LIVEआज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: PM मोदी कल कर सकते हैं मानसून सेशन से पहले मीडिया से बात, पुंछ-राजौरी में बाढ़ के मद्देनजर BJP का 20 जुलाई का विरोध-प्रदर्शन स्थगित
आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'शब्दलोक' 11वीं सदी के ताम्रपत्रों से लेकर आधुनिक होलोग्राफिक तकनीक तक के माध्यम से भारत की साझी सांस्कृतिक पहचान का साक्षी बनेगा। अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करते हुए उनके दो और सैनिक मारे गए हैं। नॉर्वे के ड्रामेन (Drammen) शहर में एक भयानक अग्निकांड ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह आधुनिक नॉर्वेजियन इतिहास में किसी रिहायशी इलाके में लगने वाली अब तक की सबसे भीषण आग है। बिहार के बाढ़ (Barh) इलाके में गंगा नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कई गांवों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी तेजी से किनारों को काट रही है, जिसके कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। केंद्र सरकार सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान 'वंदे मातरम् बिल' राज्यसभा में पेश करेगी।

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: PM मोदी कल कर सकते हैं मानसून सेशन से पहले मीडिया से बात, पुंछ-राजौरी में बाढ़ के मद्देनजर BJP का 20 जुलाई का विरोध-प्रदर्शन स्थगित
आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: 'शब्दलोक' 11वीं सदी के ताम्रपत्रों से लेकर आधुनिक होलोग्राफिक तकनीक तक के माध्यम से भारत की साझी सांस्कृतिक पहचान का साक्षी बनेगा। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह इस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह भाषा को केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि एक जीवित और गतिशील सांस्कृतिक इकाई के रूप में प्रस्तुत करेगा।
पश्चिम एशिया में चार महीनों से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब शनिवार को अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करते हुए उनके दो और सैनिक मारे गए हैं। इसके साथ ही इस संघर्ष में अब तक जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 16 हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस ताजा हमले के बाद से एक अमेरिकी सैनिक अभी भी लापता है।
नॉर्वे के ड्रामेन (Drammen) शहर में एक भयानक अग्निकांड ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह आधुनिक नॉर्वेजियन इतिहास में किसी रिहायशी इलाके में लगने वाली अब तक की सबसे भीषण आग है। इस हादसे में 100 से अधिक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं और सैकड़ों लोगों को अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा।
बिहार के बाढ़ (Barh) इलाके में गंगा नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कई गांवों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी तेजी से किनारों को काट रही है, जिसके कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। इससे किसानों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन गंगा का कटाव तेज हो रहा है और खेतों के साथ-साथ अब कई गांव भी खतरे की जद में आ गए हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कटाव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
केंद्र सरकार सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान 'वंदे मातरम् बिल' राज्यसभा में पेश करेगी। इस विधेयक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में प्रस्तुत करेंगे। सरकार का कहना है कि यह विधेयक राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़े प्रावधानों को स्पष्ट और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सूत्रों के मुताबिक, विधेयक पर सदन में व्यापक चर्चा होने की संभावना है। सरकार इसे राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला कदम बता रही है। वहीं, विपक्ष इस बिल के विभिन्न प्रावधानों पर सरकार से जवाब मांग सकता है और चर्चा के दौरान अपने सुझाव भी रख सकता है।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई को शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा जारी एजेंडे के अनुसार, बैठक में हाल ही में सामने आए राम मंदिर चढ़ावा विवाद से जुड़ी विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट (यदि तब तक प्राप्त हो जाती है) पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ट्रस्ट की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन और पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुमोदन (Ratification) पर भी विचार होगा।
पुंछ-राजौरी में बाढ़ के मद्देनजर भाजपा का 20 जुलाई का विरोध-प्रदर्शन स्थगित
जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुंछ और राजौरी जिलों में अचानक आई बाढ़ से जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए 20 जुलाई को प्रस्तावित अपना विरोध-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने रविवार को कहा कि पार्टी ने सोमवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को टालने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि लाल चौक के घंटाघर से सिविल सचिवालय तक प्रस्तावित इस प्रदर्शन को इसलिए स्थगित किया गया है, क्योंकि मौजूदा स्थिति राजनीतिक गतिविधियों के बजाय मानवीय सहायता की मांग करती है। शर्मा ने कहा कि यह राजनीतिक टकराव का समय नहीं है और सभी सियासी दलों को प्रभावित लोगों की मदद के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा, ’’राजनीति बाद में भी हो सकती है। इस समय मानवता सबसे पहले होनी चाहिए और हर राजनीतिक दल को पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। इस समय विरोध-प्रदर्शन करने से प्रशासन के राहत एवं बचाव कार्यों में भी बाधा आएगी।’’ शर्मा ने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद पार्टी विरोध-प्रदर्शन की नयी तारीख की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की टीमें बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तुरंत पुंछ और राजौरी रवाना होंगी। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की है। शर्मा ने बताया कि पार्टी नेताओं को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने, स्थिति का आकलन करने और केंद्र तथा जम्मू-कश्मीर सरकार को जमीनी हालात से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मानसून सेशन से पहले कल PM मोदी मीडिया से बात कर सकते हैं
सोमवार को मानसून सेशन शुरू होने से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे संसद भवन के हंस द्वार पर मीडिया से बात कर सकते हैं। यह बात आने वाले मानसून सेशन के शुरू होने से पहले आई है। संसद का मानसून सेशन 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ब्रेक होगा, जिसके बाद ज़रूरत पड़ने पर सदन फिर से शुरू होगा।
यूपी के प्रतापगढ़ में सई नदी में डूबने से किशोर की मौत, दो भाई लापता
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार सुबह सई नदी में नहाने गए तीन लड़के तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो भाई लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष मिश्र ने बताया कि अचलपुर लेखपाल कॉलोनी निवासी कृष्णा सोनी (13), उसके भाई अनुराग सोनी (15) और उनका पड़ोसी अमित सोनी (16) रविवार सुबह किशुनदासपुर (खिरीबीर घाट) पुल के पास सई नदी में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि तीनों गहरे पानी में चले गए और तेज धारा की चपेट में आने से बह गए। सीओ ने बताया कि स्थानीय मछुआरों द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान दोपहर बाद अमित सोनी का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दोनों भाइयों की तलाश अभी जारी है।
राजस्थान के दौसा में ड्यूटी के दौरान महिला थाने के एएसआई की मौत
राजस्थान के दौसा जिले में महिला थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला थाने के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात थाने में रात्रिकालीन अधिकारी (नाइट ऑफिसर) के रूप में ड्यूटी कर रहे एएसआई गिरधारी लाल मीणा (56) ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की। उन्होंने बताया, ’’कुछ ही देर में उनकी हालत और बिगड़ गई तथा वह बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’
अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है। हालांकि, मृत्यु के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
अलवर जिले के हमीरपुर गांव के निवासी मीणा करीब 35 वर्षों से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव ले गए।
कर्नाटक सरकार ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए बेंगलुरु में लाइसेंस वाले होटलों और रेस्टोरेंट को देर रात तक खुले रहने की इजाजत दी।
अभिषेक बनर्जी संविधान से ऊपर नहीं... - अग्रनिमित्रा पॉल
जम्मू और राजौरी में नदियों में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
जम्मू और राजौरी जिलों के विभिन्न हिस्सों में उफान पर आई नदियों में फंसे कम से कम 14 लोगों को पुलिस, सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के संयुक्त अभियान में रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कई घंटे के समन्वित अभियान में पुलिस और एसडीआरएफ ने जम्मू में पीर खो मंदिर के निकट तवी नदी में फंसे तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण तीनों नदी के बीच फंस गए थे। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नदी में नहाने गए तीन युवक जल स्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाने के कारण नदी से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अधिकारी के अनुसार, जम्मू शहर के रणदीप सिंह और मुनीश शर्मा तथा बिहार निवासी उनके मित्र विकास कुमार को सकुशल निकाल लिया गया। एक अन्य बचाव अभियान में सेना के जवानों ने पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मिलकर राजौरी जिले के धनगरी क्षेत्र में बाढ़ से उफनाई धनगरी नदी में फंसे दो लड़कों तथा थानामंडी क्षेत्र में फंसे नौ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सेना की ’व्हाइट नाइट कोर’ ने बताया कि रविवार तड़के राजौरी शहर में अचानक आई बाढ़ के बाद उसके जवानों ने एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कई बचाव अभियान में सहयोग किया। इसने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ’’बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और तेज बहाव के बीच जवानों ने पांच बच्चों सहित 11 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें थानामंडी के दक्षिण में चूरुंग गांव के पास नाले के दूसरी ओर फंसे नौ लोग और धनगरी के निकट नौशहरा तवी नदी के बीच स्थित टिले पर फंसे दो युवक शामिल हैं।’’
22 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्टियों की अहम बैठक
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई को शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा जारी एजेंडे के अनुसार, बैठक में हाल ही में सामने आए राम मंदिर चढ़ावा विवाद से जुड़ी विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट (यदि तब तक प्राप्त हो जाती है) पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ट्रस्ट की विभिन्न समितियों के पुनर्गठन और पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुमोदन (Ratification) पर भी विचार होगा।
राज्यसभा में सोमवार को पेश होगा वंदे मातरम् बिल, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे पेश
केंद्र सरकार सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान 'वंदे मातरम् बिल' राज्यसभा में पेश करेगी। इस विधेयक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में प्रस्तुत करेंगे। सरकार का कहना है कि यह विधेयक राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़े प्रावधानों को स्पष्ट और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सूत्रों के मुताबिक, विधेयक पर सदन में व्यापक चर्चा होने की संभावना है। सरकार इसे राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला कदम बता रही है। वहीं, विपक्ष इस बिल के विभिन्न प्रावधानों पर सरकार से जवाब मांग सकता है और चर्चा के दौरान अपने सुझाव भी रख सकता है।
गंगा के कटाव से बिहार के कई गांवों पर संकट, हजारों एकड़ खेती की जमीन नदी में समाई
बिहार के बाढ़ (Barh) इलाके में गंगा नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कई गांवों पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी तेजी से किनारों को काट रही है, जिसके कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। इससे किसानों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन गंगा का कटाव तेज हो रहा है और खेतों के साथ-साथ अब कई गांव भी खतरे की जद में आ गए हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कटाव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव की वजह से कटाव की समस्या गंभीर हो जाती है। यदि समय रहते सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में और अधिक जमीन नदी में समा सकती है तथा कई गांवों को विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है।
नॉर्वे में भीषण तबाही: आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी आवासीय आग में 100 से अधिक घर खाक
नॉर्वे के ड्रामेन (Drammen) शहर में एक भयानक अग्निकांड ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह आधुनिक नॉर्वेजियन इतिहास में किसी रिहायशी इलाके में लगने वाली अब तक की सबसे भीषण आग है। इस हादसे में 100 से अधिक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं और सैकड़ों लोगों को अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा।
US Iran War: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत
पश्चिम एशिया में चार महीनों से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब शनिवार को अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करते हुए उनके दो और सैनिक मारे गए हैं। इसके साथ ही इस संघर्ष में अब तक जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 16 हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस ताजा हमले के बाद से एक अमेरिकी सैनिक अभी भी लापता है।
कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह
'शब्दलोक' 11वीं सदी के ताम्रपत्रों से लेकर आधुनिक होलोग्राफिक तकनीक तक के माध्यम से भारत की साझी सांस्कृतिक पहचान का साक्षी बनेगा। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह इस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह भाषा को केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि एक जीवित और गतिशील सांस्कृतिक इकाई के रूप में प्रस्तुत करेगा।