आज की ताजा खबर, 19 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: 'फ्रीबीज' की जगह लोगों का जीवन सुधारने वाले योजनाएं लाएं', सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 'हमें AI को ओपन स्काई भी देना है और कमांड भी अपने हाथ में रखना है'...' बोले पीएम मोदी, आज की हर छोटी-बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 19 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ AI समिट ], [दिल्ली SUV Accident] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि भारत हमेशा नई टेक्नोलॉजी को अपनाता है। एआई समिट से पूरी दुनिया में लोग आए हैं। इस समिट में यंग टैलेंट बड़ी संख्या में आए। हमारे युवा AI का स्वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब पत्थरों से पहली बार स्पार्क लगा था तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही आगे चलकर सभ्यता बनेगी। वहीं इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने भारत के UPI की जमकर तारीफ की है। समिट को संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया जिसे दुनिया में कोई नहीं बना सका। भारत ने अपने 1.4 अरब लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान बनाया। एक ऐसी भुगतान व्यवस्था जिसमें प्रत्येक महीने 20 अरब ज्यादा लेन-देन होते हैं। उधर पुणे के जुन्नर स्थित शिवनेरी किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ने के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस के अनुसार संकरी सीढ़ियों पर एक श्रद्धालु के फिसलने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उधर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का कहना है कि दिल्ली के द्वारका में SUV एक्सीडेंट के पीछे के टीनएजर ड्राइवर को 'कोई पछतावा नहीं दिखा' वहीं सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि ईरान ज़रूरी न्यूक्लियर फैसिलिटीज़ को कंक्रीट, मिट्टी और अपग्रेडेड एयर डिफेंस से दबा रहा है और मज़बूत कर रहा है, क्योंकि US मिलिट्री का दबाव बढ़ रहा है और तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर डिप्लोमैटिक बातचीत जारी है उधर यूपी के औरैया में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में एक महिला और दो पुरुष समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास हुआ। वहीं उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद अब मौसम ठंडा हो गया है। आज सुबह ठंडी हवाएं चलने से गलन का भी एहसास हुआ। पढ़ें आज की बड़ी और अहम खबरें
आज की ताजा खबर, 19 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: 'फ्रीबीज' की जगह लोगों का जीवन सुधारने वाले योजनाएं लाएं', सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 'हमें AI को ओपन स्काई भी देना है और कमांड भी अपने हाथ में रखना है'...' बोले पीएम मोदी, आज की हर छोटी-बड़ी खबर
