ताजा खबर 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज: SC ने इलाहाबादिया को जमकर फटकारा...अगस्ता वेस्टलैंड मामले मे क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को मिली जमानत
18 फरवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और मुख्य समाचार: सुप्रीम कोर्ट ने एक यूट्यूब कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी करने के लिए सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों को लेकर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया और उन टिप्पणियों के लिए उनकी कड़ी आलोचना भी की। निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सोमवार को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
ताजा खबर 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज: SC ने इलाहाबादिया को जमकर फटकारा...अगस्ता वेस्टलैंड मामले मे क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को मिली जमानत
अयोध्या में श्रद्धालुओं पर 'बाइकर्स गैंग' का कहर, अब मामला दर्ज
अगस्ता वेस्टलैंड मामला: SC ने बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को जमानत दी
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि जेम्स पिछले छह वर्षों से हिरासत में है, जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जेम्स को निचली अदालत द्वारा तय शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा किया जाएगा। कथित घोटाला हेलिकॉप्टर डिजाइन और निर्माण कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर की खरीद से संबंधित है।
सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की याचिका को ‘कानून का दुरुपयोग’ बताया
केरल में एक तकनीकी विशेषज्ञ गिरफ्तार, एमडीएमए व गांजा बरामद
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को लगाई फटकार
शीर्ष अदालत ने इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की अमर्यादित टिप्पणियों के लिए उन्हें फटकार लगाते हुए उनके वकील से पूछा, ‘‘अगर यह अश्लीलता नहीं है तो क्या है? हमें आपके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को क्यों रद्द या एकसाथ नत्थी करना चाहिए।’’
गोवा कार्निवल 28 फरवरी से होगा प्रारंभ
विधानमंडल के बजट सत्र के पहले सपा सदस्यों ने सरकार के खिलाफ धरना दिया
पंजाब के फरीदकोट में बस नाले में गिरी
बेटी से मिलने दिल्ली आयी थी भगदड़ में जान गंवाने वाली एक महिला
सिंह ने कहा, “वह शनिवार को अपने गांव गंगाजल लौट रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह इस घटना का शिकार हो गई।”
