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
Ind Vs Afg T20 Live Score: Watch Online Here
नीट परीक्षा में गड़बड़ियों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की बड़ी घोषणा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों ये भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधान ने बताया कि त्रुटि रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध, एनटीए की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई जा रही है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि दोषी पाए जाने पर एनटीए के किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें पूरी खबरदिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत
अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। अदालत ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का ईडी का आग्रह भी खारिज किया। दिल्ली की एक अदालत से शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा, ‘सत्यमेव जयते।’
कांग्रेस के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर पर हमले के आरोपी को मारी गोली, एक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में इस साल फरवरी में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर हुए हमले में कथित रूप से शामिल रहने वाले एक व्यक्ति को यहां अदालत परिसर में गोली मार दी गयी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान सौरभ पटियाल के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और सौरभ पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पटियाल उन 13 लोगों में से एक है, जिनके ऊपर इस साल 23 फरवरी को बिलासपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता बम्बर ठाकुर पर कथित हमले के सिलसिले में मामला विचाराधीन है। दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के महाप्रबंधक के कार्यालय के अंदर कुछ लोगों के साथ हुई बहस के बाद ठाकुर पर हमला किया गया था। बिलासपुर के पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने बताया कि दो में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान सन्नी गिल (34) के रुप में हुई है और इसे पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
सीजेआई और साथी न्यायाधीश 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेंगे
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ और उच्चतम न्यायालय के उनके साथी न्यायाधीश शुक्रवार को आयोजित होने वाले 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) समारोह में भाग लेंगे। शीर्ष अदालत की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है, ‘‘इक्कीस जून 2024 को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, उच्चतम न्यायालय के विस्तारित भवन परिसर के 'सी' ब्लॉक में द्वितीय तल पर स्थित सभागार और 'ए' ब्लॉक के चतुर्थ तल पर स्थित योग एवं मनोरंजन हॉल में रजिस्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश और साथी न्यायाधीश इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे अपनी भागीदारी से इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। योगासन योग विशेषज्ञों की देखरेख में कराये जाएंगे।’’ सर्कुलर के अनुसार, प्रतिभागियों को योग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली टी-शर्ट वितरित की जाएंगी और कार्यक्रम के बाद नाश्ते का प्रबंधन किया गया है। समग्र स्वास्थ्य में सुधार और कल्याण की दृष्टि से इसकी विशाल क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
अदालत में हाजिर न होने पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ यहां की एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है। यह वर्ष 2021 के महामारी अधिनियम के उल्लंघन से जुड़ा मामला है जिसमें सिंह वारंट के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए थे। विशेष लोक अभियोजक वैभव पाण्डेय ने बताया कि 13 अप्रैल 2021 को बन्धुआकला के थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि दिन में साढ़े तीन बजे हसनपुर गांव में संजय सिंह अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के पक्ष में सभा कर रहे थे जिसकी अनुमति उनके पास नहीं थी। प्राथमिकी के अनुसार, सिंह के साथ 50-60 लोग और थे तथा उनके इस कृत्य से महामारी अधिनियम व अन्य कानूनों का उल्लंघन हुआ। विवेचना के बाद पुलिस ने मामले में संजय सिंह सहित करीब दर्जन भर लोगों को आरोपी बनाया तथा अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। विशेष लोक अभियोजक पाण्डेय ने बताया कि अन्य आरोपियों ने जमानत ले ली लेकिन सांसद संजय सिंह अदालत में उपस्थित नहीं हुए। पूर्व में कई पेशी में नदारद रहे सिंह आज भी हाजिर नहीं हुए तो अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने उनके विरुद्ध जमानती वारंट जारी कर दिया। अगली पेशी 29 जून को है।
कपूरथला में सड़क दुर्घटना में पंजाब पुलिस के एक पुलिसकर्मी की मौत
पंजाब के कपूरथला-जालंधर मार्ग पर कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक पुलिस उप-निरीक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कपूरथला के थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई थी। उप-निरीक्षक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। वह जालंधर के निवासी थे और फगवाड़ा के सतनामपुरा पुलिस थाने में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि जसपाल सिंह वकील से मिलने के लिए फगवाड़ा से कपूरथला की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी बीच उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि जालंधर के एक अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
