जम्मू कश्मीर में बंपर वोटिंग के साथ शाम 5 बजे तक 58% से ज्यादा मतदान, मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
जम्मू कश्मीर में बंपर वोटिंग के साथ शाम 5 बजे तक 58% से ज्यादा मतदान, मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से बारिश थमी हुई थी। लेकिन मंगलवार शाम को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। आज राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है विदा होने से पहले मॉनसून अभी और भिगोने वाला है
लेबनान में हिजबुल्ला लड़ाकों के पेजर्स में सीरियल ब्लास्ट, 9 की मौत के साथ हजारों लोगों के घायल होने की सूचना है। ईरानी समाचार रिपोर्टों के अनुसार, इस सीरियल ब्लास्ट में ईरान के राजदूत भी घायल हो गए हैं। वहीं, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि देश भर में पेजर विस्फोट में 2750 लोग घायल हो गए हैं और 9 लोगों की मौत हो गई है
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस की नियुक्ति से संबंधित 11 जुलाई के अपने प्रस्ताव में बदलाव किया है। कॉलेजियम ने उस दिन कुल 7 हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन सिफारिशों को रद्द करते हुए नए नामों की सिफारिश की है, जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें, जानिए देश-दुनिया की सभी अहम और बड़ी खबरें
