LIVE

आज की ताजा खबर, 20 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के मयूरभंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल भुखरी का हार्ट अटैक से निधन

आज की ताजा खबर, 20 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोमवार को प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट घोषित किया है। संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक अहम फैसला ले सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिरला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में प्रस्तावित विलय पर सुबह निर्णय सुना सकते हैं। संसद तक प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, "सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।"


गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में याचिका दायर कर कल के सिंगल बेंच ले आदेश को चुनौती दी। कल सिंगल बेंच ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया था। इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई होनी है क्रिमनल रिट पिटीशन पर हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। 10 केन्द्रीय जांच एजेंसियों को भी पक्षकार बनाया गया है। बता दें कि एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। पिछली 12 मई को कोर्ट ने निर्देश दिया था। लखनऊ के जवाहर भवन में स्थित आदर्श कोषागार कार्यालय मैं अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है फायर ब्रिगेड की गाड़ीया आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Piyush KumarUpdated Jul 20, 2026, 23:45 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 20 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के मयूरभंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल भुखरी का हार्ट अटैक से निधन

आज की ताजा खबर, 20 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा के मयूरभंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल भुखरी का हार्ट अटैक से निधन

आज की ताजा खबर, 20 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: लखनऊ के जवाहर भवन में स्थित आदर्श कोषागार कार्यालय मैं अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है फायर ब्रिगेड की गाड़ीया आग बुझाने का प्रयास कर रही है।। गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में याचिका दायर कर कल के सिंगल बेंच ले आदेश को चुनौती दी। कल सिंगल बेंच ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया था। गीतांजलि का कहना है कि सोनम को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने का अधिकार है। सरकार या अदालत उन्हें किसी खास अस्पताल में इलाज कराने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। आज गीतांजलि अगमो की ओर से वकील इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करेंगे।


संसद तक प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, "सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।"

संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक अहम फैसला ले सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिरला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में प्रस्तावित विलय पर सुबह निर्णय सुना सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन सांसदों ने टीएमसी से अलग होकर अपेक्षाकृत कम चर्चित राजनीतिक दल NCPI में विलय का दावा किया है। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय अब लोकसभा अध्यक्ष के पास है। यदि विलय को मंजूरी मिलती है, तो यह संसद में टीएमसी की संख्या और विपक्षी राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोमवार को प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट घोषित किया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली जिले को 15 सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है। इन क्षेत्रों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) की 25 बटालियनों समेत 5,000 से अधिक पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों, संसद मार्ग और प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में जुटने वाली भीड़ की पल-पल की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई होनी है क्रिमनल रिट पिटीशन पर हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। 10 केन्द्रीय जांच एजेंसियों को भी पक्षकार बनाया गया है। बता दें कि एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। पिछली 12 मई को कोर्ट ने निर्देश दिया था।

उत्तराखंड राज्य प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चार धाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त ने सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि यात्रा मार्ग पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के माध्यम से तीर्थयात्रियों और आम जनता को समय पर और सटीक जानकारी प्रसारित करें। यात्रा मार्ग सुरक्षित होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही पुनः आरंभ की जाएगी। तीर्थयात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सलाहों का पालन करें और मौसम की स्थिति और यात्रा मार्ग की सुरक्षा में सुधार होने तक संबंधित जिला अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करें।

JUL 20, 2026 23:45 IST

ओडिशा के मयूरभंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज जिले में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रवींद्र बेहरा और जाबा बास्के के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि बेहरा पर उस समय बिजली गिरी जब वह परियाकुली गांव में अपने घर के बरामदे में बैठे थे। मोरोडा पुलिस थाना प्रभारी सुमित सोरेन ने बताया कि बास्के पर बिजली तब गिरी जब वह खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
JUL 20, 2026 23:44 IST

कोलकाता के पास किराए के फ्लैट में महिला का शव फंदे से लटका मिला, सह जीवन साथी घायल