केन्द्र महज मूकदर्शक बना नहीं रह सकता, वह आगे ब़ढ़कर आरक्षण मुद्दे को हल करे: पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र महज मूकदर्शक बना नहीं रह सकता और उसे मराठा समुदाय तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आरक्षण की मांग से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए आगे आना चाहिए। महाराष्ट्र में आरक्षण के मुद्दे पर मराठा-ओबीसी संघर्ष बढ़ने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि इसका एक ही समाधान है कि केंद्र आगे बढ़कर इसे सुलझाने के लिए पहल करे। पवार ने कहा कि कानून और राज्य तथा केंद्र की नीतियों में संशोधन की जरूरत है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
नीतीश कुमार ने खरीफ महाभियान का किया शुभारंभ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां पटना में खरीफ महाभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सभी जिलों के लिए किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना है।
दिल्ली में गिरते भूजल स्तर को लेकर मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
भाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत और गिरते भूजल स्तर को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली में गिरते भूजल स्तर की चिंता है या नहीं? मैं उनसे कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता आपको माफ नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी ने महज अपने आर्थिक फायदे के लिए लोगों को मिलने वाला पानी टैंकर माफिया को दे दिया।“
2025 के चुनाव में जनता महागठबंधन को जीरो पर आउट करेगी : नित्यानन्द राय
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि बिहार की जनता 2025 के चुनाव में महागठबंधन को जीरो पर आउट करेगी। बिहार के लोगों ने इसका मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में फिर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचने पर राय का पटना हवाई अड्डे पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
ओडिशा : भाजपा की वरिष्ठ नेता सुरमा पाढ़ी निर्विरोध चुनी गयीं विधानसभा की अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुरमा पाढ़ी बृहस्पतिवार को ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष निर्विरोध चुनी गयीं।नयागढ़ जिले के रानपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार की विधायक पाढ़ी इस पद के लिए अकेली उम्मीदवार थीं। किसी अन्य उम्मीदवार के नहीं होने के कारण पाढ़ी को निर्विरोध चुन लिया गया। प्रोटेम स्पीकर आरपी स्वैन ने विधानसभा के विशेष सत्र में पाढ़ी के निर्वाचन की घोषणा की और उन्हें कार्यभार सौंपा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव व प्रवाती परिदा, नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक और सदन के अन्य सदस्यों ने विधानसभा की नयी अध्यक्ष को बधाई दी।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव-2024 से पहले महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खलबली मची हुई है। शिवसेना शिंदे गुट के नेता ने कहा कि हमें चुनाव लड़ने के लिए 100 सीटें मिलनी चाहिए और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम उसमें से 90 सीटें जीतेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबरद्वारका तिरुमला राव बने आंध्र प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक
आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने द्वारका तिरुमला राव को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। मुख्य सचिव नीरव कुमार प्रसाद ने बुधवार रात एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1989 बैच के अधिकारी को पुलिस महानिदेशक (समन्वय) के पद पर नियुक्त किया। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल के प्रमुख) का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
तेलंगाना: ईडी ने बीआरएस विधायक और उनके भाई के परिसरों में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक गुडेम महिपाल रेड्डी और उनके भाई गुडेम मधुसूदन रेड्डी के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। महिपाल रेड्डी तेलंगाना की पाटनचेरु सीट से विधायक हैं।
NEET के छात्रों से आज शाम मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी आज दोपहर बाद NEET के छात्रों से मुलाकात करेंगे। राहुल शाम 4 बजे 10 जनपथ में छात्रों से मिलेंगे। मोदी सरकार 3.0 के बाद यह पहला विरोध प्रदर्शन है। 24 जून को कांग्रेस का छात्र संगठन NSUI इसी मुद्दे पर संसद घेराव करेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया जनता दर्शन
विदेश मंत्री जयशंकर श्रीलंका पहुंचे
विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को कोलंबो पहुंचे , क्योंकि वे नए कार्यकाल की शुरुआत के बाद अपनी पहली यात्रा पर हैं। वे श्रीलंका के नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।
अमेरिका के अलास्का में विमान हादसे में दो लोगों की मौत
अमेरिका के अलास्का प्रांत के केनाई प्रायद्वीप में क्रिसेंट लेक में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। दो हाइकरों, जिन्होंने मंगलवार दोपहर यह दुर्घटना देखी थी, पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों को इसकी सूचना दी। बचाव दल ने एक हेलीकॉप्टर और एक फ्लोट प्लेन को क्षेत्र में भेजा जिसने झील में मलबा पाया, लेकिन पानी में या किनारे पर किसी के जीवित बचे होने के कोई संकेत नहीं मिले।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर बुधवार को उन्हें बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत व लंबे जीवन की कामना की।मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।