LIVE
आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 2 फरवरी 2024: 5 दिन की ईडी हिरासत में हेमंत सोरेन, ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को नहीं मिली कोर्ट से राहत, अब 6 फरवरी को सुनवाई
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 1 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 2 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : ज्ञानवापी तहखाना में पूजा-अर्चना की अनुमति देने संबंधी जिला जज वाराणसी के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को कोई राहत नहीं मिली है। अब, अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 आम चुनावों से पहले गुरुवार 1 फरवरी को अपना आखिरी अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इसी बीच आज इंडिया गठबंधन के नेता संसद में अपनी रणनीति को लेकर बैठक करने जा रहे हैं। वहीं, झारखंड में सरकार पर सस्पेंस खत्म हो गया है। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें।
FEB 02, 2024 22:15 IST
बंगाल विधानसभा के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुई भाजपा
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा के सभी विधायक शुक्रवार को 5 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र की शुरुआत से पहले बुलाई गई पारंपरिक सर्वदलीय बैठक से दूर रहे। हालांकि बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिकारी या किसी भाजपा विधायक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं की अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया है।
FEB 02, 2024 22:00 IST
जम्मू कश्मीर : आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, मोर्टार और पिस्तौल जब्त
सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और तीन गोले और एक पिस्तौल के साथ 51 मिमी का एक मोर्टार जब्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट के सांगला इलाके में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला।उन्होंने कहा कि बरामदगी के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि हथियार एक बैग में पैक पाए गए और उन पर जंग लग गई थी, जिससे पता चलता है कि आतंकवादियों ने कई वर्षों से इस ठिकाने का इस्तेमाल नहीं किया था।
FEB 02, 2024 21:48 IST
राहुल गांधी ने भाजपा फिर साधा निशाना
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची। इस दौरान रादुल ने पीएम समेत पूरे भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। हालत ये है कि युवा चाहे भी तो नरेंद्र मोदी के हिन्दुस्तान में उन्हें रोजगार नहीं मिल सकता।
FEB 02, 2024 21:18 IST
ईडी ने भगोड़े तृणमूल नेता शाहजहां पर कसा शिकंजा, आयकर रिकॉर्ड मंगाए
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिन पर 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले की "योजना बनाने" का आरोप है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ईडी ने आयकर विभाग से पिछले 10 साल से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस नेता की आयकर फाइलों का ब्योरा मांगा है। ईडी की एक टीम 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में छापेमारी और तलाशी अभियान चलाने के लिए शाहजहां के आवास पर गई थी।
FEB 02, 2024 20:45 IST
मुस्लिम पैनल ने ज्ञानवापी पर व्यक्त की चिंता; राष्ट्रपति मुर्मू से मांगा समय
वाराणसी जिला अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में तहखाना में से एक में पूजा की अनुमति दिए जाने के बाद, मुस्लिम पैनल ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अदालत द्वारा प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सात दिन की मोहलत देने के बावजूद, इस कार्रवाई की त्वरित अनुमति, प्रशासन और वादी के बीच स्पष्ट मिलीभगत के बारे में सवाल उठाती है। 31 जनवरी को, वाराणसी जिला अदालत ने हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी 'तहखाना' में प्रार्थना करने की अनुमति दी। अदालत ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को हिंदू पक्ष और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा नामित पुजारी द्वारा की जाने वाली पूजा के लिए सात दिनों के भीतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
FEB 02, 2024 20:42 IST
भारतीय उद्योग परिसंघ एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू करने के पक्ष में
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने एक राष्ट्र , एक चुनाव (ओएनओई) पर उच्च स्तरीय समिति के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए हैं , एक साथ चुनावों का समर्थन किया है जो केंद्र और राज्य स्तर पर चुनावी चक्रों को सिंक्रनाइज़ करेगा। सीआईआई का दृष्टिकोण चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के आर्थिक लाभों पर आधारित था जो शासन की दक्षता को बढ़ाएगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
FEB 02, 2024 20:30 IST
राजस्थान के स्कूलों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार अनिवार्य, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Rajasthan: राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 15 फरवरी से सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है। मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नही होगी।
FEB 02, 2024 20:01 IST
झारखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से होगा शुरू
Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा सत्र 5 फरवरी और 6 फरवरी को होगा। नई सरकार पांच फरवरी को अपना बहुमत साबित करेगी। बहुमत साबित होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
FEB 02, 2024 19:35 IST
जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नीतीश कुमार के भाजपा के साथ आकर बिहार में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता की यह प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहली मुलाकात है। दोनों नेताओं की मुलाकात संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। राजीव रंजन सिंह ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हुई।"
FEB 02, 2024 19:22 IST
वाराणसी की अदालत ने 'जल्दबाजी' में फैसला सुनाया: एआईएमपीएलबी
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने शुक्रवार को दावा किया कि वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में स्थित तहखाने में पूजा करने की अनुमति देने संबंधी फैसला ‘‘जल्दबाजी’’ में सुनाया है और कहा कि वह न्याय पाने के लिए इस मामले को उच्चतम न्यायालय तक ले जाएगा। एआईएमपीएलबी के तत्वावधान में मुस्लिम संगठनों ने यह भी कहा कि देश में उत्पन्न होने वाले विवादों को रोकने के लिए पूजा स्थल अधिनियम, 1991 को अक्षरश: लागू किया जाना चाहिए।
FEB 02, 2024 18:48 IST
सनातन धर्म के अपमान मामले में उदयनिधी स्टालिन की बढ़ी मुश्किलें, 4 मार्च को होगी
बेंगलुरु की 42वीं एसीएम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उनकी उस टिप्पणी पर 4 मार्च को पेश होने के लिए बुलाया है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों को भी समन जारी किया गया है।
FEB 02, 2024 18:46 IST
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों का बंटवारा नहीं होने पर सियासत शुरू
बिहार में एनडीए की सरकार बने करीब पांच दिन गुजर गए, लेकिन, अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने और विभाग के बंटवारा नहीं होने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। जब शुक्रवार को इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा गया तब उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जल्द मंत्रालय का बंटवारा हो जाएगा। नीतीश कुमार को यह करना है।
FEB 02, 2024 18:42 IST
जगद्गुरू रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज को शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत करने के बाद आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। फिलहाल उन्हें वायुमार्ग से देहरादून ले जाने की तैयारी की जा रही है।
FEB 02, 2024 18:40 IST
मौलाना अरशद मदनी का विवादित बयान, कहा- 'यह अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी'
Gyanvapi Case: टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता गौरव श्रीवास्तव ने जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी से बातचीत की। मदनी ने कहा कि मैं इस मसले में नहीं पड़ना चाहता हूं.. हमारी चिंता तो उस तरीके पर है, उस रास्ते पर है जिस पर सुप्रीम कोर्ट से लेकर लोअर कोर्ट चल पड़े हैं।
FEB 02, 2024 16:53 IST
त्रिपुरा: भाजपा ने 73 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी समिति की घोषणा की
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले 73 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री माणिक साहा, राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक और पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सहित राज्य में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को बृहस्पतिवार रात घोषित समिति में शामिल किया गया है। समिति में 14 आमंत्रित सदस्य हैं।
FEB 02, 2024 16:16 IST
ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को नहीं मिली कोर्ट से राहत, अब 6 फरवरी को सुनवाई
ज्ञानवापी तहखाना में पूजा-अर्चना की अनुमति देने संबंधी जिला जज वाराणसी के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को कोई राहत नहीं मिली है। अब, अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का भी निर्देश दिया है। आदलत ने अपने आदेश में कहा है कि अगली तारीख छह फरवरी को सुनवाई होने तक ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा होती रहेगी। सरकार को यह निर्देश दिया गया है कि यहां पर कोई अतिरिक्त निर्माण कार्य न कराया जाए।
FEB 02, 2024 15:23 IST
तमिल अभिनेता विजय ने बनाया राजनीतिक दल
तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विजय ने शुक्रवार को राजनीति में कदम रखने की घोषणा की। उन्होंने राजनीतिक दल ‘‘तमिझागा वेत्री कषगम’’ (टीवीके) का गठन किया है और 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
FEB 02, 2024 14:48 IST
Rajasthan: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए समिति गठित
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली नवगठित भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय कैबिनेट समिति का गठन किया है।
FEB 02, 2024 14:10 IST
जीतनराम मांझी का दावा
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कैबिनेट बंटवारे पर नाखुशी जाहिर की है। साथ ही दावा किया कि उन्हें महागठबंधन की ओर से सीएम पद की पेशकश भी हुई थी। मांझी ने कहा कि हमें कम से कम एक और कैबिनेट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्दलीयों को मनमाफिक कैबिनेट विभाग मिल रहे हैं। हम पार्टी से अनिल कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया जाना चाहिए। मैंने अमित शाह, नीतीश कुमार और नित्यानंद राय समेत अन्य नेताओं से बात की है।
FEB 02, 2024 14:00 IST
झारखंड: गठबंधन के विधायक हैदराबाद जाने के लिए हवाई अड्डा पहुंचे
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही देर बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक हैदराबाद जाने के लिए रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधायकों को कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थानांतरित करने का निर्णय यह देखते हुए लिया गया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी उन्हें लुभाने की कोशिश कर सकती है। वरिष्ठ नेता ने कहा, सरकार का बहुमत साबित करने के लिए हमें 10 दिन का समय दिया गया है। हम इस दौरान कोई जोखिम नहीं उठा सकते क्योंकि भाजपा हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर सकती है।