कोलकाता के पास न्यू टाउन में किराए के एक अपार्टमेंट में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसी फ्लैट में उसका सह जीवन साथी भी मिला, जिसकी कलाई कटी हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या महिला की हत्या करने के बाद पुरुष ने आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर त्रिशा साहा (25) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि वह पिछले चार महीनों से नॉर्थ 24 परगना जिले के न्यू टाउन के चंडीबेरिया इलाके में एक फ्लैट में नैहाटी के रहने वाले अपने सह जीवन (लिव इन रिलेशन)साथी सौविक रॉय के साथ रह रही थी। रविवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और फ्लैट के अंदर साहा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। रॉय दूसरे कमरे में गंभीर रूप से घायल हालत में मिला और उसकी कलाइयां कटी हुई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ’’हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या महिला के साथ मारपीट के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया और क्या बाद में उस व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की। हम किसी नतीजे पर जल्दबाजी में नहीं पहुंच रहे हैं। हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।’’
JUL 20, 2026 18:28 IST

वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने के बाद कटरा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क लंगर की व्यवस्था

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी भवन की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद आधार शिविर कटरा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क लंगर की व्यवस्था की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 23 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण रविवार को वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, ’’कटरा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क लंगर सेवा उपलब्ध कराने की व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि उनके ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित ध्यान रखा जा सके।’’ उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के निर्देश पर बोर्ड ने प्रभावित श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए अपने सभी संसाधन जुटा लिये हैं। प्रवक्ता ने बताया, ’’कटरा बस अड्डे के निकट स्थित निहारिका परिसर में नि:शुल्क लंगर की व्यवस्था की गई है, जहां फंसे हुए श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और श्राइन बोर्ड के अधिकारी उन्हें आवश्यक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।’’ श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा बोर्ड विभिन्न संचार माध्यमों के जरिये मौसम की मौजूदा स्थिति और यात्रा की स्थिति से संबंधित अद्यतन जानकारी तथा परामर्श लगातार जारी कर रहा है, ताकि श्रद्धालु समय-समय पर जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रवक्ता ने बताया कि श्राइन बोर्ड जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से शांत रहने और केवल बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक परामर्श तथा अद्यतन सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।
JUL 20, 2026 17:38 IST

पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के बारिश प्रभावित पुंछ जिले में ताजा लैंडस्लाइड में सात लोगों की मौत हो गई
JUL 20, 2026 17:34 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल भुखरी का हार्ट अटैक से निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और साढौरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA राजपाल भुखरी का सोमवार को 55 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
JUL 20, 2026 16:10 IST

हरियाणा में बंद पड़े कुएं में जहरीली गैस के कारण चार लोगों की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले में एक बछड़े को बचाने के लिए बंद पड़े कुएं में उतरे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि जहरीली गैस की वजह से उनकी मौत हुई। घटना रविवार शाम मुनीमपुर गांव में हुई। झज्जर की पुलिस आयुक्त राजश्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बचाव कार्य शुरू किया गया और कुएं में गए लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। झज्जर के सदर थाना के प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक परमजीत ने सोमवार को बताया, ’’एक बछड़ा करीब 40 से 50 साल पुराने, बंद पड़े कुएं में गिर गया था। पशु को बचाने के लिए दो लोग कुएं में उतरे। जब वे बाहर नहीं आए, तो दो और लोग कुएं में उतरे, लेकिन वे भी बाहर नहीं निकल पाए। इसके बाद बचाव अभियान चलाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ एसएचओ ने बताया कि मरने वालों की पहचान स्थानीय निवासी मोनू, दलबीर एवं नरेंद्र और एक प्रवासी मजदूर रामू के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में बछड़ा भी मृत पाया गया।
JUL 20, 2026 16:09 IST

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जमीन धंसने से राजमार्ग प्रभावित, सात दुकानें क्षतिग्रस्त

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भू-धंसाव से सोमवार को उधमपुर जिले में सात दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण उधमपुर के ऊपरी किथेर-नारसू क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भू-धंसाव की घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक रेस्तरां सहित सात दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त ढांचों से मलबा हटाया। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगभग चार एकड़ क्षेत्र में जमीन में दरारें पड़ गई हैं, जिससे आसपास मौजूद अन्य ढांचों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
JUL 20, 2026 10:52 IST

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग

लखनऊ के जवाहर भवन में स्थित आदर्श कोषागार कार्यालय मैं अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है फायर ब्रिगेड की गाड़ीया आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
JUL 20, 2026 10:47 IST

उत्तराखंड राज्य प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चार धाम यात्रा को रद्द करने का किया फैसला

उत्तराखंड राज्य प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चार धाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त ने सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि यात्रा मार्ग पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के माध्यम से तीर्थयात्रियों और आम जनता को समय पर और सटीक जानकारी प्रसारित करें। यात्रा मार्ग सुरक्षित होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही पुनः आरंभ की जाएगी। तीर्थयात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सलाहों का पालन करें और मौसम की स्थिति और यात्रा मार्ग की सुरक्षा में सुधार होने तक संबंधित जिला अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करें।
JUL 20, 2026 09:46 IST

राहुल गांधी के आय से अधिक मामले में सुनवाई आज

इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज सुनवाई होनी है क्रिमनल रिट पिटीशन पर हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। 10 केन्द्रीय जांच एजेंसियों को भी पक्षकार बनाया गया है। बता दें कि एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। पिछली 12 मई को कोर्ट ने निर्देश दिया था।
JUL 20, 2026 09:38 IST

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने एक बार फिर किया दिल्ली हाई कोर्ट का रुख

गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में याचिका दायर कर कल के सिंगल बेंच ले आदेश को चुनौती दी। कल सिंगल बेंच ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के निजी अस्पताल में ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया था।
गीतांजलि का कहना है कि सोनम को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने का अधिकार है। सरकार या अदालत उन्हें किसी खास अस्पताल में इलाज कराने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। आज गीतांजलि अगमो की ओर से वकील इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करेंगे।
JUL 20, 2026 09:08 IST

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए बंद

20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, "सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।"
JUL 20, 2026 08:18 IST

सिरमौर और कांगड़ा में 20 और 21 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद

मौसम के बिगड़े मिजाज और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सिरमौर और कांगड़ा में सोमवार 20 जुलाई यानी आज और 21 जुलाई यानी कल सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है वही चंबा में भी आज प्रशासन ने एक दिन यानी 20 जुलाई को छुट्टी के आदेश जारी किये है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही चंबा जिले में देखने को मिली है, जहां उफनते नालों और लैंडस्लाइड के कारण मणिमहेश यात्रा पर अगले तीन दिनों के लिए रोक लगा दी गई है।
JUL 20, 2026 08:17 IST

NEET-UG रिजल्ट : फर्जी AI-जनरेटेड OMR शीट जमा करने पर NTA की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी



राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 के अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि स्कोर में किसी भी तरह की विसंगति (Score Discrepancy) को लेकर शिकायत दर्ज कराते समय फर्जी या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई OMR शीट जमा न करें।
NTA ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार या अभिभावक शिकायत के साथ नकली या AI-जनरेटेड OMR शीट प्रस्तुत करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
JUL 20, 2026 07:03 IST

लोकसभा स्पीकर आज ले सकते हैं बड़ा फैसला

संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक अहम फैसला ले सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिरला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में प्रस्तावित विलय पर सुबह निर्णय सुना सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन सांसदों ने टीएमसी से अलग होकर अपेक्षाकृत कम चर्चित राजनीतिक दल NCPI में विलय का दावा किया है। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय अब लोकसभा अध्यक्ष के पास है। यदि विलय को मंजूरी मिलती है, तो यह संसद में टीएमसी की संख्या और विपक्षी राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है और सरकार तथा विपक्ष कई अहम मुद्दों पर आमने-सामने हैं। ऐसे में स्पीकर का फैसला राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल कानून) के तहत किसी संसदीय दल के विलय से जुड़े मामलों में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार लोकसभा अध्यक्ष के पास होता है। इसलिए सभी दलों की नजर अब ओम बिरला के फैसले पर टिकी हुई है।
JUL 20, 2026 06:51 IST

देश के कई हिस्सों में अगले चार-पांच दिन तक बूंदाबांदी से मुसलाधार बारिश के आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अगले कुछ दिनों में उत्तर, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सक्रिय मानसून जारी रहने का अनुमान लगाया है। उत्तर-पूर्वी राज्यों, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में मुसलाधार बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के कई हिस्सों के लिए रेड एलर्ट जारी किया है।
JUL 20, 2026 06:50 IST

Cockroach Janta Party Protest: संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोमवार को होने वाले संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के लिहाज से नई दिल्ली को 15 जोन में बांटा गया है, जहां CAPF की 25 बटालियनों सहित 5000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे. संवेदनशील इलाकों और मेट्रो स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए करीब 5 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को जमीन पर उतार दिया गया है. इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच पल-पल की स्थिति पर नजर रख रही हैं और हर घंटे की रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है कि जंतर-मंतर पर कितनी भीड़ जुट रही है.