
आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 2 फरवरी 2024: 5 दिन की ईडी हिरासत में हेमंत सोरेन, ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को नहीं मिली कोर्ट से राहत, अब 6 फरवरी को सुनवाई
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 1 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 2 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : ज्ञानवापी तहखाना में पूजा-अर्चना की अनुमति देने संबंधी जिला जज वाराणसी के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को कोई राहत नहीं मिली है। अब, अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 आम चुनावों से पहले गुरुवार 1 फरवरी को अपना आखिरी अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इसी बीच आज इंडिया गठबंधन के नेता संसद में अपनी रणनीति को लेकर बैठक करने जा रहे हैं। वहीं, झारखंड में सरकार पर सस्पेंस खत्म हो गया है। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें।