आज की ताजा खबर: PM मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, महिला आरक्षण विधेयक पर रखी अपनी बात; गुजरात के अमरेली में स्कूल बस हादसे में 10 छात्र घायल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी अपनी बात रख सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरान के साथ कोई भी समझौता तब तक पूरी तरह प्रभावी नहीं होगा, जब तक वह अंतिम रूप से हस्ताक्षरित और लागू नहीं हो जाता। वहीं, लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक मतदान में 54 वोट से गिर गया है। इस बिल के गिर जाने के बाद सरकार ने इससे संबंधित दो अन्य बिल आगे नहीं बढ़ाए।
आज की ताजा खबर: PM मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, महिला आरक्षण विधेयक पर रखी अपनी बात; गुजरात के अमरेली में स्कूल बस हादसे में 10 छात्र घायल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरान के साथ कोई भी समझौता तब तक पूरी तरह प्रभावी नहीं होगा, जब तक वह अंतिम रूप से हस्ताक्षरित और लागू नहीं हो जाता। उन्होंने यह बयान अमेरिका (US) के Turning Point USA event in Phoenix के दौरान दिया, जहां उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों पर विस्तार से बात की। । वहीं, लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक मतदान में 54 वोट से गिर गया है। इस बिल के गिर जाने के बाद सरकार ने इससे संबंधित दो अन्य बिल आगे नहीं बढ़ाए।
उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होते ही श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन कुल 2713 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराकर यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई।
प्रशासन के अनुसार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से जारी है, जिससे बड़ी संख्या में लोग पहले ही आवेदन कर चुके हैं। चार धाम यात्रा में प्रमुख रूप से यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इन पवित्र धामों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार रात कहा कि उसके एक विमान से जुड़ी घटना के बाद पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।
इसने कहा कि रनवे के सुचारू संचालन के प्रयास किए जा रहे है। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा, ’’भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’ इसने कहा, ’’रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।’’
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की ’’हार्ड लैंडिंग’’ हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, रात लगभग लगभग 10:25 बजे, एक लड़ाकू विमान में उतरते समय खराबी आ गई, जिसके परिणामस्वरूप रनवे अवरुद्ध हो गया।
देश में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमले तेज कर दिए हैं, जबकि विपक्षी दलों ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए उसे कटघरे में खड़ा किया है।
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनाव से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया। भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानभवन के सामने पहुंचकर सपा और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
गाजियाबाद के लोनी थाना के बाहर लगी आग
गुजरात के अमरेली में स्कूल बस हादसा, 8-10 छात्र घायल
भुज के लोडाई गांव में गोलगप्पे से फूड पॉइजनिंग के बाद पूरे गांव में गोलगप्पों की बिक्री पर प्रतिबंध
घटना के बाद गांव में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे गांव में पानीपुरी की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया, ताकि आगे किसी और को नुकसान न पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने भी तेजी दिखाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। टीमों ने घर-घर जाकर कुल 2671 लोगों का सर्वे किया, ताकि किसी भी संभावित मरीज की पहचान की जा सके और समय पर इलाज मिल सके। साथ ही, पानीपुरी के 6 अलग-अलग सैंपल एकत्र कर उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है, ताकि संक्रमण के सटीक कारण का पता लगाया जा सके। फिलहाल सभी प्रभावित लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
दिल्ली में लगी आग
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता का निधन
मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधीर कुमार बालियान के बेटे आर्यमन रघुवंशी (28) और एक अन्य युवक शौर्य गुप्ता (18) के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने शनिवार को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
असम: विपक्ष ने विधानसभा चुनाव से पहले स्ट्रॉंग रूम में खामियों का आरोप लगाया
सैकिया ने चुनाव पर्यवेक्षक नरसिम्हागुरी टी. एल. रेड्डी को लिखे पत्र में कहा कि शिवसागर सरकारी बॉयज हाई स्कूल और एमपी स्कूल के कमरा नंबर 12 और 15 में वर्तमान में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बुनियादी दिशानिर्देशों का ’प्रत्यक्ष उल्लंघन’ है।
राज्य की 126-विधानसभा सीट के लिए मतदान नौ अप्रैल को हुआ था और मतगणना चार मई को होगी।
सैकिया ने पत्र के साथ जो ’फोटोग्राफिक साक्ष्य’ संलग्न किए हैं, उनसे पता चलता है कि कमरों के दो दरवाजों में से एक तरफ केवल एक ताला लगा है, जो सीलबंद है, जबकि दूसरा दरवाजा केवल अंदर से बंद प्रतीत होता है।
आईआईटी खड़गपुर के परिसर में छात्र का शव पाया गया, आत्महत्या का संदेह
मृतक की पहचान अहमदाबाद निवासी इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र जयवीर सिंह डोरिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी हॉल के निकट सुबह में छात्र का शव पड़ा पाया और इसके बाद उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
एक अधिकारी ने बताया कि छात्र को तुरंत बीसी रॉय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह ने महिला आरक्षण विधेयक पर देश से झूठ बोला : राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि उनके दावे के पीछे देश के चुनावी मानचित्र को बदलने और राज्यों को कमजोर करने का एक ’’कुटिल’’ इरादा छिपा हुआ था। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जो प्रयास किया गया वह ’’राष्ट्र-विरोधी कृत्य था और राज्यों के संघ के विरुद्ध था।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने असम और जम्मू कश्मीर का चुनावी मानचित्र बदल दिया है और उनका इरादा देश के बाकी हिस्सों में भी ऐसा ही करने का है।
जयपुर शहर में 'सफाई सेवा मैराथन' में 9,000 सफाईकर्मी व अधिकारी तैनात
नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मालवीय नगर जोन के वार्ड नंबर 83 से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाया और ज़मीनी स्तर पर जारी कामों का जायजा लिया।
PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
‘भारत की अवधारणा' की रक्षा के लिए संसद में परिसीमन विधेयक को नामंजूर किया गया: राहुल गांधी
पोन्नेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार 16 अप्रैल को एक नया विधेयक लेकर आई और दावा किया कि वह महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की कोशिश कर रही है, जबकि उनके अनुसार यह विधेयक 2023 में ही पारित हो चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया, "कथित महिला विधेयक में परिसीमन छिपाया गया था। इसका उद्देश्य भारत संघ में तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को कम करना था... भाजपा ने दक्षिणी राज्यों, छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों की ताकत को कमजोर करने के लिए परिसीमन से जुड़ा कदम उठाया था।"
महिला आरक्षण विधेयक : सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज,
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनाव से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया।
भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानभवन के सामने पहुंचकर सपा और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पटना के बेउर जेल में पुलिस की रेड
कल दर्जन भर से अधिक जेलों में छापेमारी के बाद पटना के बेउर जेल में भी देर रात पुलिस ने बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने किया, जिसमें कई डीएसपी और थानों की पुलिस बल मौजूद रहे। पटना सदर एसडीओ की निगरानी में जेल परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया और जेल के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की गई। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई जेल की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है।
भारतीय वायुसेना के विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध
इसने कहा कि रनवे के सुचारू संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा, ’’भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’ इसने कहा, ’’रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।’’
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की ’’हार्ड लैंडिंग’’ हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, रात लगभग लगभग 10:25 बजे, एक लड़ाकू विमान में उतरते समय खराबी आ गई, जिसके परिणामस्वरूप रनवे अवरुद्ध हो गया।
दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या
मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शाम के समय एफ ब्लॉक स्थित एक अपार्टमेंट से मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची।
उसने बताया कि दोनों अपने घर के बाहर खून से लथपथ पड़े मिले जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना धन संबंधी विवाद के कारण हुई।
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले दिन 2713 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
प्रशासन के अनुसार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा पहले से जारी है, जिससे बड़ी संख्या में लोग पहले ही आवेदन कर चुके हैं।
