2 जनवरी 2025: स्टार निशानेबाज मनु भाकर और ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, बांग्लादेश की अदालत से चिन्मय कृष्ण दास को फिर झटका, खारिज की जमानत याचिका
- न्यू ऑरलियंस पर आतंकवादी हमला, 15 लोग मारे गए कई लोग घायल
- जम्मू जिले के आर.एस.पुरा सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू
- मशहूर गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
2 जनवरी 2025: स्टार निशानेबाज मनु भाकर और ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, बांग्लादेश की अदालत से चिन्मय कृष्ण दास को फिर झटका, खारिज की जमानत याचिका
नवी मुंबई में दो लोगों ने पुलिसकर्मी की ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने तेलुगु अभिनेत्री कोल्ला हेमा के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर लगाई रोक
स्टार निशानेबाज मनु भाकर और ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड
मौत की सजा पाने वाली निमिषा प्रिया को बचाने के लिए ईरान भी आया आगे
आंध्र प्रदेश में ‘बॉयलर' में विस्फोट; एक की मौत, पांच लोग घायल
न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी, 11 लोग जख्मी
बांग्लादेश की अदालत से चिन्मय कृष्ण दास को फिर झटका, खारिज की जमानत याचिका
निजी बस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को टक्कर मारी, बस में सवार 45 यात्री घायल
पुलिस उपाधीक्षक (नांगल राजावतान) चारूल गुप्ता ने बताया कि घने कोहरे के चलते उज्जैन से दिल्ली जा रही श्रृद्धालुआ की बस पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से जा टकराई जिससे बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चार गंभीर घाायलों को जयपुर रेफर किया गया है। कुछ घायलों को उपचार के लिए नोएडा और दिल्ली भेजा गया है।
मुंबई में ट्रेन के पायदान पर खड़े व्यक्ति की खंभे से सिर टकराने के कारण मौत
दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि मोदी दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे और पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे तथा 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री की 'सभी के लिए आवास' पहल के अनुरूप है।
ठाणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की तीन महिलाएं गिरफ्तार
मॉन्टेनेग्रो में गोलीबारी में दो बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत
सारोनोविक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सेटिंजे शहर राजधानी पोडगोरिका से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। विशेष पुलिस अधिकारी हमलावर की तलाश कर रहे हैं। एक बयान में कहा गया है कि व्यक्ति ने बुधवार को एक बार में गोलीबारी की और फरार हो गया। पुलिस ने हमलावर का नाम केवल ए.एम. बताया है और कहा है कि वह 45 वर्ष का है।
सऊदी अरब में मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में ईरान के 6 नागरिकों को मौत की सजा दी गई
कमर में जकड़न के कारण आकाश दीप आखिरी टेस्ट से बाहर
गंभीर ने कहा कि अंतिम एकादश पिच को देखने के बाद तय की जायेगी । आकाश दीप ने दो टेस्ट में 87 . 5 ओवर फेंके और अधिक कार्यभार भी उनकी चोट का कारण हो सकता है । आस्ट्रेलियाई मैदानों पर तेज गेंदबाजों को घुटने, टखने और कमर के मसले आते हैं । आकाश दीप की जगह हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा खेल सकते हैं । भारत श्रृंखला में 1 . 2 से पीछे है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने के लिये आखिरी टेस्ट हर हालत में जीतना है ।
मोंटेनेग्रो में हुई गोलीबारी में कई लोग मारे गए
पुलिस ने कोई अन्य विवरण नहीं दिया।
